न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रियंका ने की लॉस एंजेलिस स्थित आलीशान घर में वापसी, माधुरी के साथ इस गाने पर थिरकीं उर्मिला

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा फ्रांस में अपकमिंग फिल्म 'हेड ऑफ स्टेट' की शूटिंग के बाद लॉस एंजेलिस में अपने घर लौट आई हैं। सोशल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 16 May 2024 7:51:32

2 News : प्रियंका ने की लॉस एंजेलिस स्थित आलीशान घर में वापसी, माधुरी के साथ इस गाने पर थिरकीं उर्मिला

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा फ्रांस में अपकमिंग फिल्म 'हेड ऑफ स्टेट' की शूटिंग के बाद लॉस एंजेलिस में अपने घर लौट आई हैं। सोशल मीडिया पर फैंस से जुड़े रहना पसंद करने वालीं प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर घर लौटने की खुशी जाहिर की। प्रियंका ने घर के इंटीरियर की झलक के साथ बालकनी से एक फोटो पोस्ट की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “घर पर रहना...मेरी आत्मा को सुकून देता है।”

बता दें कि प्रियंका बेटी मालती मैरी और पति अमेरिकी सिंगर निक जोनस संग लॉस एंजिल्स में आलीशान घर में रहती हैं। इसकी कीमत 20 मिलियन डॉलर (149 करोड़ रुपए) है। हालांकि कुछ महीनों पहले ही उन्हें ये घर खाली करना पड़ा था। दरअसल घर में पानी की क्षति के कारण फफूंदी लग गई जिससे स्वास्थ्य की दृष्टि से रहना खतरनाक हो गया था जिस वजह से कपल कहीं और शिफ्ट हो गया था।

उन्होंने घर के पिछले मालिकों और डीलर के खिलाफ कानूनी लड़ाई भी लड़ी। उल्लेखनीय है कि प्रियंका इन दिनों फ्रांस के नीस में 'हेड ऑफ स्टेट' की शूटिंग कर रही थीं। फिल्म में इदरीस एल्बा और जॉन सीना भी हैं। यह इल्या नैशुलर के डायरेक्शन में बनी एक्शन-कॉमेडी फिल्म है। प्रियंका ने 8 मई को बताया था कि उन्होंने शूटिंग पूरी कर ली है और यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

‘डांस दीवाने 4’ में सेलेब्रिटी गेस्ट के रूप में शिरकत करेंगी उर्मिला मातोंडकर

इन दिनों टीवी पर डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने 4' की धूम है। इसमें एक से बढ़कर एक प्रतिभाएं आई हैं, जो शानदार परफोरमेंस के साथ सबका दिल जीत रही हैं। इसमें जज के रूप में 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी हैं। शो में इस हफ्ते एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर बतौर गेस्ट नजर आएंगी।

इस दौरान मंच पर उर्मिला ने माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी के साथ मिलकर अपनी सुपरहिट फिल्म ‘जुदाई’ के एक पॉपुलर सीन को रिक्रिएट किया। इस सीन में उर्मिला का किरदार दिवंगत श्रीदेवी के किरदार को पति (अनिल कपूर) के बदले में करोड़ों रुपए देने का ऑफर देती हैं। तीनों ने सीन को मजाकिया अंदाज में निभाया। इसके बाद तीनों कलाकारों ने ‘जुदाई’ के ही गाने 'प्यार करते करते' गाने पर जबरदस्त डांस किया।

कलर्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी ने स्टेज पर कुछ हसीन यादें ताजा कीं, उर्मिला मातोंडकर के साथ। देखिए 'डांस दीवाने' हर शनिवार-रविवार रात 9.30 बजे सिर्फ कलर्स पर।” ‘जुदाई’ साल 1997 में रिलीज हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष