न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भूकंप से पाकिस्तान और PoK में भारी तबाही, सड़कें धंसी, 19 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल

पाकिस्तान (Pakistan) और पीओके (POK) में आज शाम 4:35 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र पीओके के जाटलान के पास बताया जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Sep 2019 11:03:49

भूकंप से पाकिस्तान और PoK में भारी तबाही, सड़कें धंसी, 19 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल

पाकिस्तान (Pakistan) और पीओके (POK) में आज शाम 4:35 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र पीओके के जाटलान के पास बताया जा रहा है। यह जगह लाहौर से करीब से 173 किलोमीटर दूर था। इस भूकंप का असर दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) समेत उत्तर भारत के कई राज्यों पर दिखाई दिया। दिल्ली-एनसीआर के अलावा पंजाब (Punjab), हरियाणा (Haryana), राजस्थान (Rajasthan), हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) और उत्तराखंड (Uttarakhad) में भी लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5।8 दर्ज की गई है। इतनी तेज जलजले से पूरा उत्तर भारत भी कांप उठा। पीओके के जाटलान इलाके में भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है, जो कि मीरपुर के करीब है। शुरुआती खबरों के मुताबिक पीओके और पाकिस्तान दोनों जगहों पर भूकंप से भारी तबाही मची है। बताया जा रहा कि भूकंप से पाकिस्तान में 19 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 300 लोग घायल हैं। वहीं पीओके में 5 लोगों की मौत और 50 लोगों के घायल होने की खबर है। वहां सड़कें बीच से फट गई हैं। गाड़ियां पलट गईं। वहीं कश्मीर जोन पुलिस ने कहा कि जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में किसी भी तरह की जानकारी नहीं मिली है।

pakistan,pok,delhi,earthquake,tremors felt in delhi,ncr,north india,updates,earthquake,earthquake in delhi,delhi earthquake,earthquake today,news,news in hindi

जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा है कि भूकंप से फिलहाल राज्य में किसी नुकसान की खबर नहीं है। दिल्ली-एनसीआर में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद लोगों में दहशत फैल गई और लोग अपने-अपने दफ्तर और घरों से बाहर निकल गए। दिल्ली के साथ-साथ कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। लोग भूकंप से बुरी तरह से डरे हुए हैं।

शुरुआती खबरों के मुताबिक भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र PoK का जाटलान इलाका बताया जा रहा है। यह इलाका सटे होने के चलते जम्मू-कश्मीर में भूकंप का असर ज्यादा महसूस किया गया है।

जियो न्यूज ने उपायुक्त राजा कैसर के हवाले से बताया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के मीरपुर (Mirpur) में भूकंप से एक इमारत ढहने से एक महिला की मौत हो गई और महिलाओं तथा बच्चों समेत 100 से अधिक लोग घायल हो गये। घायलों को एक अस्पताल ले जाया गया है। चैनल ने बताया कि भूकंप से यह इलाका सबसे अधिक प्रभावित है। यहां एक मस्जिद का बड़ा हिस्सा ढह गया। पीओके में अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित की गई है।

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा (Qamar Javed Bajwa) ने पीओके में भूकंप पीड़ितों के लिए ‘‘तुरन्त राहत अभियान चलाने’’ के निर्देश दिये हैं। सेना की मीडिया इकाई ने ट्वीट किया कि सेना के जवानों को चिकित्सा सहायता दलों के साथ भेजा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत