न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन तरीकों की मदद से बनाए पत्नी के करवा चौथ को यादगार, बढ़ेगा प्यार

पति का भी यह फर्ज होता है कि वह उसकी इस इच्छा को पूरा करने में साथ दे, तो चलिए आज हम आपको उन उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिसके जरिए करवा चौथ यादगार बन सकता है-

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Oct 2019 10:09:29

इन तरीकों की मदद से बनाए पत्नी के करवा चौथ को यादगार, बढ़ेगा प्यार

किसी भी सुहागन के लिए करवा चौथ के व्रत का एक अलग महत्व होता है। करवाचौथ के त्योहार पर एक स्त्री पूरा दिन निर्जला व्रत करके अपने पति की लंबी आयु व उसके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करती हैं। इस खास अवसर का हर सुहागन को पूरे साल इंतजार रहता है। जहां एक ओर पत्नी करवाचौथ की तैयारियों में जुटी होती है, वहीं पति का भी यह फर्ज होता है कि वह उसकी इस इच्छा को पूरा करने में साथ दे, तो चलिए आज हम आपको उन उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिसके जरिए करवा चौथ यादगार बन सकता है-

karwachauth,tips to make karwacahuth special,relationship,mates and me

सरगी से शुरूआत

करवा चौथ के दिन महिला को पूरा दिन भोजन तो क्या पानी भी नहीं पीना होता। ऐसे में आप कोशिश करें कि आप सरगी के समय अपनी पत्नी के कुछ बेहद अच्छा व खास तैयार करें। जब आप उनकी फेवरिट डिशेज तैयार करेंगे तो यह सरप्राइज देखकर उन्हें काफी अच्छा लगेगा।

रूटीन की छुट्टी

अपनी पत्नी को स्पेशल फील कराने के लिए आप उन्हें उनके दैनिक रूटीन व कार्यों से छुट्टी दें और थोड़ा पैम्पर करें। जब एक पति अपनी पत्नी का ध्यान रखता है तो पत्नी के लिए इससे बड़ी खुशी दूसरी नहीं होती।

karwachauth,tips to make karwacahuth special,relationship,mates and me

करवा चौथ पार्टी

यह भी करवाचौथ को खास बनाने का एक असरदार तरीका है। इसके लिए पति अपनी पत्नी को बिना बताए एक सरप्राइज करवा चौथ पार्टी का आयोजन कर सकता है।

उपहार का सिलसिला

यूं तो हर पति अपनी पत्नी को करवाचौथ के दिन उपहार देता है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपकी पत्नी अपने पहले करवा चौथ को जीवनभर न भूले, इसके लिए आप कोशिश करें कि आप शाम को व्रत खोलने के बाद उपहार देने की बजाय दिनभर इस सिलसिले को जारी रखें। आप कुछ गिफ्ट को घर में अलग-अलग जगह छिपा दें और उन्हें कुछ ऐसे संकेत दें, जिससे वह उन स्पेशल गिफ्ट को ढूंढ सके। वैसे अगर आप चाहें तो इस तरह पत्नी के साथ मिलकर एक खेल भी खेल सकते हैं, जिसमें वह आपके द्वारा छिपाए गए उपहारों को संकेतों की मदद से ढूंढने का प्रयास करें। इससे उनका पूरा दिन भी निकल जाएगा और यह काफी रोमांचक भी होगा।

बिताएं साथ दिन

एक स्त्री का सबसे बड़ा सुख होता है उसके पति का साथ। अगर संभव हो तो आप अपने काम से छुट्टी लेकर पूरा दिन साथ में बिताएं। आप साथ में फिल्म देखने या कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। अगर आपका बाहर जाने का मन नहीं है तो घर पर भी क्वालिटी टाइम बिताना एक अच्छा विचार होगा।

साथ में रखें व्रत

जिस तरह एक पत्नी अपने पति के स्वास्थ्य व लंबी आयु के लिए व्रत रखती है, उसी तरह पति भी अपनी पत्नी के लिए उपवास रख सकते हैं। इससे आपकी पत्नी को अहसास होगा कि उनके पति को उनका कितना ख्याल है। साथ ही यह उन्हें स्पेशल फील करवाने का एक अच्छा उपाय है। अगर आपने उपवास रखा है तो आप सारे व्रत के नियमों का पालन उसी तरह करने की कोशिश करें, जैसा आपकी पत्नी कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर