न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चे भी सिखाते है जीवन जीने का तरीका, जानकर इन्हें अपनी जिंदगी में जरूर शामिल करें

तो आईए सीखते हैं ऐसी ही कुछ बच्चों से सिखाने वाली बातें जो हमें अपनी जिंदगी में उतारने कि जरूरत है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 25 Jan 2019 3:04:58

बच्चे भी सिखाते है जीवन जीने का तरीका, जानकर इन्हें अपनी जिंदगी में जरूर शामिल करें

एक गुरु या शिक्षक के बिना हर किसी का जीवन अधूरा होता है। शिक्षक एक ऐसी हस्ती है जो इंसान को तराशने का काम करती हैं। अब वह शिक्षक कोई भी हो सकता है जो हमें जिंदगी की सीख दे जाये। वो शिक्षक एक बच्चा भी हो सकता है। सार यह है कि बच्चे भी बड़ों को ऐसी कई बातें सिखाते हैं जिस पर वो गौर भी नहीं करते। जी हाँ, अपनी इस हंसती-खेलती जिंदगी में बच्चे कई बार ऐसी चीजें सिखा देते हैं, जो बड़ों को जीवन जीने में मददगार होती है। तो आईए सीखते हैं ऐसी ही कुछ बच्चों से सिखाने वाली बातें जो हमें अपनी जिंदगी में उतारने कि जरूरत है।

* हँसी बाँटना

आपने देखा होगा कि बच्चे अक्सर उसी काम को बार-बार दोहराते हैं जिसको देखकर दूसरे हँसने लगें। हम शायद ही कभी इतनी आसानी से किसी को हँसा पाते होंगे, क्योंकि किसी को हसाना बहुत ही मुश्किल काम होता हैं।

* कोशिश न छोड़ना

कोई भी बच्चा एक बार में चलना नहीं सीख सकता। वह तब तक कोशिश नहीं छोड़ता जब तक सीख न जाए। साथ वह यह कोशिश पूरे दिल से खुश होकर करता है। वही हम तो एक कोशिश करने पर नाकामयाबी मिलने पर ही निराश होने लगते हैं।

things to learn from kids,life lessons,relationship tips

* दिल की बातें बताना

बच्चे अपनी हर छोटी सी बात भी अपनों से कह देते हैं। पर जैसे ही हम बड़े होते हैं बड़ी-बड़ी बातें भी दिल में रखकर घुटने लगते हैं। अपनों से बच्चों की तरह दिल की बाते कहने से दिल हल्का और खुशनुमा होता हैं।

* बेफिक्र होना


बच्चे जो दिल में आए वो ही करते हैं। उन्हें अपने आस पास कौन है इससे फर्क नहीं पड़ता। बड़ों से ये नहीं हो पाता, उनके दिल में होने पर भी वो दुसरे क्या सोचेंगे इस कारण से कर नहीं पाते।

* बिंदास हँसना

बच्चे दिल खोलकर हँसते हैं। एक छोटी सी बात में वो हंस कर खुश रहना सिखाते हैं जो कि हम नहीं कर पाते।

* बीती बातों को भूल जाना

बच्चों से ये बात सिखाने कि बहुत जरूरत हैं कि कुछ समय बाद वे बीती बातों को भुलाकर हँसते खेलते रहते हैं, जिसकी सबसे ज्यादा जरूरत बड़ों को होती है।

* खुलकर रोना

वैसे बच्चे अक्सर कुछ ज्यादा ही रोते हैं पर साथ ही उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई उनका मजाक तो नहीं बनाएगा। खैर हम बच्चों की तरह तो नहीं रो सकते पर हमेशा ही अपने आँसू छुपाना गलत होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत