न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चे का अकेलापन डालता है उसके विकास में अड़चन, इन तरीकों की मदद से सुलझाए यह समस्या

आज हम आपके लिए टिप्स लेकर आए हैं कि किस तरह अपने बच्चों के सोशल स्किल को विकसित किया जाए और उन्हें अकेले रहने से बचाया जाए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 19 Jun 2019 6:01:03

बच्चे का अकेलापन डालता है उसके विकास में अड़चन, इन तरीकों की मदद से सुलझाए यह समस्या

आजकल देखा जाता हैं कि बच्चे अपना पूरा समय अकेले बैठे मोबाइल या टीवी में बिताना पसंद करते हैं। पहले के समय में बच्चों का अधिकतर समय बाहर आउटडोर खेल खेलने में जाता था। लेकिन आजकल बच्चे अकेले रहने लगे है जिसकी वजह से बच्चों का मानसिक विकास रूकने लगता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए टिप्स लेकर आए हैं कि किस तरह अपने बच्चों के सोशल स्किल को विकसित किया जाए और उन्हें अकेले रहने से बचाया जाए। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

बच्चे को लोगों से मिलवाएं
हर रविवार कोशिश करें कि बच्चा किसी नए रिश्तेदार या पड़ोसी से मिले। पार्टी इत्यादि में छोटा बच्चा एक साथ बहुत से नए लोगों को देख कर घबरा जाता है। यदि आप अपने खास लोगों और उनके बच्चों से उसे समय-समय मिलवाती रहेंगी तो बच्चा जैसे-जैसे बड़ा होगा, इन रिश्तों में अधिक से अधिक घुल-मिल कर रहाना सिख जाएगा।

parenting tips,childrens social skills,parent child relation,child loneliness

दूसरे बच्चों के साथ खेलने दें
अपने बच्चे की अपने आस-पास या स्कूल से दूसरे बच्चों के साथ घुलने-मिलने में मदद करें ताकि वह सहयोग के साथ-साथ सांझेदारी की शक्ति को भी समझ सके। जब बच्चे खेलते हैं तो एक-दूसरे से बात करते हैं, आपस में घुलते-मिलते हैं। इससे सहयोग की भावना और आत्मीयता बढ़ती है। उनका दृष्टिकोण विकसित होता है और वे दूसरों की समस्याओं को समझते हैं।

परवरिश में बदलाव लाएं
बच्चों की हर जरूरत के समय उनके लिए मानसिक और शारीरिक रूम से उपलब्ध रहें परंतु उन्हें थोड़ा पर्सनल स्पेस भी दें। हमेशा उनके साथ साए की तरह ना रहें क्यों कि बच्चे जैसे-जैसे बड़े होते हैं वैसे-वैसे उनके व्यवहार में बदलाव आता है। आप 3 साल के और 13 साल के बच्चों के साथ एक समान व्यवहार नहीं कर सकतें। जैसे-जैसे बच्चों के व्यवहार में बदलाव आने लगे, उसके अनुरूप उनके साथ अपने संबंधों में बदलाव लाएं।

parenting tips,childrens social skills,parent child relation,child loneliness

बच्चों से बातें करें
जब आपका बच्चा काफी छोटा हो, तब से ही उसे उसके नाम से बुलाना शुरू करें। उससे बातें करते रहें। उसके आस-पास की हर चीज के बारे में उसे बताती रहें। जब वह किसी खिलौने से खेल रहा हो तो खिलौने का नाम पूछें, खिलौना किस रंग का है, उसकी क्या खूबी है जैसी बातें पूछती रहें। उसे नए-नए ढंग से खेलना सिखाएं। इससे बच्चा एकांत में खेलने की आदत से बाहर निकल पाएगा।

गैजेट्स के साथ कम समय बिताने दें
गैजेट्स अधिक इस्तेमाल करने से बच्चों का अपने परिवार से संपर्क कट जाता है। मस्तिष्क में तनाव का स्तर बढ़ने लगता है, जिससे व्यवहार थोड़ा आक्रामक हो जाता है। इससे सामाजिक,भावनात्मक और ध्यान केंद्रित करने की समस्या पैदा हो जाती है। स्क्रीन को लगातार देखने से इंटर्नल क्लॉक गड़बड़ा जाता है। बच्चों को गैजेट्स का इस्तेमाल कम करने दें क्योंकि इनके साथ अधिक समय बिताने से उन्हें खुद से जुड़ने और दूसरों से संबंध बनाने में समस्या पैदा हो सकती है। बच्चों को दिन में सिर्फ 2 घंटे ही टीवी देखने दें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत