न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों पर गहरा असर डालती हैं पति-पत्नी के बीच की लड़ाई

बच्चे के सामने इस तकरार पर अल्प-विराम लगाना बेहद जरूरी है। वरना बच्चे पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। हम आपको बताते हैं कि माता-पिता का बच्चों के सामने झगड़ने से उस पर क्या असर होता है-

Posts by : Priyanka | Updated on: Thu, 16 Apr 2020 4:23:23

बच्चों पर गहरा असर डालती हैं पति-पत्नी के बीच की लड़ाई

वैवाहिक बंधन प्यार का बंधन बना रहे तो इस रिश्ते से बढि़या कोई और रिश्ता नहीं। परंतु किन्हीं कारणों से दिल में दरार आ जाए तो अकसर वह खाई में परिवर्तित होते भी देखी जाती है। दुनिया में शायद ही ऐसा कोई कपल हो, जिनके बीच नोंक-झोंक या तकरार न होती हो। लेकिन जब यही कपल पैरेंट बन जाता है तो उन्हें थोड़ा समझदारी का परिचय देना होता है। कुछ कपल्स ऐसे होते हैं जो अपने बच्चों के सामने ही झगड़ा करने लगते हैं। कई बार तो वे झगड़ा करते समय शब्दों की मर्यादा का ख्याल भी नहीं रखते। बच्चे के सामने इस तकरार पर अल्प-विराम लगाना बेहद जरूरी है। वरना बच्चे पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। हम आपको बताते हैं कि माता-पिता का बच्चों के सामने झगड़ने से उस पर क्या असर होता है-

fights between husband and wife,children gets affected with fights,relationship tips,tips to manage fights,do not fight in front of child

असुरक्षा का भाव

घर किसी भी बच्चे के लिए सबसे सुरक्षित स्थान होता है, जहां पर उसे बेहद प्यार व केयरिंग मिलती है। लेकिन अगर उसी घर में बच्चे को हमेशा लड़ाई-झगड़े या तनाव का माहौल नजर आता है तो इससे उसके मन में डर, चिंता व असहाय होने का भाव समा जाता है, जो उसके पूरे व्यक्तित्व को प्रभावित करता है। ऐसा बच्चा जीवन भर एक असुरक्षा के भाव के साथ जीता है।

कम आयु के बच्चों या शिशुओं पर प्रभाव

छोटे बच्चे जहां माता-पिता की बातों को नहीं समझ सकते, वहीं वे आपकी भावनाओं को भलि-भांति समझते हैं। इसीलिए देखा गया है कि जिन परिवारों में माता-पिता में कहा-सुनी या लड़ाई-झगड़े होते हैं, वहां बच्चे पहले रोकर फिर शांत हो जाते हैं। उन्हें ऐसा महसूस होता है कि अब मम्मी-पापा अलग हो जाएंगे और हमारे साथ नहीं रहेंगे। साथ ही वह काफी असुरक्षित भी महसूस करने लगते हैं। कई बार बच्चों के खेलने-कूदने व उछल-कूद में भी आपको कमी देखने को मिलेगी। वे स्कूल या अन्य जगहों पर भी जाने से कतराने लगते हैं।

fights between husband and wife,children gets affected with fights,relationship tips,tips to manage fights,do not fight in front of child

अल्पकालिक प्रभाव

गलत तरीके से झगड़ने से परिवार में अस्थिरता आती हैं, जिसका सबसे ज्यादा प्रभाव बच्चों पर पड़ता है, क्योंकि वो सुरक्षित नहीं महसूस करते हैं। ऐसे झगड़ों के कारण पूरे परिवार का मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। पति-पत्नी के रिश्ते के साथ-साथ पैरेंट्स और बच्चों का रिश्ता भी खराब होने लगता है। झगड़ा ज्यादा हो तो पति-पत्नी दोनों को ही तनाव होता है और इसका असर भी बच्चों के साथ उनके रिश्ते पर ही पड़ता है। लड़ाई के बात जो तनाव और चिंता की स्थिति बनती है, वो बच्चों के शारीरिक, भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक विकास पर तो असर करती ही है, साथ ही इससे उनके रोजमर्रा के कामों में भी बाधा आती है।

अपराधबोध के शिकार हो जाते हैं बच्चे

कई बार ऐसा होता है कि माता-पिता के झगड़े का विषय उसके बच्चे ही होते हैं। अगर वास्तव में ऐसा है तो इससे बुरा बच्चे के लिए शायद और कोई न हो। जो पैरेंट्स बच्चे के सामने उसे लेकर झगड़ते हैं, उस बच्चे के मन में एक अपराधबोध और दोषी होने का भाव उत्पन्न होता है।ऐसे में बच्चा इमोशनली डिस्टर्ब रहने लगता है। उसे मन ही मन लगने लगता है कि उसके पैरेंट्स के झगड़े की वजह वही है और वह नहीं होता तो उसके पैरेंट्स शायद ज्यादा खुश होते। कई बार तो इसके कारण बच्चा खुद को हानि भी पहुंचा लेता है।

माता-पिता के लिए टिप्स

अपने अहम को दर-किनार करते हुए बच्चों पर ध्यान दें।आप लड़ें, लेकिन अपनी लड़ाई का नतीजा सहमति या असहमति में जरूर निकालें।बच्चों को अपनी लड़ाई का हिस्सा न बनाएं।अगर पति-पत्नी किसी बात पर सहमत नहीं हैं तो बच्चे के सामने ही एक-दूसरे की बेइज्जती न करें। अपशब्द या नकारात्मक प्रभाव वाली भाषा का प्रयोग न करें।एक-दूसरे के साथ चीख-चिल्लाकर बात न करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर