न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लेना चाहते है मीठे का मजा, घर पर ही बनाये 'केसर युक्त रसमलाई' #Recipe

हम आपके लिए 'केसर युक्त रसमलाई' बनाने की रेसिपी Recipe लेकर आए हैं। तो आइये जानते है इस Recipe के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 02 Mar 2019 7:56:46

लेना चाहते है मीठे का मजा, घर पर ही बनाये 'केसर युक्त रसमलाई' #Recipe

अक्सर देखा गया है कि जब भी मीठा खाने की इच्छा होती है लोग बाजार से मिठाई लेकर आ जाते हैं जो कि आज के इस मिलावट के जमाने में उचित नहीं हैं। ऐसे में फायदेमंद यही रहता है कि कुछ घर पर ही बनाया जाए जो मिलावट से दूर हो। इसलिए आज हम आपके लिए 'केसर युक्त रसमलाई' बनाने की रेसिपी Recipe लेकर आए हैं। तो आइये जानते है इस Recipe के बारे में।

* आवश्यक सामग्री :

- छैना दूध 10 कप
- सफेद विनेगर 8 छोटे चम्मच
- मैदा 1 बड़ा चमचा
- कॉर्नफ्लावर/कॉर्नस्टार्च 1/2 छोटी चम्मच
- रबड़ी दूध 10 कप
- चीनी 6 बड़ा चम्मच
- केसर की कुछ लड़ियाँ

saffron rasmalai,kesariya rasmalai,sweets recipe,recipe hindi

* बनाने की विधि :

- छेना बनाने के लिए तेज़ आँच पर दूध उबाल लें। फिर थोड़ा ठंडा होने दें। विनेगर को पौने दो कप पानी के साथ मिलाकर गरम दूध में डालें।

- हल्का सा चलाएँ जब तक दूध फट जाए। फिर तीन से चार कप पानी और कुछ बर्फ के क्यूब्स डालकर मिला लें। मलमल के कपड़े में डालकर छान लें और निचोड़कर पूरा पानी निकाल लें। इससे 250 ग्राम छेना मिलेगा।

- फिर छेना को समतल पर रखें, आधा छोटा चम्मच मैदा और कोर्नफ्लावर डालें और अपने हथेलियों से दबाते हुए गूँधे जब तक मिश्रण एकदम चिकना बन जाए।

- फिर इस मिश्रण के दस ग्राम के पच्चीस हिस्से बनाकर उनके गोले बना लें और हल्के से दबाकर पेटिस जैसे बना लें पर ख्याल रहे कि उनमें कोई दरार न रहे।

- बचा हुआ मैदा आधे कप पानी में मिला लें। चाशनी बनाने के लिए चीनी और पाँच कप पानी लगातार चलाते हुए पकाएँ जब तक चीनी पूरी तरह घुल जाए। फिर दूध डालें और जब मैल ऊपर तैरने लगे उसे निकालकर फेंकें।

- फिर चाशनी को थोड़ी देर और पकाएँ और एक बाउल में छान लें। एक गहरे और चौड़े पैन में एक कप चाशनी और पाँच कप पानी डालकर गरम कर लें। जब यह उबलने लगे, उसमें छेना के पेटिस डालें। मैदे का आधा मिश्रण डालें, जब चाशनी में फेंस आने लगेगा।

- पेटिस को पकने दें पर चलाएँ नहीं बल्कि थोड़ा-थोड़ा चाशनी उनके ऊपर उछालें ताकि वे पैन के तल पर चिपके नहीं। हर पाँच मिनिट में पैन के किनारे से आधा कप पानी डालते रहें ताकि चाशनी गाढ़ा होकर उसमें तार न बने।

- इस तरह पन्द्रह मिनिट तक पकाएँ या जब तक छेना के पेटिस दबाने से दब न जाए। इसका मतलब है कि पेटिस पक गए हैं। पकते हुए चाशनी में से निकालकर पेटिस को बचे हुए चाशनी में डुबोएँ। रबड़ी बनाने के लिए दो लीटर दूध एक गहरे नॉन स्टिक पैन में तेज़ आँच पर गरम करें और जब दूध उबलने लगे आँच को मध्यम करके, लगातार चलाते हुए पकाएँ, जब तक दूध की मात्रा गाढ़ा होकर तीन चौथाई हो जाए।

- पैन के किनारों पर जो मलाई जमेगी उसको खुरचकर दूध में डालें। फिर उसमें चीनी और केसर डालकर पाँच मिनिट और पकाएँ। फिर रबड़ी को एक गहरे बाउल में डालें। छेना के पेटिस को चाशनी में से निकालकर उन्हे हल्का सा दबाकर अधिक चाशनी निकाल लें और रबड़ी में डुबोएँ। कम से कम दो घन्टे एकदम ठंडा होने दें ताकी पेटिस रबड़ी को अच्छी तरह सोख लें। अब परोसें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका