न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय ने फोटो छपने पर भांजी सिमर को दी बधाई, परेश ने शेयर की ‘भूत बंगला’ के सेट से तस्वीर, लिखा...

दिग्गज एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग देशभक्ति से ओत-प्रोत फिल्म ‘स्काई फोर्स’ के लिए लाइमलाइट में हैं। फिल्म 24 जनवरी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 06 Jan 2025 7:26:54

2 News : अक्षय ने फोटो छपने पर भांजी सिमर को दी बधाई, परेश ने शेयर की ‘भूत बंगला’ के सेट से तस्वीर, लिखा...

दिग्गज एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग देशभक्ति से ओत-प्रोत फिल्म ‘स्काई फोर्स’ के लिए लाइमलाइट में हैं। फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होगी। रविवार (5 जनवरी) को इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था। यह वीर पहाड़िया की पहली फिल्म है, जबकि लीड एक्ट्रेस के रूप में सारा अली खान हैं। इस बीच अक्षय ने एक दिल छू लेने वाली तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी भांजी सिमर भाटिया नजर आ रही हैं। फोटो एक अखबार की है, जिसमें सिमर की डेब्यू फिल्म ‘इक्कीस’ का जिक्र है।

अक्षय ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, “मुझे याद है जब मैंने पहली बार अखबार के कवर पर अपनी तस्वीर देखी थी। मुझे लगा कि यही सबसे बड़ी खुशी है लेकिन आज मुझे पता है कि अपने बच्चे की तस्वीर यहां देखने की खुशी किसी भी चीज से बढ़कर है। काश मेरी मां आज यहां होती और वह कहती ‘सिमर पुत्तर तू तह कमाल है।’ मेरा आशीर्वाद है मेरा बच्चा, आसमान तुम्हारा है।” बता दें ‘इक्कीस’ फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती/दोहिते अगस्त्य नंदा की मुख्य भूमिका रहेगी। इसके डायरेक्टर श्रीराम राघवन हैं। फिल्म की कहानी में साल 1971 के युद्ध की पृष्ठभूमि है, जो कि सैकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है।

सोशल मीडिया पर सिमर के बॉलीवुड में आगमन को लेकर अलग-अलग रिएक्शन आ रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने सिमर के लिए बधाई संदेश दिया है, इनमें हुमा कुरैशी और रकुलप्रीत सिंह जैसी एक्ट्रेस का नाम शामिल है। हालांकि कुछ यूजर्स ने इसे नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) बताया है। उनका मानना है कि अक्षय की भांजी होने से ही सिमर को मौका मिला है, जबकि कोई गॉडफादर नहीं होने से कई प्रतिभाशाली कलाकारों की बॉलीवुड में एंट्री तक नहीं हो पाती।

जयपुर में ‘भूत बंगला’ की शूटिंग कर रहे हैं अक्षय कुमार और परेश रावल

अक्षय कुमार दिग्गज फिल्ममेकर प्रियदर्शन के साथ ‘भूल भूलैया’ के बाद एक और हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। इसमें अक्षय के साथ परेश रावल भी नजर आएंगे। दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। आज सोमवार (6 जनवरी) को परेश ने अक्षय के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। यह ‘भूत बंगला’ के सेट की है।

इसमें अक्षय शर्टलेस एक कुर्सी पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं उनके बगल में परेश बैठे हुए हैं। ये ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है। परेश ने X (ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा, “जयपुर में मिस्टर फिट अक्षय कुमार के साथ भूत बंगला की शूटिंग पर सर्दियों की धूप का आनंद लेते हुए एक चमकता सितारा!” परेश पारंपरिक पोशाक पहने रावल अक्षय की ओर देख रहे हैं। अक्षय ने अपनी बाहें फैलाई हुई हैं।

इसके जवाब में अक्षय ने ट्वीट किया, “सेट पर यह एक अद्भुत दिन है...अच्छा मौसम और बढ़िया कंपनी!” बता दें फिल्म का फर्स्ट लुक अक्षय के जन्मदिन के अवसर पर पिछले साल 9 सितंबर को रिलीज किया गया था। इसमें फैंस को अक्षय का एक अलग अंदाज देखने को मिला। फिल्म में अक्षय व परेश के साथ तब्बू, वामिका गब्बी और राजपाल यादव की भी अहम भूमिका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ