न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हंसिका की भाभी ने उनके साथ पति व सास के खिलाफ भी दर्ज कराई FIR, ‘आजाद’ का ट्रेलर आया सामने

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी मुश्किल में घिर गई हैं। हंसिका की भाभी टीवी एक्ट्रेस मुस्कान नैंसी जेम्स ने उनके खिलाफ एफआईआर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 06 Jan 2025 8:26:02

2 News : हंसिका की भाभी ने उनके साथ पति व सास के खिलाफ भी दर्ज कराई FIR, ‘आजाद’ का ट्रेलर आया सामने

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी मुश्किल में घिर गई हैं। हंसिका की भाभी टीवी एक्ट्रेस मुस्कान नैंसी जेम्स ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। मुस्कान का कहना है कि हंसिका और उनकी मां ज्योति मोटवानी उनकी गृहस्थी में इतनी दखलंदाजी कर रही हैं कि उनके पति से उनकी दूरी हो गई। मुस्कान ने पति प्रशांत मोटवानी पर घरेलू हिंसा का आरोप भी लगाया है। मुस्कान ने 18 दिसंबर को मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में सेक्शन 498A,323, 504, 506 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 34 के तहत एफआईआर दर्ज करवाई है।

मुस्कान और प्रशांत की शादी साल 2020 में हुई थी। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मुस्कान ने ननद, सास और पति के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। मुस्कान का कहना है कि सास व ननद की वजह से उनके और पति के बीच दूरियां आ गईं। मुस्कान ने यह भी आरोप लगाया है कि वे लोग महंगे तोहफे और पैसों की मांग कर रहे हैं। साथ ही प्रॉपर्टी से जुड़ी धोखाधड़ी में भी लिप्त हैं। उनके साथ घरेलू हिंसा भी हो रही है जिसके स्ट्रेस की वजह से उन्हें बेल्स पाल्सी बीमारी हो गई है।

वह अपने पति से दो साल से अलग रह रही हैं। टीओआई ने मुस्कान से बात की तो बताया कि प्रशांत, हंसिका और ज्योति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्हं अब कानूनी मदद की जरूरत पड़ रही है। वह ज्यादा कुछ नहीं बता सकतीं। बता दें मुस्कान को 'थोड़ी खुशी थोड़े गम' और 'माता की चौकी' जैसे टीवी शो के लिए जाना जाता है। इस मामले में अभी तक हंसिका की कोई रिएक्शन नहीं आई है।

दूसरी ओर, हंसिका ने साल 2022 में बिजनेसमैन सोहेल कस्तूरिया के साथ शादी की थी। हंसिका ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था। साल 2000 में 'शाका लाका बूम बूम' में नजर आईं। इसके बाद एकता कपूर के पॉपुलर सीरियल 'सास भी कभी बहू थी' में काम किया। हंसिका आखिरी बार साल 2024 की हॉरर फिल्म 'गार्जियन' में नजर आई थीं।

hansika motwani,actress hansika motwani,muskan nancy james,actress muskan nancy james,hansika muskan,azaad movie,azaad,amaan devgan,ajay devgan,rasha thadani

अजय, अमन और राशा की फिल्म ‘आजाद’ इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

अजय देवगन, उनके भांजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी की फिल्म 'आजाद' को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। फिल्म बहुत जल्द थिएटर्स में पहुंचेगी। इससे पहले आज सोमवार (6 जनवरी) को 'आजाद' का ट्रेलर सामने आ गया। इसमें अजय का अलग अवतार देखने को मिला, जबकि राशा और अमन अपनी डेब्यू फिल्म में धमाल मचा रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत अमन के किरदार से होती है जो घोड़े 'आजाद' को स्मार्ट बताता है।

अजय ‘विक्रम सिंह’ के रोल में हैं, जो अंग्रेजों के खिलाफ एक बागी हैं। राशा एक रॉयल फैमिली से आती हैं, जिन्हें ‘आजाद’ पसंद आ जाता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि अंग्रेज भारतीय मजदूरों को साउथ अफ्रीका भेजना चाहते हैं। वहीं गांव के लोग उन पर अत्याचार रोकने की गुहार लगा रहे हैं। अमन और राशा की मुलाकात और उनके बीच ट्विस्टेड लव स्टोरी दिखाई गई है।

फिल्म में डायना पेंटी, मोहित मलिक और पीयूष मिश्रा भी अहम रोल में हैं। डायरेक्टर अभिषेक कपूर और प्रोड्यूसर रोनी स्क्रूवाला हैं। 'आजाद' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं। फिल्म 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ से टकराएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ