न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चर्चाओं में आया राजस्थान का यह थाना, अपने थाने की जेल में पहुँचा हैड कांस्टेबल

पिछले दो दिनों राजस्थान की शिक्षा नगरी कोटा का एक थाना गुमानपुरा प्रदेश के पुलिस महकमे में चर्चाओं के केन्द्र में आ गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 06 Jan 2025 3:46:31

चर्चाओं में आया राजस्थान का यह थाना, अपने थाने की जेल में पहुँचा हैड कांस्टेबल

कोटा। पिछले दो दिनों राजस्थान की शिक्षा नगरी कोटा का एक थाना गुमानपुरा प्रदेश के पुलिस महकमे में चर्चाओं के केन्द्र में आ गया है। इस थाने के एक हैड कांस्टेबल ने ड्यूटी लगाने की बात पर दूसरे हैड कांस्टेबल के सिर को हथौड़े से वार करके घायल कर दिया। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कम्प मचा हुआ है।

कोचिंग सिटी कोटा के गुमानपुरा थाने में अपने ही साथी पुलिसकर्मी का हथौड़े से सिर फोड़ देने वाले हैड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही उसे सस्पेंड भी कर दिया गया है। घायल पुलिसकर्मी का इलाज चल रहा है। थाने में हुए घमासान के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। थाने के पुलिसकर्मी सहमे हुए हैं। आरोपी हेड कांस्टेबल को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करगी।

पुलिस के अनुसार साथी पुलिसकर्मी का थाने में सिर फोड़ देने के आरोपी हेड कांस्टेबल बलबीर सिंह गुर्जर को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। बलबीर ने शनिवार को ड्यूटी लगाने की बात को लेकर थाने में हंगामा कर दिया था। उसके बाद उसने अपने साथी हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह पर हथौड़े से हमला कर दिया था। इससे सुरेन्द्र सिंह का सिर फूट गया था। बलबीर लंबे समय से अनुपस्थित चल रहा था।

बलबीर ड्यूटी पर आना चाह रहा था। इसके लिए बलबीर शनिवार को थाने पहुंचा था लेकिन आते ही उसने पंगा कर डाला। थाने में हुई वारदात के बाद आलाधिकारी सन्न रह गए। उन्होंने पुलिस थाने में हुए इस मामले को दबाने का प्रयास किया लेकिन वह शनिवार शाम होते-होते सबके सामने आ गया। बाद में पुलिस महकमे ने आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ तत्काल एक्शन लेते हुए उसे सस्पेंड कर दिया। रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

बहरहाल गुमानपुरा थाने में हुई यह महाभारत खासा चर्चा में बनी हुई है। लिहाजा पुलिस इस मामले में त्वरित एक्शन कर अपनी साख बचाने में जुटी है। कोटा पुलिस के कई पुलिसकर्मी पहले भी अपनी कई हरकतों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। कोटा पुलिस के कई पुलिसकर्मियों पर अपराधियों से सांठगांठ और उनके साथ पार्टियां करने के आरोप लग चुके हैं। अब थाने में ही घमासान मचाने की नई घटना भी इस फेहरिस्त में शामिल हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट