न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लजीज स्वाद देगी 'फिश बिरयानी', घर पर ही बनाइये इस तरह #Recipe

हम नॉनवेज के शौक़ीन लोगों के लिए 'फिश बिरयानी' की Recipe लेकर आए है जो आपको लजीज स्वाद देगी और आपका दिन बना देगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 07 Feb 2019 12:39:09

लजीज स्वाद देगी 'फिश बिरयानी', घर पर ही बनाइये इस तरह #Recipe

नॉनवेज के शौक़ीन लोगों की सबसे पसंदीदा डिश होती है फिश, जिससे बने व्यंजन का लुत्फ़ उठाने में वे कभी पीछे नहीं रहते है। इसलिए आज हम नॉनवेज के शौक़ीन लोगों के लिए 'फिश बिरयानी' की Recipe लेकर आए है जो आपको लजीज स्वाद देगी और आपका दिन बना देगी। तो आइये जानते है इस Recipe के बारे में।

* आवश्यक सामग्री :

- 1 kilo चावल
- 1 kilo फिश
- 200 gram प्याज़
- 200 gram दही
- 1 अंडा
- 2 हरी मिर्च
- 3 इलायची
- 3 निम्बू
- 4 तेज़ पत्ता
- 8 लोंग
- 5 टुकड़े दालचीनी
- 2 टी स्पून अदरक लहसुन पेस्ट
- 1 टी स्पून लाल मिर्च
- 1 टी स्पून जीरा
- 1/2 टी स्पून हल्दी
- 2 टी स्पून तेल
- नमक स्वादानुसार

* बनाने की विधि :

- फिश बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले फिश को ले और अच्छी तरह पानी से साफ कर ले। अब एक बर्तन में साफ की हुई फिश डाले साथ ही नमक लगाकर अच्छी तरह मिक्स कर के कुछ देर के लिए रख दे।

- अब चावल को ले साफ करे और पानी में भिगोकर रख दे। अब एक पैन ले उसमे बारीक़ कटा प्याज़ डाले और उसे अच्छी तरह से भून कर रख ले।

- इतना करने के बाद रखे हुए फिश के टुकड़ो में हल्दी, मिर्च और अंडा मिलाकर रख दे। एक पैन में फिश के टुकड़ो को डाले और हल्के तेल में उन्हें तल ले इतना करने के बाद उन्हें निकालकर रख दे।

- लोंग, इलायची, जीरा, दालचीनी सभी को मिक्सी में डालकर बारीक़ पीस ले। एक बाउल ले उसमे दही, अदरक लहसुन पेस्ट, पिसे हुए मसाले, लाल मिर्च, हल्दी, हरी मिर्च आदि डालकर अच्छी तरह दही को फेट ले।

- एक कढ़ाई में तेल गरम करे उसमे दही में मिला हुआ मिश्रण डाले और भुने। ऐसा तब तक करे जब तक मसाला तेल ना छोड़ने लगे।

- एक बर्तन में चावल और पानी डालकर कुछ देर तक चावल को पकाए। जब चावल पक जाए तो बिरयानी बनाने वाला बर्तन ले उसमे तेल डालकर गर्म करे अब उसमे तेज़ पत्ता डाले साथ ही चावल, फिश के फ्राई किए हुए टुकड़े, दही मसाला, प्याज़ का भुना हुआ मसाला, निम्बू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स करे और कुछ देर पकने के लिए छोड़ दे।

- बर्तन को ढक कर 10 मिनट के लिए छोड़ दे। कुछ ही देर में आपकी स्वादिष्ट और गरमा गरम फिश बिरयानी तैयार है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

LPG सिलेंडर के दाम में ₹993 का जोरदार उछाल, कमर्शियल गैस हुई महंगी, जानें आपके शहर के नए रेट
LPG सिलेंडर के दाम में ₹993 का जोरदार उछाल, कमर्शियल गैस हुई महंगी, जानें आपके शहर के नए रेट
1 मई से लागू हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, टंकी भरवाने से पहले जान लें अपने शहर के ताजा भाव
1 मई से लागू हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, टंकी भरवाने से पहले जान लें अपने शहर के ताजा भाव
महंगे कच्चे तेल के बावजूद घरेलू एयरलाइंस को राहत, ATF के दामों में नहीं हुआ इजाफा
महंगे कच्चे तेल के बावजूद घरेलू एयरलाइंस को राहत, ATF के दामों में नहीं हुआ इजाफा
1 मई से लागू हुए 7 बड़े बदलाव: LPG से ATM तक बदले नियम, आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा सीधा असर
1 मई से लागू हुए 7 बड़े बदलाव: LPG से ATM तक बदले नियम, आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा सीधा असर
14 घंटे से जारी सर्च ऑपरेशन, बरगी डैम हादसे में अब तक 5 की मौत, 8 अब भी लापता; सुबह मिला एक और शव
14 घंटे से जारी सर्च ऑपरेशन, बरगी डैम हादसे में अब तक 5 की मौत, 8 अब भी लापता; सुबह मिला एक और शव
2 कप परफेक्ट चाय बनाने का सही तरीका, जानें कितना पानी और दूध डालना चाहिए
2 कप परफेक्ट चाय बनाने का सही तरीका, जानें कितना पानी और दूध डालना चाहिए
वोटों की गिनती पर TMC को हाईकोर्ट से झटका, केंद्र कर्मियों की नियुक्ति को मिली मंजूरी; काउंटिंग से पहले बढ़ा सियासी तनाव
वोटों की गिनती पर TMC को हाईकोर्ट से झटका, केंद्र कर्मियों की नियुक्ति को मिली मंजूरी; काउंटिंग से पहले बढ़ा सियासी तनाव
पश्चिम बंगाल में काउंटिंग से पहले BJP की बड़ी बैठक, रणनीति और तैयारियों पर होगा गहन मंथन
पश्चिम बंगाल में काउंटिंग से पहले BJP की बड़ी बैठक, रणनीति और तैयारियों पर होगा गहन मंथन
सीएम मोहन यादव ने जताया शोक, बरगी डैम हादसे के मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख सहायता राशि की घोषणा
सीएम मोहन यादव ने जताया शोक, बरगी डैम हादसे के मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख सहायता राशि की घोषणा
जंगलों में मिलने वाला ताकत से भरपूर मौसमी फल, सेहत को देता है जबरदस्त फायदा – जानें तेंदू फल खाने का सही तरीका
जंगलों में मिलने वाला ताकत से भरपूर मौसमी फल, सेहत को देता है जबरदस्त फायदा – जानें तेंदू फल खाने का सही तरीका
IPL 2026 Points Table में GT को मिला बड़ा फायदा, जानिए अब टॉप-5 में कौन-कौन सी टीमें
IPL 2026 Points Table में GT को मिला बड़ा फायदा, जानिए अब टॉप-5 में कौन-कौन सी टीमें
विराट कोहली का जलवा, खचाखच भर गया नरेंद्र मोदी स्टेडियम स्टेडियम, IPL में बना नया रिकॉर्ड
विराट कोहली का जलवा, खचाखच भर गया नरेंद्र मोदी स्टेडियम स्टेडियम, IPL में बना नया रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह के खराब फॉर्म पर मुंबई इंडियंस का रिएक्शन, कोच बोले- उन्हें थोड़ा वक्त दें
जसप्रीत बुमराह के खराब फॉर्म पर मुंबई इंडियंस का रिएक्शन, कोच बोले- उन्हें थोड़ा वक्त दें
ईरान-ट्रंप तनाव फिर भड़का, परमाणु धमकियों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का कड़ा बयान- ‘देखते हैं वे कब तक टिकते हैं’
ईरान-ट्रंप तनाव फिर भड़का, परमाणु धमकियों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का कड़ा बयान- ‘देखते हैं वे कब तक टिकते हैं’