Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मानसून में जरूरी है रसोई के मसालों की खास देखभाल, जानें तरीके

आपकी इस समस्या को सुलझाने के लिए हम कुछ खास टिप्स आपसे साझा कर रहे हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 19 Jun 2020 3:39:46

मानसून में जरूरी है रसोई के मसालों की खास देखभाल, जानें तरीके

हमारे खाने का स्वाद मसालों से ही बढ़ता है। कुछ मसाले हम रोजाना इस्तेमाल करते हैं जबकि कुछ को कभी-कभार। मानसून में सबसे ज्यादा खराब होनी वाली चीजों में मसाले ही होते हैं। ऐसे में सबसे बड़ी मुश्किल यह होती है कि इन मसालों को किस तरीके से स्टोर किया जाए कि यह खराब न हों और इनमें फंगस वगैरह न लगे। आपकी इस समस्या को सुलझाने के लिए हम कुछ खास टिप्स आपसे साझा कर रहे हैं।
tips to save spices in monsoon,how to store spices,kitchen tips,household tips,home decor tips - बारिश में मसाले सीलन के कारण सबसे ज्यादा खराब होते हैं। इसलिए हमेशा कोशिश करें कि हर्ब और मसालों को सूखे स्थानों पर ही रखें। अगर नमी वाली जगह पर रखेंगे तो इनमें गोलियां जैसी बन जाएगीं और कीड़े लग सकते हैं।

- कई बार आप सूखे स्थान पर मसालों को रखने की चाहत में उन्हें रोशनी वाली जगह पर रख देती हैं, क्योंकि आपको लगता है कि रोशनी वाली जगह पर सीलन नहीं होती, लेकिन शायद आप इस बात से अनजान हैं कि बहुत ज्यादा रोशनी भी मसालों के लिए नुकसानदेह है।

- फ्रिज में आप जो भी सामान रखते हैं वे खराब नहीं होते और उनका इस्तेमाल आप कई दिनों तक कर सकते हैं, लेकिन ऐसा मसालों के साथ करना बिलकुल सही नहीं है। मसालों को फ्रिज में रखने से उनका फ्लेवर खत्म हो जाता है। आप इन्हें एयर-लॉक कंटेनर में भरकर फ्रिज में रख सकते हैं।

- साबुत और खड़े मसाले जल्दी खराब नहीं होते हैं। इसलिए खड़े मसालों को स्टोर करें। अपनी जरूरत के हिसाब से मसालों को पीसते रहें। खड़े मसाले इतनी जल्दी खराब नहीं होते हैं जितना कि पिसे हुए मसाले खराब हो जाते हैं।

- मसालों को सिर्फ जार में रखने से ही वे सुरक्षित नहीं होते हैं बल्कि सही जार का चयन करना भी जरूरी है। पारदर्शी जार में मसालों को रखने से बेहतर है कि किसी डार्क जार में इन्हें रखें। इससे उनमें लाइट भी ज्यादा नहीं पड़ेगी। इसके अलावा वैक्यूम सील वाले प्रिंट जारों में मसालों को रखने से इनमें कीड़े नहीं पड़ते। बस इन्हें किसी अंधेरे वाले स्थान पर रखें। tips to save spices in monsoon,how to store spices,kitchen tips,household tips,home decor tips - बहुत ज्‍यादा मसाले एक साथ न खरीदें। इन्हें बड़े जार कि बजाय छोटे और आवश्‍यकतानुसार जार में ही करके रखें। इससे उनका एरोमा बना रहेगा।

- मसालेदानी को हफ्ते में साफ करते हैं और इसे नमी से बचाएं।

- किचन में उस हिस्से में मसालों को न रखें जहां पर माइक्रोवेव-अवन या गैस स्टोर रखी हो। ऐसी जगहों पर खाना बनाते समय निकलने वाली झार/झांस से मसालों में नमी आ जाती है।

- मसालों को कंटेनर मे रखने से पहले अगर तवे पर थोड़ा भून लेंगी तो ये लंबे समय तक फ्रेश रहेंगे।

- खाना बनाते समय जब आप मसाला उपयोग करते हैं तो ये ध्यान देना जरूरी है कि गीले चम्मच का इस्तेमाल न करें।

- अगर मसालों में बहुत ज्यादा नमी आ गई हो तो इन्हें धूप में डायरेक्ट रखने के बजाय। ढककर कर रहें। मतलब एक थाली में मसाले रखें और इन्हें किसी कपड़े से ढक दें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology