न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी-समारोह के दौरान दिखाएं अपनी स्मार्टनेस, इन 4 खर्चों में समझदारी से सिमित करें बजट

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही स्मार्ट तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने शादी के बजट को सिमित कर पाएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 05 Jan 2021 3:20:22

शादी-समारोह के दौरान दिखाएं अपनी स्मार्टनेस, इन 4 खर्चों में समझदारी से सिमित करें बजट

हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाना चाहता हैं और इसके लिए हर संभव प्रयास करता हैं। शादी से जुड़ी सभी की कुछ ख्वाहिशें होती हैं जिन्हें वे पूरी करना चाहते हैं। लेकिन कई बार लोग दिखावे के चक्कर में भी रह जाते हैं जिसके चलते लोग अपनी शादी का बजट इतना बढ़ा लेते हैं कि बाद में परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में इस समय आपको जरूरत होती हैं स्मार्टनेस दिखाते हुए ऐसी चीजों में कटौती करने की जो किसी को अखरे ना। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही स्मार्ट तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने शादी के बजट को सिमित कर पाएंगे।

wedding tips,wedding budget tips,smart ways in wedding

वेन्यू चुनने में होती है गलती

अगर आप वाकई में अपनी शादी जैसे बड़े फंक्शन को बजट में करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको एक सही वेन्यू प्लेस चुनना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ लोग मेहमानों की संख्या को ध्यान में न रखते हुए बड़े से बड़े गार्डन में शादी करने का फैसला करते हैं, जिसका आधा हिस्सा फेरों तक भी काम नहीं आता। वह अक्सर यह भूल जाते हैं कि उनकी शादी में इतने लोग शामिल ही नहीं होने वाले जिसके लिए उन्होंने इस बड़ी सी जगह की बुकिंग की है, जिसका खामियाजा उन्हें उस दोगुने वेन्यू प्लेस की कीमत का भुगतान करना पड़ता है, जिसकी जरूरत ही नहीं थी। यही नहीं, शहर के भीतर एक क्लासी होटल को चुनने के बजाए बाहरी इलाके के एक ऐसे स्थान को चुनें जहां बेसिक सुख-सुविधाएं मौजूद हों, जो सुंदर होने के साथ-साथ बजट में हो।

wedding tips,wedding budget tips,smart ways in wedding

शादी का कार्ड फैशनेबल क्यों

शादी को यादगार बनाने के लिए अब फैशनेबल कार्ड्स चलन में है, जिस पर न जाने लोग कितने रुपए तक खर्च कर देते हैं। हालांकि, ऐसे लोग अक्सर इस बात को भूल जाते हैं कि शादी को सुपर स्पेशल बनाने के लिए वेडिंग कार्ड का मतलब बस लोगों को जागरूक करने से है जबकि आपकी जिंदगी के सबसे खास दिन को एक्स्ट्रा स्पेशल बनाने में कागज के दो पन्नों का कोई रोल नहीं है। हालांकि, हम इस बात को मानते हैं कि लड़का और लड़की के घर में भिजवाए जाने वाला सबसे पहला कार्ड काफी स्पेशल होना चाहिए। लेकिन रिश्तेदारी में अगर आप सिंपल दिखने वाले कार्ड से भी काम चलाएंगे तो आपका कोई घाटा नहीं होगा।

wedding tips,wedding budget tips,smart ways in wedding

जूलरी न बने बोझ

शादी के लिए जूलरी किराए पर लेना एक उभरता हुआ ट्रेंड है। किराए पर ली गई जूलरी न केवल दुल्हन को डिज़ाइनर ज्वेलरी पहनने की सुविधा देता है। बल्कि वह अपने आउटफिट से पूरी तरह मेल खाती हुई चीजों को चुन सकती है। यही नहीं, ज्वेलरी को किराए पर लेने से आप आसानी से लाखों-लाख के कर्ज से भी बच सकते हैं। यही नहीं, आपको उन ऑनलाइन जूलरी पोर्टल को जानने की जरूरत है, जिनमें दुल्हन की ज्वेलरी मात्र 2,500 से शुरू होकर 15,000 रुपए तक में बहुत आराम से मिल जाएगी। ऐसे में इस बात को बिल्कुल दिल से न लगाएं कि फलां की लड़की ने अपनी शादी में ऐसा हार पहना था तो मुझे उससे भी महंगा पहनना है, बल्कि इस बात का ध्यान रखें कि आपको कम बजट में सबसे सुंदर दिखना है।

wedding tips,wedding budget tips,smart ways in wedding

आउटफिट्स भी हैं लाइन में

शादी के सबसे बड़े खर्चे में एक ब्राइडल लहंगा भी है, जिस पर लोग 50 हजार से लेकर लाखों-लाख रुपए तक खर्च करने से नहीं कतराते। हालांकि, ऐसे लोग इस बात को भूल जाते हैं कि अब ज्यादातर लोग शादी के कपड़ों को किराए पर लेने में आगे आ रहे हैं। वह न ऐसा करके कम बजट में एक अच्छा ऑउटफिट प्राप्त करते हैं बल्कि अपने मनचाहे लुक को एक्ससेस करने में भी पीछे नहीं रहते। यही नहीं, कुछ वेडिंग-वियर स्टोर ऐसे भी है, जो पॉकेट-फ्रेंडली स्कीम में आपको न केवल अच्छा लहंगा उपलब्ध कराएंगे बल्कि आपको 60-70% तक की भी छूट भी मिल जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद