Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना के बाद बदल जाएगा घर और ऑफिस का हुलिया, जानें कैसे

कोरोना खत्म होने के बाद जीवन पहले जैसा नहीं होगा, हमारी आदतें बदल जाएंगी और बदल जाएंगे जीवन मूल्य। इसके प्रभाव से घर से लेकर ऑफिस तक के डिजाइन भी बदल जाएंगे।

Posts by : Priyanka | Updated on: Thu, 30 Apr 2020 5:07:24

कोरोना के बाद बदल जाएगा घर और ऑफिस का हुलिया, जानें कैसे

ये बात तो पूरी तरह से सच है की कोरोना वायरस एक ना एक दिन ये दुनिया छोड़कर चला जायेगा, लेकिन एक और सच ये भी है कि इसके जाने के बाद एक दम से दुनिया फिर से वैसी ही नहीं हो पायेगी जैसी पहले थी। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वायरस महामारी खत्म होने के बाद घर और ऑफिस दोनों काफी हद तक बदल जाएंगे। घर और ऑफिस का डिजाइन ऐसा होगा जिससे वायरस से बचाव हो सके। कोरोना खत्म होने के बाद जीवन पहले जैसा नहीं होगा, हमारी आदतें बदल जाएंगी और बदल जाएंगे जीवन मूल्य। इसके प्रभाव से घर से लेकर ऑफिस तक के डिजाइन भी बदल जाएंगे।
coronavirus,corona will change interior of home,home decor,household tips,interiors of house घर में होगा वर्क फ़्रोम होम के लिए हिस्सा

लॉकडाउन में लोग वर्क फ्रॉम होम करने को मजबूर हैं। पर आने वाले दिनों में वर्क फ्रॉम होम पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। घर के एक हिस्से को आपको वर्क फ्रॉम होम के लिए तैयार करना होगा।

अंडरग्राउंड फ्लोर


घरों और इमारतों में अंडरग्राउंड यानी माइनस फ्लोर बढ़ेंगे। इसका इस्तेमाल पानी और खाने को स्टोर करने के लिए किया जाएगा। घरों को इस तरह तैयार किया जाएगा कि वे प्राकृतिक आपदाओं और मानव निर्मित आपदाओं को झेल सकें। अब तक ओपेन प्लेन स्पेस, इंट्रेंस, लिविंग रूम, डाइनिंग स्पेस और किचन को एक साथ बनाने का ट्रेंड चल रहा था, लेकिन अब यह चलन खत्म होगा। नए ट्रेंड में घर का एंट्रेंस और रहने का एरिया अलग होगा। एंट्रेस में ही लोग जूते, कपड़े और अपने सामान रखेंगे। coronavirus,corona will change interior of home,home decor,household tips,interiors of house घर में गार्डन

पौधे के करीब आना मानसिक सेहत के लिए अच्छा होता है। वहीं, जो आप उगाते हैं, उसे खाने का मजा शानदार होता है। ये आपको सामान्य दिनचर्या से आजादी देता है, खासकर सेल्फ आइसोलेशन के दौर में। अब हमें घर के भीतर गार्डन तैयार कराने के बारे में सोचना होगा। इससे आपको घर के भीतर ही खाने का राशन और ऑक्सीजन मिलेगी। अब दीवारों पर ऊर्ध्वाधर खेती का भी चलन बढ़ेगा। अंडरग्राउंड प्लानटेशन यानी भूमिगत पौधारोपण भी बढ़ेगा।

ऑफिस के डिजाइन में बदलाव

ऑफिस के दरवाजे खुले होंगे। ऑटोमैटिक डोर ओपेन तकनीक का इस्तेमाल होगा। लिफ्ट के बटन का इस्तेमाल नहीं होगा। लिफ्ट में साउंट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो सकता है।ऑफिस का स्पेस ओपेन फ्लोर वाला नहीं होगा। हर जगह डिवाइडर होंगे।ऑफिस में जहां 10 लोग बैठते थे, वहां अब पांच ही बैठेंगे। लोगों के बीच में कम से कम छह फीट की दूरी होगी। मीटिंग रूम की कुर्सियां कम होंगी। ऑफिस में अब बार-बार सफाई होगी।

फिल्ट्रेशन और न्यूट्रलाइजेशन

घरों में पानी और हवा के फिल्ट्रेशन का चलन भी बढ़ेगा। स्मार्ट होम का निर्माण ज्यादा तेजी से होगा, ताकि घर के तापमान को नियंत्रित किया जा सके और बाहर से आने वाली हवा को साफ किया जा सके। घर का एक हिस्सा ऐसा होगा, जहां वायरस को रोकने और खत्म करने की कोशिश होगी। इस हिस्से में सामान की डिलिवरी और मेहमान आएंगे। वहीं वायरस खत्म करने के लिए लैंप लगाए जाएंगे, जो अल्ट्रावायलेट रेडिएशन उत्पन्न करेंगे। ये रेडिएशन नुकसानदायक वायरस और बैक्टीरिया खत्म करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology