न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वुडन फ्लोरिंग देती हैं घर के इंटीरियर को शानदार लुक, लगवाते समय इन बातों का रखें ध्यान

इस पर डस्ट नहीं टिकती और यह एलर्जी पैदा करनेवाली चीज़ों को भी ख़ुद पर जमा नहीं होने देती। आइये जानते वुडन फ्लोरिंग की विशेषता और इसे लगाते समय ध्यान में रखने वाली कुछ बातें-

Posts by : Priyanka | Updated on: Wed, 11 Dec 2019 12:56:29

वुडन फ्लोरिंग देती हैं घर के इंटीरियर को शानदार लुक, लगवाते समय इन बातों का रखें ध्यान

हम सभी अपने घर को खूबसूरत रखने के लिए क्या कुछ नही करते। ट्रेडिंग इन्टीरीयर लुक की बात करें तो ज्यादातर लोग अपने कमरों में वुडन फ्लोरिंग का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये आपके इंटीरियर को शानदार लुक देने के साथ ही एंटीबैक्टीरियल गुण भी रखते हैं। बिल्डर्स ख़ुद मास्टर बेडरूम में वुडन फ़्लोरिंग लगवाकर दे रहे हैं। असल में यह आम फ़्लोरिंग से बेहतर दिखता है। इसके कई और फ़ायदे भी हैं। इस पर डस्ट नहीं टिकती और यह एलर्जी पैदा करनेवाली चीज़ों को भी ख़ुद पर जमा नहीं होने देती। आइये जानते वुडन फ्लोरिंग की विशेषता और इसे लगाते समय ध्यान में रखने वाली कुछ बातें-

growing trends of wooden flooring,wooden flooring,tips to keep in mind while applying wooden flooring,wooden floor,household tips,home decor tips

ऐंटीबैक्टीरियल गुण
कुछ वुड्स ऐंटीबैक्टीरियल गुण भी रखते हैं। इसलिए इनका इस्तेमाल किचन के सामान बनाने में भी किया जाता है। सच तो यह है कि वुडन फ़्लोरिंग कमरे को ज़्यादा सेहतमंद बनाता है। इनकी साफ़-सफ़ाई करना भी काफ़ी आसान है। यदि सही वुड चुना जाए और ढंग से इनका ख़्याल रखा जाए तो ये आजीवन आपके घर की शोभा बढ़ा सकते हैं।
कोटिंग
पहले वुडन फ़्लोरिंग को बिना किसी पॉलिश के ऐसे ही रखा जाता था, क्योंकि पेंट्स, वार्निश बहुत महंगे हुआ करते थे। आजकल इनकी चमक को बनाए रखने के लिए पीयू कोटिंग्स, प्रोटिक्टिव फ़िनिशेस, रेज़िन वार्निश और ट्रांस्पैरेंट कोटिंग इस्तेमाल की जाती है, जो अल्ट्रा वायलेट रेडिएशन्स के दुष्प्रभाव से फ़्लोरिंग को बचाती है और इनकी रंगत को बनाए रखती हैं।

growing trends of wooden flooring,wooden flooring,tips to keep in mind while applying wooden flooring,wooden floor,household tips,home decor tips

मॉइस्चर कन्टेंट का रखें पूरा ध्यान
वुडन फ़्लोरिंग लगवाते समय उसके मॉइस्चर कन्टेंट का पूरा ख़्याल रखना चाहिए, ताकि यह लंबे समय तक टिके रह सकें। ज़्यादा मॉइस्चर कन्टेंट वाली फ़्लोरिंग पर क्रैक आ सकते हैं। फ़्लोरिंग अंडरले भी एक अच्छा विकल्प है। क्योंकि यह थर्मल इंसुलेटर की तरह काम करते हैं। यह वुड के बढ़ने या संकुचित होने को भी नियंत्रित करते हैं।
फ़्लोरिंग की कलरिंग
अलग-अलग वुड कलर स्टेन्स या उनके संयोजन से आप फ़्लोरिंग को रंग सकते हैं। यह आपके पूरे कमरे का लुक बदल देगा। संयोजन में ऐश की एक स्ट्रिप या फिर वाइट ओक वुड को बफ़ करके सफ़ेद डिस्ट्रेस्ड स्टेन से रंगा जा सकता है वहीं ब्लैक ईबोनी शेड क्लासिक लग सकते हैं।
मौसम के हिसाब से चुनें फ्लोरिंग
फ़्लोरिंग चुनते समय अपने इलाक़े के मौसम का भी ख़्याल रखें। उदाहरण के लिए यदि आप नमीयुक्त वातावरण के लिए वुडन फ़्लोरिंग चुन रहे हैं, तो वुड में गांठें रिंग्स जितनी कम से कम हों उतना बेहतर है। ध्यान रहे इसके ग्रेन्स भी सीधे-सीधे हों, क्योंकि इस तरह के वुड जल्दी लचकते नहीं और इस मौसम में वुड के मुड़ने की संभावना ज़्यादा रहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव
पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
10 अगस्त को बनेगा बुधादित्य योग, सावन के दूसरे सोमवार पर इन 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की और सफलता के योग
10 अगस्त को बनेगा बुधादित्य योग, सावन के दूसरे सोमवार पर इन 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की और सफलता के योग
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह