Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने घर पर ही इस तरह उगाए सब्जियां, लॉकडाउन में नहीं निकलना पड़ेगा बाहर

चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी सबजियों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप घर पर आसानी से उगा सकते हैं।

Posts by : Priyanka | Updated on: Thu, 07 May 2020 4:34:16

अपने घर पर ही इस तरह उगाए सब्जियां, लॉकडाउन में नहीं निकलना पड़ेगा बाहर

घर में उगी सब्जियां ना सिर्फ हैल्दी होती है बल्कि टेस्टी भी लगती है। साथ ही अब लॉकडाउन के कारण आपके पास समय भी है। घर सब्जियां उगाना ज्यादा मुश्किल नहीं होता है। साथ ही ऑर्गेनिक सब्जियां आपको बीमारियों से बचाने में भी मदद करती हैं। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी सबजियों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप घर पर आसानी से उगा सकते हैं।
vegetables at home,grow these vegetables at home,tips to grow vegetables,household tips,home decor tips हरी मिर्च

हरी मिर्च को उगाने के लिए इसके बीज को गमले में कम से कम 3 इंच नीचे डालना पड़ता है। पौधों को नियमित रूप से पानी दें। ध्यान रखें कि ज्यादा पानी न डालें। गमले में हरी मिर्च का पौधा लगाने के बाद ऐसी जगह रख दें। जहां सूरज की रोशनी अच्छी पहुंचती हो। इससे पौधे का विकास ठीक से होता है। इस पौधे को किसी तरह के फर्टिलाइजर की जरूरत नहीं पड़ती है। आपको कुछ ही दिनों में पौधे में हरी मिर्च उगती नजर आने लगेंगी।

नींबू

नींबू का पेड़ किसी छोटे गमले में बल्कि किसी बड़े कंटेनर में लगाएं। नींबू के बीज को मिट्टी के अंदर दबा दें और ऊपर से थोड़ा सा पानी डालें। इसे ऐसी जगह पर रखें जहां धूप पर्याप्त आती हो। ध्यान रहें कि सुबह-शाम दोनों समय बराबर पानी दें। हर दिन 8 घंटे की धूप भी मिलनी चाहिए। vegetables at home,grow these vegetables at home,tips to grow vegetables,household tips,home decor tips धनिया

धनिए का इस्तेमाल लगभग हर डिश में किया जाता है, लेकिन मार्केट में यह काफी महंगा मिलता है, ऐसे में आप इसे घर पर ही उगा सकती हैं। इसे कम रख-रखाव की जरूरत होती है और आसानी से उगाया जा सकता है। इसे उगाने के लिए आप किसी पुराने कंटेनर या कैन को मिट्टी से भरें। अब कैन के नीचे छेद करें। यदि आप कैन के नीचे एक छेद नहीं बना सकती, तो इसे लगभग 2 इंच तक बजरी से भर दें और फिर ऊपर मिट्टी डाल दें। एक बार जब आपके पास कंटेनर तैयार हो जाए, तो एक मुट्ठी धनिया के बीज लें और उन्हें अपने क्रश करें। अब इन कुचले हुए बीज को कैन में डालें। इसके बाद इसे मिट्टी की एक लेयर से कवर करें, इसे पानी दें और इसे भूल जाएं। हालांकि यह सुनिश्चित करें कि इसे पर्याप्त धूप मिले।

मेथी

मेथी को आसानी से किचन गार्डन में उगाया जा सकता है। मेथी को आप किचन में इस्तेमाल होने वाले मेथीदाने को गमले में डालकर अंकुरित कर सकते है।मेथी को घर पर गमले में उगाने के लिए आप गमले में मिट्टीथ लें, अब इसके ऊपर अच्छे से मेथीदाना डालें। हर मेथीदाने के बीच में आप लगभग चौथाई इंच की जगह छोड़ें। अब मेथी के दानों को आप एक हल्की मिटटी की परत से ढक दें। हल्का-सा पानी छिडकें जिससे मिट्टीड पूरी तरह से गीली हो जाए। बीजों को सूखने से बचाने के लिए रोजाना पानी डालें। तीसरे दिन ही मेथी के अंकुर फूट जाएंगे। बस हर दिन पानी दीजिए और गमले हो धूप में रखिए। 15 दिन में ही मेथी की पत्तियां काटने लायक हो जाती हैं।

पुदीना

गर्मी के मौसम में पुदीने का सेवन शरीर को ठंडक प्रदान करता है। ऐसे मे आप घर पर ही पुदीना उगाएं। पुदीना को धनिए की तरह ही छोटे कंटेनर की जरूरत होती है। वैकल्पिक रूप से, आप एक बड़े कंटेनर में इन दोनों को एक साथ उगा सकती हैं। इसे उगाने के लिए पुदीने की कुछ ठंडल लें और अब निचली पत्तियों को हटा दें। अब इस ठंडल को मिट्टी में दबाएं और पॉट में थोड़ा पानी डालें। अब इन्हें 20-25 दिन के लिए छोड़ दें। ध्यान रखें कि पुदीने को रोशनी मिले लेकिन डायरेक्ट सनलाइट नहीं। आप पुदीने को थोड़ा-थोड़ा पानी देती रहें। पुदीने में मॉइश्चर होना चाहिए, लेकिन वह बहुत गीला ना हो।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology