Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बाथरूम की सफाई को आसान बनाएंगे ये टिप्स, जानें और आजमाए

अगर आप भी टॉयलेट एक्सेसरीज़ को साफ़ करने के आसान उपाय नहीं जानते, तो पेश हैं कुछ टिप्स।

Posts by : Priyanka | Updated on: Tue, 12 May 2020 3:16:35

बाथरूम की सफाई को आसान बनाएंगे ये टिप्स, जानें और आजमाए

ज़्यादातर लोग टॉयलेट एक्सेसरीज़ की सफ़ाई पर ज़्यादा ध्यान नहीं देते। साथ ही इन्हें समय पर साफ़ न करने से इनसे गंध आने लगती है और ये ख़राब हो सकते हैं। अगर आप भी टॉयलेट एक्सेसरीज़ को साफ़ करने के आसान उपाय नहीं जानते, तो पेश हैं कुछ टिप्स।

नींबू का रस

नींबू, किचन में मौजूद एक ऐसी चीज है जिसके एक नहीं सैकड़ों उपयोग हैं। बाथरूम की दुर्गंध दूर करने के लिए ये एक बहुत कारगर उपाय है। ज्यादा मात्रा में नींबू के रस को फ्लोर पर डाल दीजिए। कुछ देर के लिए बाथरूम को बंद कर दीजिए। उसके बाद साफ पानी से बाथरूम को धो लीजिए। आप महससू करेंगे कि बाथरूम साफ होने के साथ ही दुर्गंधमुक्त भी हो गया है।
cleaning the bathroom,tips to clean bathroom,bathroom cleaning tips,household tips,home decor tips स्टील की एक्सेसरीज़ को ऐसे करें साफ़

टॉयलेट में लगी स्टील की एक्सेसरीज़- जैसे जेट स्प्रे, कंटेनर को चमकाने के लिए स्प्रे बोतल में 1 कप गुनगुना पानी, 2 छोटे चम्मच डिशवॉशिंग लिक्विड, विनेगर और नमक डालकर घोल बनाएं। अब इसे सारे एक्सेसरीज़ पर छिड़ककर 1 ० मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर स्पंज की मदद से रगड़ें। आख़िर में इसे गुनगुने पानी से धोकर सुखाएं। विनेगर और नमक की मदद से एक्सेसरीज़ पर जमे दाग़ और धूल साफ़ होंगे। साथ ही डिशवॉशिंग लिक्विड की मदद से एक्सेसरीज़ चमकने लगेंगी।

शॉवर और टाइल्स

शॉवर पर अक्सर कैल्शियम या लाइमस्केल की परत जमा हो जाती है। विनेगर इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है। बस बराबर मात्रा में पानी और विनेगर को मिलाएं और इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भर लें। इस मिश्रण को शावर के सभी धातु वाले हिस्सों पर स्प्रे करें। स्प्रे करने के बाद सूखे कपड़े से इन हिस्सों को साफ़ करें।टाइल्स के लिए भी यही मिश्रण उपयोग में लाया जा सकता है। टाइल्स पर अक्सर लाइम स्केल जमने से दाग-धब्बे पड़ जाते हैं। टाइल्स पर ऐसे दाग धब्बों वाले हिस्सों पर पानी और विनेगर का यह मिश्रण अच्छी तरह से स्प्रे करें। पांच मिनट इंतज़ार करें और फिर साफ करें। cleaning the bathroom,tips to clean bathroom,bathroom cleaning tips,household tips,home decor tips साबुन का पानी

अगर आपके बाथरूम से बदबू आती है तो आप किसी सुगंधित डिटर्जेंट पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। डिटर्जेंट पाउडर को पानी में मिलाकर फर्श की सफाई करने से एक ओर जहां फर्श चमक उठता है वहीं बदबू भी कम हो जाती है। सप्ताह में दो से तीन बार ऐसा करने से दुर्गंध हमेशा के लिए दूर हो जाती है।

कांच की सतह या आइना

टायलेट की कांच की सतह या आइने को साफ़ करने का आसान तरीक़ा है साबुन। टॉयलेट में रखी कांच की सतह या आईने पर नहाने के साबुन को रगड़ें। फिर सादे पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोछें। इससे कांच की सतह और आइना आसानी से साफ़ होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology