न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके गार्डन की खूबसूरती बढ़ाएंगे टैमेरिक्स प्लांट, जानें इसके बारे में

आप भी इस प्लांट को अपने गार्डन में आसानी से लगा सकती हैं।जानिए, इसे लगाने और देखभाल के सही तरीके के बारे में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Jun 2020 5:22:25

आपके गार्डन की खूबसूरती बढ़ाएंगे टैमेरिक्स प्लांट, जानें इसके बारे में

अगर आप अपनी बगिया में कॉमन फ्लावर की बजाय अलग तरह के फ्लावर प्लांट लगाना चाहती हैं तो टैमेरिक्स प्लांट को लगा सकती हैं। टैमेरिक्स एक झाड़ीनुमा पौधा है, जो दिखने में बेहद खूबसूरत लगता है।

इसकी 60 से भी अधिक प्रजातियां भारत और यूरोप में पाई जाती हैं। भारत में जो प्रजातियां पाई जाती हैं, उनमें हैं- टैमेरिक्स एफाइला और टैमेरिक्स डाइओइका। यह पौधा पूरे साल हरा-भरा रहता है और इसकी शाखाएं झाड़ी के रूप में फैलती रहती हैं। इस पौधे की व्यावसायिक खेती भी होती है। टैमेरिक्स का इस्तेमाल भोजन में भी किया जाता है। आप भी इस प्लांट को अपने गार्डन में आसानी से लगा सकती हैं।जानिए, इसे लगाने और देखभाल के सही तरीके के बारे में।

tamerics plants,gardening tips,household tips,easy gardening tips,home garden,home decor tips

होता है बहुत सुंदर

टैमेरिक्स की शाखाएं पतली होती हैं और इसकी कोमल पत्तियों पर पक्षियों के पंख सरीखे फूल आते हैं। टैमेरिक्स के पौधे को लगाने के एक साल बाद जुलाई माह में इसके फूल आते हैं। इन फूलों का रंग गुलाबी या सफेद होता है। फूल झाड़ी की शाखा के अगले सिरे पर लगते हैं, जो देखने में बहुत ही सुंदर लगता है।

लगाने का तरीका

यह पौधा शुष्क जलवायु में भी फलता-फूलता है। यही वजह है कि यह गर्म क्षेत्रों में भी और हल्की दोमट मिट्टी में भी तेजी से वृद्धि करता है। यह रेतीली मिट्टी के टीलों, नदियों, नहरों के किनारों में भी पाया जाता है। 27 से 40 डिग्री सेंटीग्रेड के तापमान में उगने वाला यह पौधा ज्यादा तापमान में भी हमेशा हरा रहता है। लेकिन एक डिग्री से नीचे के तापमान में यह नष्ट हो सकता है। आसानी से उगने वाला यह पौधा शुष्क जलवायु में लवण की अधिकता वाली मिट्टी में और तेज हवा को भी सहन करने की क्षमता रखता है।

देखभाल है जरूरी

तीव्र गति से वृद्धि करने वाले टैमेरिक्स की अगर कटाई-छंटाई न की जाए तो यह बहुत तेजी से जमीन पर फैलने लगता है। टैमेरिक्स के झाड़ीनुमा पौधे को समूह में लगाया जाता है और बसंत ऋतु के आगमन पर इन झाड़ियों की कटाई-छंटाई की जाती है। टैमेरिक्स की सबसे बड़ी विशेषता है, इसकी जड़ों का जमीन के भीतर प्रसार। यह जमीन में 10 मीटर की गहराई तक अपनी जड़ें जमा लेता है। यही वजह है कि इस पौधे को भूमि के कटाव को रोकने के लिए सबसे खास पौधा माना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद