न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश की विभिन्न दिशाओं में स्थित हैं ये जगहें, घूमने के लिए करें इनका चुनाव

आइए, बताते हैं ऐसे ही अनदेखे, अनजाने सफ़र के बारे में जिसके रास्ते भी नए हैं और नज़ारे भी और खोजते हैं कुछ नई दिशाएं।

Posts by : Anuj | Updated on: Tue, 10 Dec 2019 8:31:18

देश की विभिन्न दिशाओं में स्थित हैं ये जगहें, घूमने के लिए करें इनका चुनाव

अगर आप बार-बार एक ही एक जगह जाकर संतुष्ट हो गए हैं, जिनके बारे में सैकड़ों मर्तबा आपने देखा और सुना है, तो हम आपको बता दें कि आज भी हज़ारों रास्ते ऐसे हैं, जिन्हें इंतज़ार है आपके क़दमों का। जो आपकी नज़र को एक नई दिशा दे सकते हैं और मन को एक नई संतुष्टि।, तो आइए, बताते हैं ऐसे ही अनदेखे, अनजाने सफ़र के बारे में जिसके रास्ते भी नए हैं और नज़ारे भी और खोजते हैं कुछ नई दिशाएं।

पूर्व में मधुबनी (बिहार)

बिहार में दरभंगा मंडल के अंतर्गत एक शहर है मधुबनी, जिसने अपने नाम के अनुरूप ही अपने भीतर कला और संस्कृति का मधुवन बसाया हुआ है। मिथिला संस्कृति का द्विध्रुव माने जाने वाले इस शहर में यूं तो मैथिली और हिंदी बोली जाती है, लेकिन इसके पास रंगों की एक और भाषा भी है। जिसके सहारे यह आने वालों के मन पर कभी न भूली जा सकने वाली यादों की इबारत लिखता है। मधुबनी को मिथिला पेंटिंग और मखाना के पैदावार की वजह से विश्वभर में जाना जाता है।

देश की विभिन्न दिशाओं में स्थित हैं ये जगहें, घूमने के लिए करें इनका चुनाव

केंद्र में धार (मध्यप्रदेश)
उत्तर में मालवा, मध्य क्षेत्र में विंध्यांचल रेंज और दक्षिण में नर्मदा घाटी। पश्चिमी मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में स्थित धार ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण है। मध्यकाल में परमार वंश के राजा भोज द्वारा बसाए इस शहर में दूर-दूर तक पहाड़ियों, झीलों, हरे-भरे दरख़्तों की छांव नज़र आती है और नज़र आते हैं।
पश्चिम में विराट नगर (राजस्थान)
-कई जगह बैराठ के नाम से प्रसिद्ध विराटनगर राजस्थान के जयपुर ज़िले में बसा है। चारों ओर से पहाड़ियों से घिरी इस मत्स्य राज की राजधानी में पुरातात्विक अवशेषों का भंडार है। पौराणिक कहानियों के इतर भी यहां देखने के लिए बहुत कुछ है जैसे पुरा शक्तिपीठ, गुहा चित्रों के अवशेष, बौद्ध मठों के भग्नावशेष, अशोक का शिलालेख और मुग़लकालीन भवन, बीजक पहाड़ी, 27 लकड़ी के खंभों वाला बौद्ध मंदिर, प्राचीन कुंड, श्री केशवराय का मंदिर, थोड़ा दाएं-बाएं बढ़ जाएं तो सरिस्का टाइगर रिज़र्व, भर्तृहरी का तपोवन, भैरुबाबा का मंदिर, पाण्डुपोल नाल्देश्वर, सिलिसेढ़ आदि। यहां अकबर की छतरी भी है।

देश की विभिन्न दिशाओं में स्थित हैं ये जगहें, घूमने के लिए करें इनका चुनाव

उत्तर में चौकोरी (उत्तराखंड)
पिथौरागढ़ जिले में स्थित चौकोरी ऐसा अनदेखा, अनसुना-सा हिल स्टेशन है, जिसके दामन में पसरा सुकून किसी भी मायने में शिमला, मसूरी से कम नहीं। पश्चिम में हिमालय की पर्वतश्रृंखला, उत्तर में तिब्बत और दक्षिण में तराई से घिरे चौकोरी में देवदार, बांज और रोडोडेंड्रॉन के जंगल हैं। मक्का के आकर्षक खेत हैं। फलों के बाग़ हैं।

देश की विभिन्न दिशाओं में स्थित हैं ये जगहें, घूमने के लिए करें इनका चुनाव

दक्षिण में अदोनी (आंध्रप्रदेश)
हैदराबाद के दक्षिण-पश्चिम में चेन्नई-मुंबई रेलमार्ग पर बसा दक्षिण भारत का एक ख़ूबसूरत शहर है अदोनी।समय के प्रवाह में जिस ख़ूबसूरती से इसने अपनी पुरातन गंध को बचाए रखा है, वह दर्शनीय है। उम्दा कारीगरी वाले सूती कालीनों के चटख रंगों से सजी शहर की सड़कों पर चलते हुए, 1680 में बनवाई गई भव्य मस्ज़िद और बाराखिला के शिखर पर रखे अद्भुत शिलातोप को देखना भी एक अलग अनुभव देता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल