न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप भी कर रहे हैं बाइक से लंबी यात्रा करने की प्लानिंग, जरूर करें यह तैयारी

बाइक से लम्बी ट्रिप का मजा लेने के लिए आपको जरूरत होती हैं उसकी सही तैयारी करने की ताकि किसी प्रकार की कोई परेशानी ना आए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 20 Nov 2020 6:56:57

क्या आप भी कर रहे हैं बाइक से लंबी यात्रा करने की प्लानिंग, जरूर करें यह तैयारी

कोरोना के बाद से लोग घूमने के लिए अपने ही साधन का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में कई लोग घूमने-फिरने के शौक को पूरा करने के लिए बाइक राइड करना पसंद करते हैं। कई लोग अपनी बाइक उठाकर घूमने का मजा लेने के लिए निकल जाते हैं। बाइक से लम्बी ट्रिप का मजा लेने के लिए आपको जरूरत होती हैं उसकी सही तैयारी करने की ताकि किसी प्रकार की कोई परेशानी ना आए। तो आइये जानते हैं बाइक से की जाने वाली लम्बी यात्रा के दौरान किन बातों का ध्यान रखना जरूरी हैं।

शॉर्ट कट न लें

जल्दी पहुंचने या पेट्रोल बचाने के चक्कर में कभी भी अचानक से कोई शॉर्ट कट न लें। पहले जो रास्ता तय किया है या जिसकी जानकारी है, उसी से अपने गंतव्य तक जाएं। अचानक रास्ता बदल डालना आपको मुश्किल में डाल सकता है। जल्दी पहुंचाने वाले रास्ते अधिकतर सुनसान होते हैं और पूरी संभावना है कि अपरिचित रास्तों पर आप भटक जाओ।

travel tips,bike riding tips,safety tips bike travel

फर्स्ट एड किट

गाड़ी में एक छोटी सी फर्स्ट एड किट जरूर रखें। फर्स्ट एड किट में बैंडेज, बेटाडीन, कॉम्बिफ्लेम, जफर आदि दवाइयां जरूर रखें। जो भी दवाएं रख रहे हैं, उन्हें एकबार डॉक्टर को जरूर दिखा दें। हवा-पानी के बदलने से बैचेनी, सिर दर्द होना बहुत सामान्य है इसलिए इनकी दवाएं जरूर रखें ताकि आप रास्ते में परेशान न हों और खुद से ही प्रारंभिक उपचार कर सकें।

दूरी रखकर चलाएं वाहन

रात हो या दिन, किसी भी प्रकार की बाइक को चलाते समय ये जरूरी है कि अपने आगे वाले वाहन से नियमित दूरी बनाकर चलें क्योंकि पता नहीं आगे वाला कब अचानक से ब्रेक मार दे और आपका नुकसान हो जाए। हाईवे पर अधिकतर दुर्घटनाएं इस तरह से होती हैं। यदि आप अपने आगे वाले वाहन से दूरी बनाकर ड्राइविंग करेंगे तो गाड़ी को संभालने में आपको थोड़ा ज्यादा समय मिल जाएगा।

travel tips,bike riding tips,safety tips bike travel

टूल बॉक्स

वैसे तो गाड़ियों में टूल बॉक्स होता ही है, लेकिन यदि आपकी गाड़ी में नहीं है या फिर उसमें गाड़ी से जुड़े आवश्यक टूल्स नहीं हैं तो अपनी तरफ से आवश्यक औजार जरूर रख लें, रात-बिरात यदि गाड़ी खराब हो जाती है तो इनसे कुछ तो सहायता मिल ही जाएगी। वैसे तो लंबी दूरी की यात्रा करने जा रहे हैं तो गाड़ी को एक बार मैकेनिक को जरूर दिखा दें।

जरूरी कागज

एक राज्य से दूसरे राज्य की ओर यात्रा के लिए यदि जा रहे हैं तब तो जरूरी कागज अपने साथ रखना बेहद आवश्यक हो जाता है। गाड़ी से संबंधित सम्पूर्ण दस्तावेज, स्वयं का आधार कार्ड, पेन कार्ड आदि सबसे पहले रखें नहीं तो किसी भी परेशानी में फंस सकते हैं।

ब्रेक जरूर लें

गाड़ी नई हो या पुरानी, एक ही रफ्तार पर लंबा चलने से गर्म हो ही जाती है इसलिए 100-125 किमी की दूरी तय करने के बाद 10-15 मिनट का ब्रेक जरूर लें। गाड़ी के साथ ही आप खुद को भी ब्रेक दें। चाय-पानी करके ताजा हो लें और फिर नई ऊर्जा के साथ अपनी रोड ट्रिप के लिए आगे बढ़ें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!