न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र का कोलाड, देखने को मिलता हैं नदियों एवं झरनों का बेहतरीन नजारा

।कोलाड मुम्बई गोवा रुट पर राष्ट्रीय राजमार्ग 17 पर स्थित है। यहाँ आप अपने परिवार एवं दोस्तों के साथ बार बार आना चाहेंगे।तो आइये जानते हैं क्या क्या खास हैं कोलाड में।

Posts by : Anuj | Updated on: Sun, 19 Apr 2020 5:02:59

महाराष्ट्र का कोलाड, देखने को मिलता हैं नदियों एवं झरनों का बेहतरीन नजारा

पश्चिमी भारत भी भारत के अन्य हिस्सों की तरह ही बहुत सुंदरता समेटे हुए है।कई ऐसी जगहें भी हैं जो अभी बहुत ज्यादा एक्सप्लोर नहीं हुई हैं।ऐसी जगहों पर हालांकि आपको होटल कम मिलें या रोड उबड़ खाबड़ मिले लेकिन आपका मन यहाँ रुकने को करेगा।ऐसी ही एक जगह है कोलाड,महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित यह गाँव कुंडलिनी नदी के किनारे बसा हुआ है।घने जंगल,नदी पहाड़ और झरने इस जगह को बहुत ही सुन्दर बनाते हैं।कोलाड मुम्बई गोवा रुट पर राष्ट्रीय राजमार्ग 17 पर स्थित है। यहाँ आप अपने परिवार एवं दोस्तों के साथ बार बार आना चाहेंगे।तो आइये जानते हैं क्या क्या खास हैं कोलाड में।

place with rivers,major attractions of kolad,kolad,tourism,holidays,travel

तमहिनी घाट झरना

इस जगह को वालसे के नाम से भी जाना जाता है और यह पर्यटकों में काफी फेमस स्पॉट है।इस झरने के पास ही कन्साइ फॉल और उद्धर हैं।यहाँ ट्रेकिंग के साथ ही स्विमिंग का भी मजा भी लिया जा सकता है।

place with rivers,major attractions of kolad,kolad,tourism,holidays,travel

भीरा डेम

यहाँ टाटा द्वारा 1927 में एक बांध बनाया गया था जिसे टाटा पॉवर हाउस डैम के नाम से भी जाना जाता है।कुंडलिनी नदी पर बना यह बांध बहुत ही विराट एवं विशाल लगता है।

place with rivers,major attractions of kolad,kolad,tourism,holidays,travel

घोसाला फोर्ट

यह किला रेदण्डा एवं सालाव क्रीक के बीच बना हुआ है।यह अपनी वास्तुकला एवं डिजाइन में अनोखा है।किले के अंदर एक मंदिर भी है।किले से बाहर का नजारा बहुत ही सुन्दर लगता है।

सुतरवाड़ी लेक

कोलाड के पास ही स्थित यह झील साफ़ पानी के लिए जानी जाती है। यहाँ कई तरह के प्रवासी पक्षी भी देखे जा सकते हैं इसलिए यदि आप पक्षीप्रेमी हैं और फोटोग्राफी करते हैं तो अपना डीएसएलआर ले जाना न भूलें।

place with rivers,major attractions of kolad,kolad,tourism,holidays,travel

ताला फोर्ट

कोलाड से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह किला समुद्र तल से 1000 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित है।चौथी सदी में बना यह किला आज भी उतना ही मजबूत एवं सुन्दर है।यहाँ से राजपुरी नदी दिखाई देती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल

'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें

काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध

पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे

क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी

नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक

4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़

सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन

छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान

कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!

26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई

डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण

24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!