Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रकृति प्रेमीयों के लिए दर्शनीय स्थल है स्विट्ज़रलैंड की ये 5 जगहें

स्विट्ज़रलैंड पर्यटन स्थल अपनी मेहमान नवाजी के लिए भी जाना जाता है। प्रकृति प्रेमी, ट्रैकिंग के शौकीन व्यक्ति, तथा कैम्पिंग जैसी गतिविधियों में रूचि रखने वालो के लिए स्विट्ज़रलैंड एक शानदार गंतव्य स्थान हैं।

Posts by : Priyanka | Updated on: Wed, 22 Apr 2020 4:47:10

प्रकृति प्रेमीयों के लिए दर्शनीय स्थल है स्विट्ज़रलैंड की ये  5 जगहें

अगर आप प्रकृति प्रेमी है तो आपके लिए स्विट्ज़रलैण्ड से अच्छा कोई देश नही होगा, क्योंकि एक ऐसा देश है जो 60 प्रतिशत सरज़मीन ऐल्प्स पहाड़ों से ढकी हुई है। इस देश में बहुत ही ख़ूबसूरत पर्वत, गाँव, सरोवर (झील) और चारागाह हैं।यहां एक तरफ बर्फ के सुंदर ग्लेशियर हैं। ये ग्लेशियर साल में आठ महीने बर्फ की सुंदर चादर से ठके रहते हैं। तो वहीँ दूसरी तरफ सुंदर वादियाँ हैं जो सुंदर फूलों और रंगीन पत्तियों वाले पेड़ों से ढकीं रहती हैं। स्विट्ज़रलैंड पर्यटन स्थल अपनी मेहमान नवाजी के लिए भी जाना जाता है। प्रकृति प्रेमी, ट्रैकिंग के शौकीन व्यक्ति, तथा कैम्पिंग जैसी गतिविधियों में रूचि रखने वालो के लिए स्विट्ज़रलैंड एक शानदार गंतव्य स्थान हैं।
tourist place in switzerland,major attraction of switzerland,travel,tourism,holidays ज्यु्रिक

स्विटजरलैंड का यह सबसे बड़ा शहर पर्यटन के लिए विशेष है। इस खूबसूरत जगह पर कई शानदार साईट्सीइंग स्पॉट्स हैं। यहाँ का जूलॉजिकल गार्डन देखने लायक है, कई तरह के पशु-पक्षियों के कारण इसकी गिनती योरप के सबसे अच्छे चिड़ियाघरों में की जाती है। tourist place in switzerland,major attraction of switzerland,travel,tourism,holidays जुंगफ्रोजोच

अगर आपको पहाड़ों से प्यार है तो स्विट्जरलैण्ड घूमने के लिए आदर्श जगह है. यहां आपको दुनिया के सबसे ऊंचाई पर स्थित रेलवे स्टेशनों मे से एक जुंगफ्रोजोच देखने जरूर जाना चाहिए. स्विट्जरलैण्ड की राजधानी ज्यूरिख से आपको इस हिल स्टेशन के लिए ट्रेन सुविधा मिल जाएगी. आप यह जान कर रोमांचित हो उठेंगे कि यह दर्शनीय पहाड़ी स्थल की समुद्र तल से ऊंचाई 4158 मीटर है. आपको इस देश की यात्रा से पहले अपने पास पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े रख लेने चाहिए. जुंगफ्रोजोच यूरोप के सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला आल्पस में स्थित है. ट्रेन यात्रा के दौरान ही आपको अपने जीवन के सबसे खूबसूरत दृश्य दिखाई देने शुरू हो जाएंगे. बर्फ के बावजूद यहां आपको बहुत हरियाली देखने को मिलेगी जो इसे और सुंदर बनाती है. इस जगह आप बर्फ में स्कीईंग और आईस गेम्स का जमकर लुत्फ उठा सकते हैं. यह स्थान गर्मियों के दौरान पर्यटन के अनुकूल होता है.
tourist place in switzerland,major attraction of switzerland,travel,tourism,holidays जिनेवा

स्विट्ज़रलैंड पर्यटन में देखने वाली खूबसूरत जगह में शामिल जिनेवा भी है जिसे स्विट्ज़रलैंड का सबसे शांत शहर माना जाता है। स्विट्ज़रलैंड चॉकलेट्स और घड़ियों के लिए बहुत फेमस देश है और जिनेवा इन व्यवसाय का केंद्र है। जिनेवा स्विट्ज़रलैंड का दूसरा सबसे बड़ा शहर है जोकि विश्व स्वास्थ्य संगठन का मुख्यालय भी है। जिनेवा में बहुत ही फेमस मोटर शो होता है जो दुनिया भर के लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। जिनेवा में कई दर्शनीय जगह है जहां घूमकर आपको बहुत आनंद मिलेगा। इनमे से मुख्य रूप से जिनेवा की लेवोट्रीकला एक प्रसिद्ध संग्रहालय हैं, जिनेवा लेक, ओपेरा हाउस और ऑर्केस्ट्रा बकाई काबिले तारीफ हैं। tourist place in switzerland,major attraction of switzerland,travel,tourism,holidays शिल्थॉर्न ग्लेशियर

स्विट्जरलैण्ड में आपको प्राकृतिक पर्यटन का ही बोलबाला मिलेगा। ज्यादातर पर्यटन स्थल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती की वजह से ही सैलानियों का ध्यान आकर्षित करते हैं। इसी तरह का एक और पर्यटन स्थल है शिल्थॉर्न ग्लेशियर।जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि यह एक जमा हुआ ग्लेशियर है. अगर आपको अपने चारों तरफ सिर्फ बर्फ देखनी हो, जो देखने में भी सुंदर हो, तो शिल्थॉर्न आपके लिए फिट है. इसे दुनिया के सबसे खूबसूरत दृश्यों में से एक माना जाता है। इस जगह आपको दुनिया के बेहतरीन रेस्तरां और स्वादिष्ट खाना मिलेगा. पाइन ग्लेरिया राइड आपको इस ग्लेशियर के हरेक कोने के दर्शन कराएगी। tourist place in switzerland,major attraction of switzerland,travel,tourism,holidays ल्यूसर्न

स्विट्ज़रलैंड टूरिज्म में घूमने वाली जगहों में शामिल ल्यूसर्न शहर एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है जोकि नीलम झील के उत्तरी छोर पर स्थित है। नीलम झील स्विट्ज़रलैंड की चौथी सबसे बड़ी झील है। ल्यूसर्न स्विट्ज़रलैंड का एक छोटा सा शहर है परन्तु यह बहुत ही आकर्षक है। इस शहर में बहुत पुराने ब्रिज है जोकि पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए है। इसके अलवा ल्यूसर्न में बहुत सारी ऐसी जगह है जहां घूम कर आप आनंद की अनुभूति कर सकते है। ल्यूसर्न संगीत तथा साहित्य में रूचि रखने वालों के लिए बहुत ही सांस्कृतिक स्थान है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका