न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रकृति के शानदार नजारों का दृश्य देता हैं सिलवासा, जानें इसके बारे में

एडवेन्चर पसंद लोगों के लिए यह एक बेहतरीन जगह है, जहां के हरे-भरे परिवेश में आप ट्रैकिंग कर सकते हैं, शिविरों में वक्त गुजार सकते हैं, लंबी पैदल यात्रा और एडवेन्चर से भरी न जाने कितनी अन्य गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। जाने सिलवासा के मुख्य पर्यटन स्थलों के बारे में।

Posts by : Anuj | Updated on: Thu, 16 Apr 2020 11:39:42

प्रकृति के शानदार नजारों का दृश्य देता हैं सिलवासा, जानें इसके बारे में

सिलवासा, भारतीय संघ शासित प्रदेश दादरा और नागर हवेली की राजधानी है। इस शहर को पुर्तगाली शासन के दौरान विला डी पाको द अरकॉस के नाम से जाना जाता था। पागल कर देने वाली भीड़ से अलग, सिलवासा एक प्रसिद्ध गंतव्या स्थकल है जहां पर्यटक प्रकृति के शानदार नजारों का लुत्फो उठा सकते है और पुर्तगाल की सांस्कृसतिक विरासत की छाप भी देख सकते है। यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल का दर्जा प्राप्त, भारत के पश्चिमी घाटों की पहाड़ियों की में स्थित, दादर और नगर हवेली की राजधानी सिलवासा पुर्तगाली विरासत के ऐश्वर्य को समेटे हुए है। भागदौड़ से दूर यहां जिंदगी बेहद ही शांत और धीमी गति से चलती है। प्राचीन और प्राकृतिक सुंदरताओं से संपन्न, इस शहर की गति की शिथिलता में एक अजीब सा आनंद है। एडवेन्चर पसंद लोगों के लिए यह एक बेहतरीन जगह है, जहां के हरे-भरे परिवेश में आप ट्रैकिंग कर सकते हैं, शिविरों में वक्त गुजार सकते हैं, लंबी पैदल यात्रा और एडवेन्चर से भरी न जाने कितनी अन्य गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। जाने सिलवासा के मुख्य पर्यटन स्थलों के बारे में।

offbeat destination,silvassa,tourism,travel,amazing places to visit in silvassa,holidays

नक्षत्र वाटिका

दमन गंगा नदी के किनारे पर बसी हुई यह नक्षत्र वाटिका हाल ही में बनाई गयी है। लगभग 10-15 मिनटों में इस वाटिका की सैर करने के विचार से मैंने वहां पर टहलना शुरू किया और घूमते-घूमते मुझे पता ही नहीं चला कि समय कैसे बीत गया। मुझे यहां पर आए हुए घंटा भर से भी अधिक समय हो गया था। इस पूरी वाटिका की बनावट योजना अतुल्य है जिसमें वनस्पतियों का रोपण नक्षत्रों या ग्रहों की स्थिति के अनुसार किया गया है। यहां पर कुछ वनस्पतियाँ ऐसी हैं जो हिंदुओं द्वारा पूजे जानेवाले नौ ग्रहों से संबंधित हैं।

offbeat destination,silvassa,tourism,travel,amazing places to visit in silvassa,holidays

सतमालिया डीयर पार्क

जैसा कि नाम से ही स्पवष्टह है कि यहां कई प्रकार की हिरण प्रजातियां हैं। वैसे इस पार्क में अन्यल जानवर भी है। पर्यटक, यहां आकर काउन्चाप की सैर भी कर सकते है जो सिलवासा का एक ठेठ आदिवासी गांव है, यह गांव सिलवासा से दक्षिण में 40 किमी। की दूरी पर स्थित है। यहां एक वृंदावन मंदिर भी है जहां भगवान शिव की आराधना की जाती है।

offbeat destination,silvassa,tourism,travel,amazing places to visit in silvassa,holidays

वासोना लायन सफारी पार्क

वासोना लायन सफारी पार्क वन्यजीव उत्साहियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। वासोना के पार्कों में शेरों को देखने के लिए आप बड़े जालों वाली बस या वैन में सफारी का आनंद ले सकते हैं। 20 एकड़ के क्षेत्र में फैले और 3 मीटर ऊंची दीवारों से घिरे इस सफारी पार्क में तीन से अधिक शेर हैं। सफारी के दौरान आप, अजगर और जीव-जंतुओं की अन्य जंगली प्रजातियों को भी देख सकते हैं। यह पार्क दादर और नगर हवेली वन्यजीव अभयारण्य का एक हिस्सा है और यह सातमालिया हिरण पार्क से सटा हुआ है। एशियाई शेरों को संरक्षित करने के उद्देश्य से इस पार्क को निर्मित किया गया था। लायन सफारी पार्क सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुला रहता है, और सिलवासा से इसकी दूरी करीब 10 किमी है।

offbeat destination,silvassa,tourism,travel,amazing places to visit in silvassa,holidays

खानवेल है प्रकृति का घर

अगर आप कुटिया में रहना चाहते हैं। पहाड़ियों पर बने ऊंचे-नीचे कॉटेज और छोटे-बड़े खेतों में समय बिताना चाहते हैं तो खानवेल आपके लिए सबसे उचित स्थान है। यह सिलवासा से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां के घुमावदार रास्तों का सफर आपको रोमांच से भर देगा।

सिलवासा कैसे पहुंचे

सिलवासा, हवाई, रेल और सड़क माध्यचम के द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है। सिलवासा की सैर के लिए सबसे अच्छा- समय सिलवासा की सैर का सबसे अच्छाे समय जून से नवंबर के बीच का होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!