न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय पर्यटकों की पहली पसंद बन रहा बाली, ये जगहें बढ़ाती हैं यहां का रोमांच

अगर आप भी मरीन लाइफ को करीब से देखना चाहते हैं तो आपको बाली जरूर जाना चाहिए।

Posts by : Priyanka | Updated on: Thu, 06 Feb 2020 5:07:20

भारतीय पर्यटकों की पहली पसंद बन रहा बाली, ये जगहें बढ़ाती हैं यहां का रोमांच

इंडोनेशिया के द्वीपों में से एक बाली भारतीय जोड़ों के बीच सबसे पसंदीदा हनीमून डेस्टिनेशन बनकर उभरा है। एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आयी है। वीजा ऐट अराइवल और कम बजट में घूमने की सुविधा मिलने की वजह से बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक बाली जाना पसंद करते हैं। स्कूबा डाइविंग के शौकीन जरूर करें बाली की सैर। एडवेंचर्स लवर्स के लिए स्कूबा डाइविंग रोमांच का बेहतरीन तरीका है। वैसे तो देशभर में स्कूबा डाइविंग के लिए एक से बढ़कर एक रोमांचक जगह हैं लेकिन आज हम आपको इंडोनेशियां के खूबसूरत शहर बाली के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप भी मरीन लाइफ को करीब से देखना चाहते हैं तो आपको बाली जरूर जाना चाहिए।

places to visit in bali,bali,indonesia,bali tourism,tourism,travel,holidays,bali tour,bali attractions

तुलमबेन बीच

तुलमबेन बीच बाली में स्कूबा डाइविंग के लिए सबसे फेमस है। यहां साल भर विजबिलिटी काफी अच्छी रहती है। आप यहां डॉल्फिन, ऑक्टोपस, सनफिश और अन्य समुद्री जीवों को आसानी से देख सकते हैं। जापानी सब्मरीन टॉरपिडो इस बीच का सबसे खास अट्रैक्शन में से एक हैं। दूसरे विश्व युद्ध के यह सब्मरीन डूब गया था, जो आज भी समुद्र में 30 मीटर गहराई में है।

बाली का दिल है कूटा

कूटा, सेमिनाक और जिम्बारन दक्षिण बाली की नामी जगहें हैं। कूटा बाली का दिल है और सेंटर भी, जबकि सेमिनाक बीच है। यहां हाई-फाई रेस्तरां और ट्रेंडी फैशन स्टोर्स की धूम है। दोनों जगह एक-दूसरे से 3 किलोमीटर दूर हैं। स्पा कराने के लिए भी कई बेस्ट ऑप्शन यहां हैं।

places to visit in bali,bali,indonesia,bali tourism,tourism,travel,holidays,bali tour,bali attractions

तानाह लॉट टेंपल

बाली द्वीप का सबसे प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित मंदिर है तानाह लॉट। यह मंदिर के बेहद ऊंचे पहाड़ पर बना है और चारों तरफ समुद्र का पानी है। यह प्राकृतिक नजारा अपने आप में इतना खूबसूरत है कि इसे एक बार देखने के बाद यह हमेशा के लिए आपकी यादों में बस जाता है। बाली के सबसे महत्वपूर्ण मंदिरों में से एक तानाह लॉट समुद्र के रक्षकों की आत्मा को श्रद्धांजली देने के लिए बनाया गया है। यहां से सूर्यास्त का नजारा भी बेहतरीन दिखता है। कूटा से 20 किलोमीटर दूर है यह मंदिर और बाली आने वाले लोगों को इस जगह पर जरूर जाना चाहिए।

किन्तामनी माउंट बतूर

बाली जाएं और ज्वालामुखी न देखें ऐसा कैसे हो सकता है। किन्तामनी ज्वालामुखी जिसे माउंट बतूर भी कहते हैं टूरिस्ट्स के बीच काफी फेमस ट्रेक है। इसके आसपास 13 स्क्वेयर किलोमीटर इलाके में बतूर कल्डेरा लेक भी मौजूद है। साथ ही आसपास गर्म पानी के कई झरने भी हैं। पेनेलोकन यहां का फेमस स्टॉपओवर है जो ज्वालामुखी पहाड़ के मुख के रूप में कार्य करता है और यहां से आप इस बेहतरीन ज्वालामुखी का नजारा देख सकते हैं।

कैसे पहुंचे?

दिल्ली से बाली की हवाई दूरी करीब 6,800 किलोमीटर है। फ्लाइट से बाली पहुंचने में करीब सवा 8 घंटे लगते हैं। बाली के लिए कोई सीधी फ्लाइट नहीं है इसलिए वाया बैंकॉक या सिंगापुर या फिर क्वालालम्पुर होते हुए जाना पड़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!