न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मन को शांति और सुकून दिलाते है ये खूबसूरत गांव, बनाए घूमने का प्लान

भारत एक कृषि प्रधान देश है इसलिए यहां की ज्यातर सुंदरता ग्रामीण क्षेत्रों में बसती है, जो पूर्णतः प्राकृतिक होती है। वैसे तो देश का कोना-कोना खासियतों और प्राकृतिक सुंदरताओं से भरा हुआ है।

Posts by : Anuj | Updated on: Thu, 23 Jan 2020 5:32:45

मन को शांति और सुकून दिलाते है ये खूबसूरत गांव, बनाए घूमने का प्लान

भारत एक कृषि प्रधान देश है इसलिए यहां की ज्यातर सुंदरता ग्रामीण क्षेत्रों में बसती है, जो पूर्णतः प्राकृतिक होती है। वैसे तो देश का कोना-कोना खासियतों और प्राकृतिक सुंदरताओं से भरा हुआ है। लेकिन अगर हम बात करें सबसे सुन्दर गावों की, तो पांच ऐसे गांव हैं जहां जाकर आप पूरी दुनिया की खूबसूरती भूल जायेंगे। घूमने के लिए लोग हिल स्टेशन या विदेश जाना पसंद करते हैं। ज्यादातर लोग छोटे शहर या गांव में घूमना पसंद नहीं करते लेकिन भारत देश में कई ऐसे गांव हैं जो काफी खूबसूरत हैं और वहां घूमने से मन को शांति और सुकून मिलता है। गांव की मिट्टी की सोंधी खूशबु हर किसी को अपनी ओर खींचती है। लहलहाते खेत, कुदरत की नजदीकी और जीवन की सादगी गांवों की पहचान है। देखा जाए तो खूबसूरती गांवों में ही होती है। आइये जानते हैं उनके बारे में...

beautiful villages in india,villages,tourism,india tourism,travel,holidays,village life

गुडा बिश्नोई गांव, जोधपुर

यह जनजातीय गांव राजस्थान के दक्षिण जोधपुर शहर से मात्र 25 किमी की दूरी पर स्थित है। अगर आप ट्राइबल सफारी के शौकीन हैं तो यह आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। क्योंकि यहां पर आपको चिंकारा, मोर, काले हिरण,चिंकारा, हिरण, सारस और कई प्रवासी पक्षी आसानी से देखने मिल जाते हैं। गांव में स्थित सुंदर खेजरी के पेड़ और गुडा बिश्नोई झील, गांव के सौंदर्य में चार चांद लगाती है।

beautiful villages in india,villages,tourism,india tourism,travel,holidays,village life

मॉलिंनॉन्ग, मेघालय

मेघालय देश में एक मॉलिंनॉन्ग नाम का छोटा-सा गांव है जो शिलॉन्ग से 90 किलोमीटर दक्षिण की ओर है। इसे 2003 में एशिया के सबसे स्वच्छ गांव का अवार्ड मिला है। यहां का लिविंग रूट्स ब्रिज पेड़ों की जड़ों से बना है जो देखने में ही अद्भुत लगता है। लोगों का कहना है कि यह ब्रिज 1000 साल पुराना है। लोग यहां ट्रैकिंग और पिकनिक के लिए आते हैं और यहां पर खूबसूरत वॉटरफॉल भी बना है। पर्यटक यहां अक्तूबर से लेकर अप्रैल तक घूमने के लिए जा सकते हैं।

beautiful villages in india,villages,tourism,india tourism,travel,holidays,village life

कल्प, उत्तराखंड

उतराखंड के खूबसूरत पहाड़ों पर बसे इस छोटे से गांव का नाम कल्प है। अपनी सुंदरता के कारण यह आकर्षण का केंद्र है। गांव का कोना कोना मोहक है। लोग यहां की खूबसूरती के दीवाने हैं। इस गांव में हर साल लोग सर्दियों में घूमने आते है। गांव की सबसे अच्छी बात यह है यहां के स्थानीय लोग भी मिलनसार हैं और दूर से घूमने आएं मेहमानों की अच्छी खातिरदारी करते हैं। समुद्र तल से 7500 किलोमीटर की ऊंचाई पर बसा यह गांव लोगों का फेवरेट डेस्टिनेशन बनता जा रहा है।

beautiful villages in india,villages,tourism,india tourism,travel,holidays,village life

चितकुल गांव, हिमाचल प्रदेश

इस गांव की खूबसूरती की अगर बात की जाये तो इतनी ज्यादा है कि आप शहर को भी भूल जांयेंगे। कहा जाता है कि इसकी खूबसूरती को शब्दों में ब्यान नहीं किया जा सकता। इसलिए इस गाव को जन्नत कहा जाता है।

beautiful villages in india,villages,tourism,india tourism,travel,holidays,village life

मलाना, हिमाचल प्रदेश

हिल स्टेशन घूमने का शौंक है तो इस बार हिमाचल प्रदेश के मलाना गांव में जाएं। मलाना कुल्लू घाटी का एक गांव है, जहां न केवल कमाल का नजारा देखने को मिलता है बल्कि ताजी और स्वच्छ हवा भी मिलेगी। यहां जाने का बेहतरीन समय मार्च से जून और सितम्बर से अक्टूबर तक का है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!