Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कांटे की चुभन बन सकती है इंफेक्शन का कारण, राहत पाने के लिए आजमाए ये घरेलू उपाय

काँटों की यह चुभन असहनीय पीड़ा देती हैं और लम्बे समय तक कांटे को नहीं निकाला जाए तो यह शरीर में इंफेक्शन का कारण भी बन सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 18 Jul 2019 5:19:59

कांटे की चुभन बन सकती है इंफेक्शन का कारण, राहत पाने के लिए आजमाए ये घरेलू उपाय

जब भी कभी हम बाहर किसी गार्डन या बगीचे में घूमने जाते हैं तो देखते है कि वहां कई तरह के पौधे होते हैं जिनमें से कुछ पौधों के कांटे भी होते हैं और कभी-कभार अनायास ही वे कांटे हाथ या पैर में चुभ जाते हैं। काँटों की यह चुभन असहनीय पीड़ा देती हैं और लम्बे समय तक कांटे को नहीं निकाला जाए तो यह शरीर में इंफेक्शन का कारण भी बन सकती हैं। इसलिए आज हम ऐसी स्थिति से निपटने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों की जानकारी लेकर आए हैं जो आपके लिए बहुत काम आएगी। तो आइये जानते हैं कांटे कि चुभन से राहत दिलाने वाले इन घरेलू नुस्खों के बारे में...
thorn infection,thorn,infection,tips on preventing thorn infection,Health,Health tips गुड़ और अजवाइन

अगर हाथ या पैर में कांटा चुभ जाता है तो उसे निकालने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है और दर्द भी बहुत होता है। लेकिन आप गुड़ और अजवाइन के इस्तेमाल से बिना किसी मेहनत और पीड़ा के कांटा निकाल सकते हैं। इसके लिए आप थोड़े से गुड़ में अजवाइन को मिलाकर घोल तैयार कर लें और उसे कपड़े में अच्छी तरह भिगो कर कांटे लगे स्थान पर बांधें। इससे कांटा स्वयं निकल जाता है।

आंकड़े(मदार) का दूध

कांटे चुभे जगह को थोड़ा सा सुई से कुरेदकर उसमें आंकड़े (मदार) का 3-4 बूंद दूध को डालकर उसे पट्टी बांध लें। ऐसा करने से कोई मेहनत और दर्द के बिना ही कांटा स्वयं बाहर आ जाएगा। thorn infection,thorn,infection,tips on preventing thorn infection,Health,Health tips हींग का प्रयोग

शरीर के किसी हिस्से मे अगर कांटा चुभ जाए तो थोड़े से पानी में दो चुटकी ‎हींग डालकर घोल बना लें। घोल में रूई भिगोकर कांटे लगे स्थान पर आधा घंटा बांध लें। इस तरह का उपचार करने से कांटा खुद ही बाहर निकल जाता है और दर्द भी कम होता है |

तिल का तेल और सेंधा नमक

तिल के तेल में सेंधा नमक मिला लें और इस मिश्रण को हल्का गर्म कर लें। फिर रुई में इसे अच्छी तरह भिगोकर कांटे चुभे स्थान पर रखें और पट्टी से उसे बांध लें। एक घंटे बाद पट्टी को खोलें बिना दर्द के और बड़े आराम से कांटा निकल जाएगा।

कलिहारी (करियारी)

जब लोहे की कील, कांटा, पिन या कुछ भी ऐसी वस्तु चुभ गई हो तो चुभी हुई जगह पर कलिहारी (करियारी) को अच्छे से पीसकर कील यी कांटा चुभी स्थान पर लगाने से कांटा, कील आदि स्वयं ऊपर आ जाता है और फिर आप संक्रमण और दर्द से आसानी से बाहर निकाल सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology