न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेहत पर बुरा असर डालते है भोजन के बाद ये 6 काम, जानें और अपनी आदत में लाए बदलाव

आइये जानते है उन कामों के बारे में जो कभी भी भोजन करने के बाद नहीं किये जाने चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 09 Mar 2019 8:58:48

सेहत पर बुरा असर डालते है भोजन के बाद ये 6 काम, जानें और अपनी आदत में लाए बदलाव

हर व्यक्ति की अपनी एक आदत होती है और वह उसी के अनुरूप ही काम करता है, खासतौर से भोजन के बाद सभी अपनी रोज की आदत को अपनाते हैं। लेकिन कुछ काम ऐसे होते हैं जिन्हें भोजन के बाद करने से सेहत पर बुरा असर पड़ता हैं और ये शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में जरूरी है अपनी इन आदतों को बदला जाए और स्वस्थ शरीर की इच्छा को पूरा किया जाए। तो आइये जानते है उन कामों के बारे में जो कभी भी भोजन करने के बाद नहीं किये जाने चाहिए।

* फ्रूट्स न खाएं

सभी डॉक्टर और न्यूट्रीशिनिस्ट आपको यही सलाह देते हैं कि लंच के कुछ देर पहले ही आप फल खाएं जिससे वे आसानी से पच जायें और उनसे आपको फायदा मिले। अगर आप खाना खाने के बाद फल खाते हैं तो पेट में खाने की मौजूदगी की वजह से फल में मौजूद पोषक तत्व, फाइबर और नेचुरल शुगर ठीक से पच नहीं पाते हैं और इस वजह से आपको पेट में जलन और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए हमेशा खाना खाने के कुछ देर पहले फलों का सेवन करें।

सेहत पर बुरा असर डालते है भोजन के बाद ये 6 काम, जानें और अपनी आदत में लाए बदलाव

* चाय पीना

खासतौर से रात के भोजन के बाद चाय पाचन प्रक्रिया में बाधक बनती है। दरअसल चाय और कॉफी में मौजूद रसायन टैनिन खाने में मौजूद आयरन को शरीर द्वारा सोखे जाने से रोकता है।

* नींद से बचें

अधिकतर लोगों को खाने के बाद आलस आता है। ऐसे में वे सोना पसंद करते हैं, लेकिन खाने के तुरंत बाद सोना शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। खाने के बाद तुरंत सोने से भोजन का पाचन ठीक से नहीं होता है और मोटापा बढ़ जाता है।

सेहत पर बुरा असर डालते है भोजन के बाद ये 6 काम, जानें और अपनी आदत में लाए बदलाव

* धूम्रपान करना

वैसे तो धूम्रपान करना सेहत के लिए हानिकारक है ही, लेकिन फिर भी खाना खाने के तुरंत बाद इसे करने से बचना चाहिए। विशेषज्ञों के मुताबिक, खाना खाने के तुरंत बाद सिगरेट पीने से डाइजेशन में दिक्कत होती है। सिगरेट पीने या तंबाकू लेने के आदी लोगों को खाना खाने के बाद ही इसकी तलब भी महसूस होती है, लेकिन इससे बचना चाहिए। खाना खाने के तुरंत बाद सिगरेट पीने से गैस्ट्रिक और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

* नहाना नहीं चाहिए

आयुर्वेद का मानना है कि खाना खाने के तुरंत बाद नहाना सबसे अधिक हानिकारक होता है। क्योकि खाना खाने के बाद नहाने से पेट के चारो और रक्त प्रवाह बढ़ जाता है व पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। अतः हमे खाना खाने के तुरंत बाद नही नहाना चाहिए।

* पानी पीना

खाना खाने के ठीक बाद पानी बिलकुल नहीं पीना चाहिए। आयुर्वेद में खाना खाने के बाद पानी पीना जहर माना जाता है। खाना खाने के बाद पानी पीने से जठराग्नि समाप्त हो जाती है। जठराग्नि अमाशय की वो ऊर्जा है जो हमारे खाए हुए खाने को पचाने का काम करती है। ऐसे में अगर आपने खाने के तुरंत बाद पानी पी लिया तो से ऊर्जा समाप्त हो जाती है और भोजन पच नहीं पाता है। खाना नहीं पचने की वजह से वो अमाशय में ही सड़ने लग जाता है और इससे गैस, एसिड बनना शुरू हो जाता है। खाना खाने के आधे घंटे बाद पानी पीना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

शादी के 48 दिन बाद खत्म हो गई जिंदगी, पति की हरकतों से परेशान युवती ने उठाया खौफनाक कदम; CCTV से रखता था हर पल नजर
शादी के 48 दिन बाद खत्म हो गई जिंदगी, पति की हरकतों से परेशान युवती ने उठाया खौफनाक कदम; CCTV से रखता था हर पल नजर
महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संकट के बादल? उद्धव गुट के 2 सांसद बदल सकते हैं शिंदे गुट का पूरा समीकरण
महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संकट के बादल? उद्धव गुट के 2 सांसद बदल सकते हैं शिंदे गुट का पूरा समीकरण
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल को बड़ा झटका, कांगो ने जीत का सपना किया चकनाचूर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल को बड़ा झटका, कांगो ने जीत का सपना किया चकनाचूर
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
FIFA WORLD CUP 2026: 'अभी सब खत्म नहीं हुआ है', हार के बाद रोनाल्डो का भावुक संदेश वायरल
FIFA WORLD CUP 2026: 'अभी सब खत्म नहीं हुआ है', हार के बाद रोनाल्डो का भावुक संदेश वायरल
'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 6 दिनों में 'हॉन्टेड 3डी' को छोड़ा पीछे, 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भी भारी पड़ी
'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 6 दिनों में 'हॉन्टेड 3डी' को छोड़ा पीछे, 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भी भारी पड़ी
सपा में बगावत की अटकलों के बीच राजभर का बड़ा बयान, बताया कौन करेंगा बागी गुट का नेतृत्व
सपा में बगावत की अटकलों के बीच राजभर का बड़ा बयान, बताया कौन करेंगा बागी गुट का नेतृत्व
संचिता उगले की मौत पर एआईसीडब्ल्यूए ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री फडणवीस को लिखा पत्र
संचिता उगले की मौत पर एआईसीडब्ल्यूए ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री फडणवीस को लिखा पत्र
'बंटवारा 1947' से सामने आए किरदारों के पोस्टर्स, सनी देओल निभाएंगे मुस्लिम शख्स का रोल, जानिए किस भूमिका में दिखेंगी प्रीति जिंटा और शबाना आजमी
'बंटवारा 1947' से सामने आए किरदारों के पोस्टर्स, सनी देओल निभाएंगे मुस्लिम शख्स का रोल, जानिए किस भूमिका में दिखेंगी प्रीति जिंटा और शबाना आजमी
पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, दिल्ली-एनसीआर से ISI मॉड्यूल के 5 और सदस्य दबोचे गए
पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, दिल्ली-एनसीआर से ISI मॉड्यूल के 5 और सदस्य दबोचे गए
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा-  'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा- 'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
मेरठ से नैनीताल घूमने गया परिवार हादसे का शिकार, टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरी; 2 महिलाओं की मौत, 25 लोग घायल
मेरठ से नैनीताल घूमने गया परिवार हादसे का शिकार, टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरी; 2 महिलाओं की मौत, 25 लोग घायल
मुसलमानों का नरसंहार हो रहा… अमेरिकी सांसद इल्हान उमर ने फिर साधा भारत पर निशाना, मोदी सरकार का भी किया जिक्र
मुसलमानों का नरसंहार हो रहा… अमेरिकी सांसद इल्हान उमर ने फिर साधा भारत पर निशाना, मोदी सरकार का भी किया जिक्र