Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस का शिकार बना सकती हैं आपकी ये आदतें, छोड़ने में ही भलाई

इस समय में साफ-सफाई का ख्याल रखना बहुत जरूरी हैं और अपनी कुछ आदतों में बदलाव लाने की भी जरूरत हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 11 Apr 2020 10:55:24

कोरोना वायरस का शिकार बना सकती हैं आपकी ये आदतें, छोड़ने में ही भलाई

आज के समय में कोरोना वायरस का संक्रमण सबसे बड़ी परेशानी बना हुआ हैं और पूरी दुनिया में इसके 17 लाख से अधिक संक्रमित लोग हो चुके हैं और मौत का आंकड़ा भी 1 लाख को पार कर गया हैं। अभी तक इसकी वैक्सीन तैयार नहीं हो पाई हैं जिस वजह से सावधानी बरतने में ही समझदारी है। इस समय में साफ-सफाई का ख्याल रखना बहुत जरूरी हैं और अपनी कुछ आदतों में बदलाव लाने की भी जरूरत हैं। तो आइये जानते हैं उन आदतों के बारे में जिन्हें जल्द बदलने में ही भलाई हैं।

बालों को उंगलियों में लपेटना

अगर आपको अपने बालों को उंगलियों में घुमाने या लपेटने की आदत है तो इसे आज ही छोड़ दें। अगर आपके बाल लंबे हैं तो ऐसा बिल्कुल न करें। अगर बाल किसी भी तरह गंदी सतह से छू जाते हैं तो आपकी इस आदत की वजह से वायरस आपके हाथों में आ सकता है और फिर हाथों से होते हुए मुंह और नाक के जरिए शरीर में फैल सकता है।
Health tips,health tips in hindi,coronavirus,habits cause corona नाखून चबाना

डेंटिस्ट के अनुसार नाखून के अंदर सभी प्रकार के कीटाणु पाए जाते हैं। बिना धोए हाथों को सीधे मुंह में डालने से बैक्टीरिया बड़ी ही आसानी से शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। इसलिए अगर आपको नाखून चबाने की आदत है तो उसे जल्द से जल्द छोड़ दें।

बेडशीट व कपड़े न धोना

अगर आप अपनी बेडशीट 2 सप्ताह में एक बार धोते हैं तो इस आदत को बदलने की जरूरत है। वायरस सतह पर कुछ दिनों तक जिंदा रहता है। इसलिए शरीर के संपर्क में आने वाले कपड़ों को नियमित रूप से धोते रहें। जो लोग चादर और टॉवल 2 सप्ताह में धोते हैं, उन्हें एक सप्ताह में कम से कम 2 से 3 बार धोना चाहिए।

उंगली से दांतों को साफ करना

खाते समय कई बार कुछ चीजें दांत में फंस जाती हैं। अगर आप भी अपने हाथों से उन्हें निकालने की कोशिश करते हैं तो आज ही सावधान हो जाएं। आपके हाथ में वायरस या अन्य कीटाणु हो सकते हैं जो सीधे रूप से शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। हाथ धोने के बाद ही उंगलियों को दांतों पर ले जाएं। अगर आपके दांतों में कुछ फंसा है तो उसे टूथब्रश से ही निकालना सही है। Health tips,health tips in hindi,coronavirus,habits cause corona बाथरूम के वॉश बेसिन पर न रखें टूथब्रश

हो सकता है कि आप दांतों की सफाई बहुत अच्छे तरीके से करते हों लेकिन एक गलत आदत आपको तुरंत बीमार बना सकती है। कुछ लोगों को बाथरूम के वॉश बेसिन के पास फ्लैट तरीके से टूथब्रश रखने की आदत होती है। आपको बता दें कि वायरस सतह पर कई दिनों तक जिंदा रहता है। ऐसे में वॉश बेसिन पर फ्लैट टूथब्रश रखने से वो आपके मुंह के रास्ते शरीर में प्रवेश कर सकता है। टूथब्रश को हमेशा सीधा रखें।

पिंपल्स को फोड़ना

अगर आपको पिंपल्स की समस्या है तो स्किन ट्रीटमेंट लेने के लिए आप इस समय पार्लर नहीं जा सकते लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप अपना इलाज खुद ही करने लग जाएं। इस महामारी के दौरान आपको कोई भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिससे आपकी सेहत पर इसका बुरा असर पड़े। इस समय वायरस किसी भी सतह पर रह सकता है। ऐसे में चेहरे पर मौजूद पिंपल्स को बार-बार छूने से संक्रमण का खतरा हो सकता है।

खाना शेयर करना

ये महामारी एक-दूसरे से फैल रही है। ऐसे में अगर आपको खाना शेयर करके खाने की आदत है तो आज ही संभल जाएं। वायरस खाना, पानी और बर्तन शेयर करने से भी फैल सकता है। इसलिए इस समय अपना खाना या बर्तन किसी के साथ भी शेयर न करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology