न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ठण्ड के मौसम में होती है बंद नाक की समस्या, इन 4 घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम

आइये जानते हैं उन नुस्खों के बारे में जो बंद नाक से जल्द राहत दिलाए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 25 Nov 2019 5:27:29

ठण्ड के मौसम में होती है बंद नाक की समस्या, इन 4 घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम

ठण्ड के मौसम में अक्सर देखा जाता हैं कि सर्दी होने से जुकाम और नाक बंद होने की समस्या होने लगती हैं। जी हां, ठन्डे मौसम में वायरस और बैक्टीरिया के ज्यादा एक्टिव होने से इंफेक्शन का डर बना रहता हैं और नाक बंद की समस्या से सांस लेने में तकलीफ होने लगती हैं। ऐसे में मेडिकल से दवाई लेने से अच्छा हैं कि घरेलू नुस्खे आजमाए जो बिना किसी नुकसान के आराम दिलाएंगे। तो आइये जानते हैं उन नुस्खों के बारे में जो बंद नाक से जल्द राहत दिलाए।

ठण्ड के मौसम में होती है बंद नाक की समस्या, इन 4 घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम

लहसुन खाएं

अगर आपको बंद नाक के साथ-साथ तेज जुकाम की भी समस्या हो गई है, तो लहसुन आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। जुकाम होने पर एक-दो कली कच्चे लहसुन की चबाकर खा लें। अगर इसका स्वाद आपको कड़वा लग रहा है, तो किसी अन्य खाने की चीज के साथ लहसुन को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मिलाएं और खा लें। इससे आपको जुकाम और बंद नाक की समस्या में काफी राहत मिलेगी। सर्दी के मौसम में वैसे ही आपको लहसुन जरूर खाना चाहिए।

काली मिर्च और शहद

सर्दी के मौसम में ठंड लग जाने पर अगर आपको नाक बहने, नाक बंद होने और जुकाम की समस्या हो गई है, तो काली मिर्च और शहद का मिश्रण आपको बहुत आराम देगा। इसे बनाना भी बेहद आसान है। इसके लिए एक चम्मच आर्गेनिक शहद लें और इसमें 2-3 चुटकी पिसी हुई काली मिर्च का पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण को रात में सोने से पहले थोड़ा-थोड़ा करके चाट लें। सुबह तक आपका सर्दी-जुकाम पूरी तरह ठीक हो जाएगा।

ठण्ड के मौसम में होती है बंद नाक की समस्या, इन 4 घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम

कपूर डालकर भाप लें

बंद नाक को खोलने का सबसे आसान और सबसे सफल नुस्खा ये है कि आप आप गर्म पानी की भाप लें। इसके लिए एक कटोरे में थोड़ा सा पानी लें और इसे किसी बर्तन से ढककर देर तक गैस पर गर्म करें। जब आपको लगे कि भाप अच्छी मात्रा में बन गया है, तो इसे गैस से उतार लें। अब अपने सिर को किसी तौलिया या कंबल से ढकें और एक छोटा टुकड़ा कपूर पीसकर इस पानी में डाल दें। कंबल या तौलिये से ढकते हुए भाप को अपनी नाक और सीने पर लीजिए। ऐसा करने से आपकी बंद नाक और सीने की जकड़न तुरंत खत्म हो जाएगी। अगर जरूरी लगे तो 3-4 घंटे बाद एक बार और भाप ले लें।

प्याज को सूंघें

प्याज का रस भी बंद नाक को खोलने का बहुत कारगर उपाय है और ये बेहद आसान भी है। इसके लिए अगर संभव हो तो लाल प्याज लें, जिसकी झार बहुत तेज हो। इसे काटें और नाक के पास लाकर इसे सूंघें। प्याज में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, इसलिए ये नाक के रास्ते में जमा बैक्टीरिया को मारेगा और आपकी बंद नाक को खोल देगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
लखनऊ अग्निकांड का दर्द: कानपुर के दो जिगरी दोस्तों की मौत, एक का परिवार कर रहा था इंतजार, दूसरे की मां को नहीं दी गई मौत की खबर
लखनऊ अग्निकांड का दर्द: कानपुर के दो जिगरी दोस्तों की मौत, एक का परिवार कर रहा था इंतजार, दूसरे की मां को नहीं दी गई मौत की खबर
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', 4 दिनों में 85 करोड़ की कमाई, जल्द छू सकती है 100 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', 4 दिनों में 85 करोड़ की कमाई, जल्द छू सकती है 100 करोड़ का आंकड़ा
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा