न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपको स्वस्थ रखेंगे ये 3 योगा पोज, जानें और आजमाए

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे योग के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको बिमारियों से बचाकर स्वस्थ रखेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 16 May 2020 3:49:27

आपको स्वस्थ रखेंगे ये 3 योगा पोज, जानें और आजमाए

स्वस्थ जीवन के लिए कई चीजों की महत्ता होती हैं जिसमें स्वस्थ खानपान के साथ व्यवस्थित जीवनशैली भी शामिल हैं। जीवनशैली को व्यवस्थित कर करने में योग का बड़ा महत्व हैं जो शरीर को निरोगी बनाने में मदद करता हैं। प्राचीन समय से चला आ रहा योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे योग के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको बिमारियों से बचाकर स्वस्थ रखेंगे। तो आइये जानते हैं इन योग पोज़ के बारे में।

ब्रिज पोज

ब्रिज पोज यानि सेतुबंधासन मोटापा घटाने, दिल के रोग, थायराइड, पेट से जुड़ी परेशानियां, माइग्रेन और डायबिटीज जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करता है। साथ ही रोजाना यह आसन करने से मांसपेशियों में भी मजबूती आती है।
कैसे करें?

सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं और अपने दोनों पैरों को कूल्हे की तरफ खींचें। अब दोनों पैरों में थोड़ा अंतर रखकर हाथों-पैरों के टखनों को पकड़ लीजिए। इस बात का ख्याल रखें कि आपके पैर एक-दूसरे के समानांतर न हों। अब अपनी पीठ, कूल्हे और जांघों के साथ ऊपर की ओर उठने की कोशिश करें। कमर को ज्यादा से ज्यादा ऊपर उठा लें और सिर व कंधे जमीन पर ही रहने दें। ध्यान रखें कि आपकी ठुड्डी आपकी छाती से टच करती हो। इसके बाद सामान्य सांस ले और कुछ देर रूके। सामान्य स्थिति में आने से पहले अपनी पीठ को जमीन पर लाएं, फिर कमर का ऊपरी हिस्सा और आखिर में कमर जमीन पर ले आएं।

Health tips,health tips in hindi,yoga pose,healthy lifestyle

स्टॉफ पोज

स्टॉफ पोज यानि दंडासन ना सिर्फ करने में आसान है बल्कि यह आपको बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है। साथ ही इससे मांसपेशियों और रीड की हड्डी में लचीलापन आता है। इसके अलावा रोजाना यह आसन करने दिमाग शांत रहता है, जिससे आप तनाव जैसी समस्याओं से बचे रहते हैं।

कैसे करें?

इसे करने के लिए आप सबसे पहले योगा मेट को फर्श पर बिछा के उस पर बैठ जाएं। फिर दोनों पैरों को अपने शरीर के आगे फैलाएं और दोनों को पास-पास रखें। दोनों पैरों की उंगलिया आपकी ओर झुकी और खिची रहें। अपनी जांघों और एड़ी को फर्श में दबाएं। अपने दोनों हाथों को सीधे और हथेलियों को जमीन पर रखें। हाथ दोनों कूल्हों के पास में रहने चाहिए। अपनी रीढ़ की हड्डी और गर्दन को सीधा रखें। अपनी छाती को ऊपर उठाकर अपने कॉलरबोन को फैलाने के लिए अपने कंधों को थोड़ा सा खींचें। सामने की ओर देखे और अपनी सांस को सामान्य रखें। 20 सेकंड इस स्थिति में रहने के बाद सामान्य हो जाएं।

Health tips,health tips in hindi,yoga pose,healthy lifestyle

माउंटेन पोज

माउंटेन योग या ताड़ासन ना सिर्फ हाइट बढ़ाने में मदद करता है बल्कि इसस आप कई बीमारियों से भी बचे रहते हैं। साथ ही यह स्लिप डिस्क, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द और चक्कर आने जैसी समस्याओं को भी दूर करता है।

कैसे करें?

इसे करने के लिए आप सबसे पहले खड़े हो जाए और अपनी कमर एंव गर्दन को सीधा कर लें। इसके बाद आप अपने हाथ को सिर के ऊपर करें और सांस लेते हुए धीरे-धीरे पूरे शरीर को खींचें। खिंचाव को पैर की अंगुली से लेकर हाथ की अंगुलियों तक महसूस करें। इस स्थिति में कुछ समय रहें और सांस ले, सांस छोड़ें। अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए अपने हाथ और शरीर को सामान्य अवस्था में ले आएं। इस योगासन की कम से कम इसे 3-4 बार प्रैक्टिस करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी