Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देर तक सोने के नुकसान : 9 घंटे से अधिक सोने से दिमाग की क्षमता घटती है...

स्वस्थ रहने के लिए पूरी नींद लेना बहुत जरूरी है। सामान्य रूप से हम सभी को 8 से 10 घंटे सोना चाहिए। स्वस्थ व्यक्ति इससे कम सोने के बावजूद भी स्फूर्ति से भरे रहते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 27 Oct 2017 1:13:57

देर तक सोने के नुकसान : 9 घंटे से अधिक सोने से दिमाग की क्षमता घटती है...

स्वस्थ रहने के लिए पूरी नींद लेना बहुत जरूरी है। सामान्य रूप से हम सभी को 8 से 10 घंटे सोना चाहिए। स्वस्थ व्यक्ति इससे कम सोने के बावजूद भी स्फूर्ति से भरे रहते हैं। कहते हैं कि अच्छी नींद नसीबवालों को ही आती है। अच्छी नींद लेना अच्छी सेहत के लिए अति आवश्यक है, फिर चाहे वो पुरूष हो या महिला। लेकिन आजकल की भागदौड भरी जिंदगी में अच्छी नींद के मायने भी बदल गये हैं। क्योंकि आजकल अधिकतर लोग सुबह देर से उठते हैं और रात को देरी से सोते हैं। सोने का समय सही होना चाहिए। कम सोना या ज्यादा सोना दोनों ही स्वास्थ्य पर बुरा असर डालते हैं। आइये जानते हैं किस तरह देर तक सोना कितना नुकसानदायक हो सकता हैं।

* दिल की बीमारी का खतरा :

जब भी हम देर तक सोते हैं, तो उसका सीधा खतरा हमारे दिल को होता है। इससे हमें हार्ट डिजीज होने का खतरा सामान्य के मुकाबले ज्यादा हो सकता है।

* डिप्रेशन होना :

देर तक सोने वाले व्यक्ति टेंशन और डिप्रेशन का शिकार आसानी से हो जाते हैं। 9 घंटे से अधिक सोने से दिमाग की क्षमता घटती है। दिमाग सुस्त हो जाता है, जिससे शरीर की स्फूर्ति खो जाती है। मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहे तो आप अनावश्यक न सोएं और आलस छोड़ें।

* पीठ में दर्द :

जब हम देर तक सोते हैं, तो हमें अक्सर पीठ में दर्द होने लगता है क्योंकि देर तक सोने से हमारी पीठ अक्कड़ जाती है, जिससे हमें दर्द का सामना करना पड़ता है और हमारे शरीर में ब्लड फ्लो सही ठंग से नहीं होता। इसलिए हमें जल्दी बिस्तर छोड़ देना चाहिए।

* प्रजनन क्षमता घटना :

ज्यादा सोने वाली महिलाओं की प्रजनन क्षमता घट जाती है। अनियमित सोने से हार्मोन स्राव और मासिक धर्म चक्र बिगड़ जाता है। इसलिए महिलाओं को समय पर सोना चाहिए और 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए।
late hours sleeping,health benefits,healthy living,Health tips,health tips in hindi * याददाश्त कमजोर होना :

जब भी हम अधिक देर तक सोते हैं तो इसका असर हमारे दिमाग पर बहुत गहरा पड़ता है। इससे हमारी याददाश्त कमजोर होने लगती है।

* वजन बढ़ना :

देर तक सोने के नुकसान में वजन बढ़ना भी शामिल है। सोते समय चयापचय क्रिया यानि मेटाबॉलिज्म धीमा रहता है। शरीर बहुत कम ऊर्जा खर्च करता है। फलस्वरूप कम कैलोरी बर्न होती है। जिससे शरीर में चर्बी बढ़ने लगती है।

* सिरदर्द का होना :

अच्छी नींद किसे प्यारी नहीं होती, लेकिन जब हम देर तक सोते हैं, तो इसका असर हमारे ब्रेन ट्रांसमीटर पर भी पड़ता है इससे एकाग्रता की कमी और सिरदर्द की समस्या पैदा हो जाती है।

* मधुमेह का डर :

ज्यादा सोना टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को दुगुना कर देता है। इसलिए शरीर को एक्टिव और फिट रखें। जिससे 8 घंटे में नींद पूरी कर सकें और बीमारियों से बचें।

* कब्ज की समस्या :

जब हम देर तक सोते हैं, तो हमें कब्ज, गैस आदि पेट संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology