न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नाश्ते को बनाएं खास, पके केले का मुलायम चीला ट्राई करें—रुई जैसा सॉफ्ट, झटपट सीखें आसान रेसिपी

पके केले से बनाएं मुलायम और स्वादिष्ट चीला, जो नाश्ते के लिए एक हेल्दी और आसान विकल्प है। जानें झटपट बनने वाली यह रेसिपी जो स्वाद और पोषण दोनों में बेहतरीन है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 16 Apr 2026 8:13:47

नाश्ते को बनाएं खास, पके केले का मुलायम चीला ट्राई करें—रुई जैसा सॉफ्ट, झटपट सीखें आसान रेसिपी

अगर रोज-रोज एक जैसा नाश्ता खाकर मन ऊब गया है, तो इस बार कुछ अलग और मजेदार ट्राई करें। पके केले से बना चीला एक ऐसा हेल्दी और स्वादिष्ट विकल्प है, जो न सिर्फ झटपट तैयार हो जाता है, बल्कि खाने में भी बेहद मुलायम और लाजवाब लगता है। सुबह के समय हल्का लेकिन पौष्टिक नाश्ता चाहिए तो यह रेसिपी आपके लिए एकदम सही है। केले में मौजूद पोटैशियम शरीर को ऊर्जा देता है, वहीं दूध और घी मिलाने से इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स की मात्रा भी बढ़ जाती है। खास बात यह है कि इसका स्वाद पैनकेक जैसा लगता है, इसलिए बच्चे भी इसे बड़े चाव से खाते हैं। आप चाहें तो इसे बच्चों के टिफिन में भी दे सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।

केले का चीला बनाने की विधि

पहला स्टेप:

सबसे पहले 2 अच्छे से पके हुए केले लें। इन्हें धोकर छील लें और मिक्सर में डालकर स्मूद पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट में आधा कप दूध डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इसमें 2 चम्मच शहद डालें और जरूरत के अनुसार गेहूं का आटा मिलाकर एक गाढ़ा और स्मूद बैटर तैयार कर लें। ध्यान रखें कि बैटर में कोई गांठ न रहे।

दूसरा स्टेप:

अब एक नॉन-स्टिक पैन या तवा लें और उसमें थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कर लें। तवे को मीडियम आंच पर गर्म करें, फिर आंच धीमी कर दें। अब एक बड़ी कलछी से बैटर लेकर तवे पर डालें और हल्के हाथ से फैलाएं। आप इसे अपनी पसंद के अनुसार पतला या थोड़ा मोटा रख सकते हैं।

तीसरा स्टेप:

चीले को ढककर धीमी आंच पर पकने दें, ताकि यह अंदर तक अच्छी तरह से सॉफ्ट और स्पंजी बने। जब यह नीचे से सुनहरा हो जाए तो पलट दें और दूसरी तरफ से भी सेंक लें। दोनों तरफ से अच्छी तरह सिक जाने के बाद इसे प्लेट में निकाल लें। ऊपर से थोड़ा शहद डाल दें, जिससे इसका स्वाद बिल्कुल पैनकेक जैसा लगेगा। चाहें तो कटे हुए केले के टुकड़ों से इसे सजाकर सर्व करें।

चौथा स्टेप:

बच्चों के लिए इसे और भी मजेदार बनाने के लिए आप ऊपर से थोड़ा चॉकलेट सिरप डाल सकते हैं। अगर आपको ज्यादा मीठा पसंद है, तो बैटर में थोड़ा सा चीनी भी मिला सकते हैं। इस तरह तैयार किया गया केला चीला न सिर्फ स्वाद में शानदार होता है, बल्कि पेट को भी लंबे समय तक भरा रखता है और शरीर को जरूरी पोषण भी देता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह