न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिपोर्ट : दफ्तर में वेंटिलेशन न होने पर पड़ता है कर्मचारियों की मानसिक स्थिति पर बुरा असर

अगर आप किसी ऐसे ऑफिस में काम करते है जहां आपको कुदरती हवा नहीं मिलती तो यह आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 May 2019 8:47:26

रिपोर्ट : दफ्तर में वेंटिलेशन न होने पर पड़ता है कर्मचारियों की मानसिक स्थिति पर बुरा असर

अगर आप किसी ऐसे ऑफिस में काम करते है जहां आपको कुदरती हवा नहीं मिलती तो यह आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। एक रिपोर्ट के हवाले से यह बात सामने आई है कि अगर दफ्तर में प्राकृतिक हवा नहीं आती तो कर्मचारियों के दिमाग पर बुरा असर पड़ता है। ऑफिस में वेंटिलेशन (हवा की आवाजाही) न होने के चलते कार्बनडाईऑक्साइड (जिसे हम बाहर निकालते हैं) का स्तर बढ़ जाता है।

न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के हवाले से कहा गया कि इंसान उसी वातावरण में रह सकता है जहां ज्यादा ऑक्सीजन हो, ताकि हम आसानी से सांस ले सकें। कार्बनडाईऑक्साइड (जिसे हम बाहर निकालते हैं) शरीर के लिए नुकसानदेह साबित होती है। कमरे में कार्बनडाईऑक्साइड का बेहद कम स्तर भी दमघोंटू साबित हो सकता है। यह मस्तिष्क को मिलने वाली ऑक्सीजन को बाधित कर सकता है।

poorly ventilated,building,mental condition,oxygen,carbon dioxide,Health

बंद कमरे में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है, बुद्धिमानी पर असर पड़ सकता है

रिपोर्ट के मुताबिक- शरीर के अंदरूनी अंगों में ऑक्सीजन का कम पहुंच पाना व्यक्ति की बुद्धिमानी पर असर डाल सकता है। एन्वायरमेंटल प्रोटेक्शन एजेंसी (ईपीए) के मुताबिक- बंद कमरे में भी प्रदूषण का स्तर दो से पांच गुना तक बढ़ सकता है। ये प्रदूषक हृदय और फेफड़ों में होने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ा सकते हैं। साथ ही इससे समय से पहले मौत भी हो सकती है।

स्कूल और कार्यालयों में खराब वेंटिलेशन (रुकी हुई हवा) को लेकर आठ शोध किए गए। ईपीए के मुताबिक- ज्यादा नमी, ज्वलनशील ऑर्गेनिक पदार्थों की मौजूदगी, रेडॉन (अक्रिय गैस), कीटनाशक, धूल के कण, वायरस और बैक्टीरिया वायु की गुणवत्ता खराब करने वाले कारक हैं। अगर हवा की ठीक से आवाजाही न हो तो ये बंद स्थान पर आसानी से पनपते हैं।

एक प्रयोग भी किया गया। दो टीमों को कार्बनडाईऑक्साइड की अलग-अलग मात्रा वाले कमरों में बैठाकर टास्क दिया गया। एक टीम को 600 पार्ट्स पर मिलियन (पीपीएम) कार्बनडाईऑक्साइड वाले कमरे में रखा गया। दूसरी टीम को 2500 पीपीएम कार्बनडाईऑक्साइड वाले कमरे में बैठाया गया। ज्यादा कार्बनडाईऑक्साइड वाले कमरे में बैठी टीम को लक्ष्य पूरा करने में परेशानी हुई। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के डॉ। जोसेफ एलन का कहना है कि हवा की बेहतर गुणवत्ता वाले कमरे में आपका दिमाग बेहतर ढंग से काम करता है।

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के डॉ। विलियम फिस्क का कहना है कि कमरे में कार्बनडाईऑक्साइड नियंत्रित करना जरूरी के साथ आसान भी है। इसका पहला चरण यही है कि कमरे को हवादार रखा जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक