न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बारिश के समय में क्यों लम्बे समय तक जुकाम नहीं छोड़ता है आपका साथ, आइये जानें

हम आपको उन्हीं कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं कि क्यों लम्बे समय तक जुकाम पीछा नहीं छोड़ता  हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 07 Aug 2018 12:35:42

बारिश के समय में क्यों लम्बे समय तक जुकाम नहीं छोड़ता है आपका साथ, आइये जानें

बारिश हर किसी को अच्छी लगती हैं और उससे ज्यादा अच्छा लगता हैं उन बारिश की बूंदों में नहाने का मजा लेना। बारिश में नहाने के मजा तो सभी उठाते हैं, लेकिन उसके बाद जुकाम जैसे समस्या से भी लड़ना पड़ता हैं। जी हाँ, बारिश के समय में संक्रमण के कारण जुकाम की बीमारी बहुत फैलती हैं। कई लोगों के साथ तो यह दुविधा होती है कि जुकाम की बीमारी एक बार हो जाने पर पीछा छोड़ने का नाम ही नहीं लेती हैं। जुकाम के देर तक टिके रहने के कुछ कारण होते हैं। आज हम आपको उन्हीं कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं कि क्यों लम्बे समय तक जुकाम पीछा नहीं छोड़ता हैं। तो आइये जानते हैं।

* डिहाईड्रेशन

कम तरल पदार्थों का सेवन करने से थकान और डिहाईड्रेशन हो सकता है, खासतौर पर जब आप बीमार हो तो शरीर में पानी की जरूरत और बढ़ जाती है। अगर आप कम पानी पीते हैं तो आपका जुकाम देर तक ठहर सकता है। इसलिए जब आपको सर्दी-जुकाम हो तो कोशिश करें की अधिक मात्रा में पानी, जूस, सूप या अन्य तरल पदार्थ लेते रहें। ये आपके हीलिंग प्रोसेस को तेज़ करता है।

reasons for cold,cold during monsoon,cold and flu,Health tips,monsoon health tips

* अधिक तनाव

तनाव आपके शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है। हम रोज किसी न किसी वजह से तनाव का सामना करते ही हैं। हमें कोशिश करनी चाहिए कि तनाव का प्रबंध करें। इसके कारण आप बीमार भी हो सकते हैं। एक स्टडी के मुताबिक, अधिक तनाव आपको बिमारियों के लिए अधिक संवेदनशील बना देता है। अगर आपको जुकाम हुए काफी दिन हो गए और आप ठीक नहीं हो पा रहे तो जांच लें, कहीं आपका अधिक तनाव तो इसकी वजह नहीं है।

* एक्सरसाइज़

कई लोगों की एक्सरसाइज़ की आदत इतनी नियमित होती है कि वो बीमार होने पर भी इसे टालते नहीं है। ऐसे लोग सोचते हैं, थोड़ी सी बीमारी में एक्सरसाइज़ क्या छोड़ना! और उनकी इसी सोच की वजह से सामान्य सा जुकाम काफी दिनों तक के लिए टिक सकता है। अगर आप जुकाम के दौरान ऐक्सरसाइज़ करना भी चाहते हैं तो हल्के स्तर पर करें।

reasons for cold,cold during monsoon,cold and flu,Health tips,monsoon health tips

* खानपान सही न होना

जैसे ही आपको बीमार महसूस होने लगता है, या तो आप खाना-पीना छोड़ देते हैं, या फिर ऐसी चीज़ें खाने लगते हैं जो आपको फायदा नहीं पहुंचाती। जब आपको सर्दी-जुकाम होता है तो आपके पूरे शरीर को पोषण की जरूरत होती है, ताकि वो बीमारी से बच सके। कोशिश करें कि जब आप बीमार हो तब भी आपका खानपान संपूर्ण पोषण-युक्त हो।

* नींद की कमी

हमारे इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाने के लिए नींद की बहुत अहम भूमिका होती है। हाल ही में हुई एक स्टडी के मुताबिक जो लोग रात में 7 घंटे से कम की नींद लेते हैं, उन्हें आठ या उससे अधिक घंटे सोने वालों की तुलना में जुकाम होने की तीन गुना अधिक संभावना होती है। एक बार जुकाम हो जाने पर भी अगर आप उचित आराम नहीं करते, तो आपको ठीक होने में लंबा वक्त लग सकता है। जब आपको जुकाम हो तो आदर्श स्थिति ये है कि आप घर पर आराम करें, लोगों से दूर रहें और भरपूर आराम लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म