न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शोध / आंखों से भी शरीर में पहुंच सकता है कोरोना वायरस, आंसू से हो सकते है संक्रमित

नई रिसर्च के नतीजों में सामने आया है कि आंखों में भी ACE-2 रिसेप्टर का निर्माण होता है। इनकी मदद से कोरोना का Sars-CoV-2 शरीर में पहुंच सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 12 May 2020 11:09:36

शोध / आंखों से भी शरीर में पहुंच सकता है कोरोना वायरस, आंसू से हो सकते है संक्रमित

कोरोना वायरस को समझने के लिए पूरी दुनिया में तरह-तरह के शोध हो रहे है। इन शोधों में इन चीजों का पता लगाया जा रहा है कि किन-किन तरीकों से ये हमारे शरीर में प्रवेश कर सकता है। ऐसे में ताजा शोध में पाया गया है कि ये वायरस आंसुओं के जरिए भी संक्रमण फैला सकता है। यह दावा अमेरिका की प्रतिष्ठित रिसर्च यूनिवर्सिटी जॉन्स हॉपकिन्स के शोधकर्ताओं ने किया है। उनका कहना है कि एसीई-2 नाम के एंजाइम रिसेप्टर की मदद से कोरोना वायरस शरीर की कोशिकाएं को जकड़कर इंसान की आंख से भी प्रवेश कर सकता है।

नई रिसर्च के नतीजों में सामने आया है कि आंखों में भी ACE-2 रिसेप्टर का निर्माण होता है। इनकी मदद से कोरोना का Sars-CoV-2 शरीर में पहुंच सकता है। अगर संक्रमित मरीज के खांसने या थूक की ड्रॉपलेट्स आंखों तक पहुंचते हैं तो भी कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है। शोधकर्ताओं ने बताया कि कोरोना आंखों के जरिए शरीर में पहुंच सकता है इसलिए आंसुओं से संक्रमण फैल सकता है।

coronavirus transmission through eyes,coronavirus research,corona,corona infection,coronavirus transmission mode,health news

रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, कोविड-19 (Covid-19) आंखों की प्रचलित बीमारी कंजंक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) की वजह से भी हो सकता है। 30% मरीजों में भी ऐसे लक्षण पाए गए हैं। जब आंखों में सूजन आती है और वे लाल हो जाती हैं। कोरोना वायरस श्वसन मार्ग से भी आंखों तक पहुंच सकता है और ऐसी स्थिति बीमारी को और भी गंभीर बना देती है।

रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है कि एसीई-2 रिसेप्टर एक तरह से कोरोना का रास्ता है जिसकी मदद से ये वायरस आपके शरीर में प्रवेश कर सकता है। एसीई-2 (ACE-2) रिसेप्टर आंखों के कॉर्निया (Cornea) में पाया जाता है। रिसर्च टीम के प्रमुख शोधकर्ता लिन्गली झाउ के मुताबिक, शरीर में यह रिसेप्टर जितनी ज्यादा मात्रा में बनेगा संक्रमण का खतरा उतना ही ज्यादा होगा और वायरस आसानी से रक्त तक पहुंच जाएगा।

शोधकर्ताओं के मुताबिक, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों में एसीई-2 रिसेप्टर स्वस्थ लोगों के मुकाबले अधिक पैदा होता है, इसलिए इन्हें संक्रमण का खतरा भी ज्यादा है। रिसर्च के दौरान ऐसे प्रमाण भी मिले हैं जो बताते हैं धूम्रपान करने वालों में भी यह ज्यादा बनता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, यदि शरीर की कोशिका में TMPRSS2 नाम का एंजाइम पाया है तो एसीई-2 (ACE-2) रिसेप्टर आसानी से संक्रमण फैलाने में कोरोना वायरस की मदद करता है। कोशिका में ये दोनों ही होने पर वायरस आसानी से शरीर में अपनी संख्या को बढ़ाता है।

coronavirus transmission through eyes,coronavirus research,corona,corona infection,coronavirus transmission mode,health news

चश्मे या शील्ड से आंखों का बचाव जरुरी

शोधकर्ता डॉ. लिन्गली झाउ के मुताबिक, संक्रमित इंसान के आंसुओं में वायरस के अंश हो सकते हैं इसलिए मास्क के साथ आंखों का बचाव भी जरूरी है। बचाव के लिए चश्मे या शील्ड का इस्तेमाल बेहद जरुरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी
मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा संदेश, अनशन खत्म करने के लिए रखीं 3 अहम शर्तें
संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा संदेश, अनशन खत्म करने के लिए रखीं 3 अहम शर्तें
महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल
महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
संसद मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस ने भीड़ को रोका; लाठीचार्ज और पथराव की चर्चा के बीच वीडियो वायरल
संसद मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस ने भीड़ को रोका; लाठीचार्ज और पथराव की चर्चा के बीच वीडियो वायरल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स