न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Holi 2020 : होली मिलन पर इस तरह करें कोरोना वायरस से अपना बचाव

आज हम आपके लिए होली के दिन कुछ खास सावधानी बरतने से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 09 Mar 2020 6:46:44

Holi 2020 : होली मिलन पर इस तरह करें कोरोना वायरस से अपना बचाव

चीन से उठा कोरोना वायरस पूरी दुनिया में असर दिखाते हुए अपना कहर बरपा रहा हैं। इसके चलते कई लोगों में भयंकर खौफ फैला हुआ हैं। इसके डर की वजह से सावधानी बरतते हुए कई बड़े नेताओं ने होली मिलन में शामिल होने से मन किया हैं। हांलाकि लोगों को भी इस बार होली खेलने से बचना चाहिए। लेकिन मन की भावनाओं को रोक पाना कोई आसान काम नहीं हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए होली के दिन कुछ खास सावधानी बरतने से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

सैनिटाइजर को रखें साथ

हालांकि सुनने में यह थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन संक्रमण के फैलते हुए प्रकोप से बचने के लिए किसी छोटी शीशी में थोड़ा सा सैनिटाइजर निकाल लें और उसे साथ रखें। इसकी जरुरत आपको तब पड़ेगी जब आप कुछ खाने लगेंगे। इसलिए अपने हाथों को पहले साफ करें, उसके बाद ही किसी भी खाने-पीने की चीजों को हाथ लगाएं। खाने के बाद भी अपने हाथों को सैनिटाइजर से साफ करें।

Health tips,healt tips in hindi,holi precaution,safety tips on holi,holi special,coronavirus

खांसने और छींकने वाले लोगों से रहें दूर

होली के दिन गले लगना तो खूब होता है लेकिन इस बार, इस बात का भी बहुत ध्यान देना पड़ेगा कि गले मिलने से कहीं आपको वायरस का संक्रमण न हो। हालांकि आप बाकी लोगों से गले मिल सकते हैं, जिनको सर्दी-जुकाम के लक्षण नहीं हैं। आपको केवल उन्हीं लोगों से दूरी बनाए रखने की जरुरत है, जिन लोगों में सर्दी खांसी के लक्षण हैं। आपको तो यह पता ही है कि कोरोना वायरस के लक्षण सर्दी-जुकाम से मिलते-जुलते लक्षणों की तरह ही हैं। इसलिए जिन लोगों में ऐसे लक्षण दिखें, उनसे दूर रहें।

हुड़दंग वाली होली खेलने से बचें

हुड़दंग वाली होली पूरे देश में खेली जाती है। ऐसे में इस बार इस बात का ध्यान रखना पड़ेगा कि क्या आपके शहर या मोहल्ले में कोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित तो नहीं है। अगर ऐसा कोई भी केस आपको पता है तो ऐसे इलाकों में जाने से पहले कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए बताए सेफ्टी टिप्स जरूर अपनाएं।

Health tips,healt tips in hindi,holi precaution,safety tips on holi,holi special,coronavirus

खुद की छींक और खांसी पर भी है ध्यान देने की जरुरत है

ऐसा नहीं है कि आप केवल दूसरों के फ्लू से ही सावधान रहें। इस बात के लिए खुद को भी सुनिश्चित करें कि आपको खुद की छींक और खांसी पर भी ध्यान देने की जरुरत है। ऐसी स्थिति में अपनी खांसी और छींक को हथेलियों की बजाय, अपनी कोहनी के पास वाली जगह पर ही करें। ऐसे में आपके हाथ में मौजूद फ्लू के वायरस दूसरे तक नहीं पहुंचेंगे।

​बच्चों को भी बताएं कुछ जरुरी बातें

आप अपने घर के बच्चों को भी इसके बारे में पूरी जानकारी दें कि कोरोना वायरस के लक्षण कैसे होते हैं। साथ ही उन्हें यह भी बताएं कि उन्हें सर्दी खांसी से पीड़ित बड़े लोगों से दूर ही रहना है। बच्चों को आप फैंसी माउथ मास्क भी दे सकते हैं, जिसे वह होली के दिन पहने जाने वाले मास्क की तरह ही पहनकर खेल सकते हैं। हालांकि बच्चों में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बहुत कम ही मामले सामने आए हैं, लेकिन फिर भी सावधानी जरुर बरतें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका