न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

होने लगी हैं घमौरियां की शिकायत, इन देसी उपायों से मिलेगी राहत

आज इस कड़ी में हम आपको घमौरियों से राहत पाने के उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 15 May 2020 5:31:25

होने लगी हैं घमौरियां की शिकायत, इन देसी उपायों से मिलेगी राहत

गर्मियों के दिनों पसीने की शिकायत होती हैं और त्वचा पर घमौरिया की शिकायत आने लगती हैं जिसे हीट रैशेज भी कहा जाता है। घमौरियों में होने वाली खुजली, चुभन बहुत परेशान करती हैं और खुजली पैदा करती हैं। हांलाकि समय के साथ ये अपनेआप समाप्त हो जाती हैं लेकिन जल्द राहत पाने के लिए आप देसी उपायों की मदद ले सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको घमौरियों से राहत पाने के उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

Health tips,health tips in hindi,home remedies,heat rashes remedies

तरबूज

गर्मियों में बड़े चाव से खाया जाने वाला तरबूज, शरीर की गर्मी दूर घमौरियों को शांत करने में मदद करता है। दरअसल शरीर की गर्मी के कारण है घमौरियां होती हैं और तरबूज शरीर को ठंडक देने का काम करता है। इस उपाय को करने के लिए आपको तरबूज के बीज निकाल लेने हैं और तरबूज के गूदे को 15 से 20 मिनट के लिए घमौरियों पर लगाना है। 20 मिनट बाद आप ठंडे पानी से नहा लें या प्रभावित हिस्सा धो लें।

बेकिंग सोडा

शरीर के अंगों पर होने वाली घमौरियों को दूर करने का एक और तरीका है बेकिंग सोडा। 2 चम्मच बेकिंग सोडा को एक कप ठंडे पानी में डालकर अच्छे से मिलाएं। उसके बाद एक साफ सूती कपड़ा लें और इस पाने में भिगोकर निचोड़ ले। इस भीगे हुए कपड़े को प्रभावित अंग पर लगाए दिन में कम से कम 3 से 4 बार जरूर लगाएं। यह न सिर्फ त्वचा को एक्सफोलिए करेगा बल्कि त्वचा से मृत कोशिकाओं को भी निकाल देगा। ऐसा करने से शरीर की अशुद्धिया दूर होंगी और बंद रोमकूप खुलेंगे। इसके परिणामस्वरूप घमौरिया भी कम होने लगेंगी।

Health tips,health tips in hindi,home remedies,heat rashes remedies

चने का पाउडर

आपने चने के स्वास्थ्य लाभ के बारे में तो सुना ही होगा लेकिन चने के पाउडर आपकी घमौरियों को दूर करने मदद कर सकता है। जी हां ये बात बिल्कुल सच है। इस उपाय को करने के लिए आपको करना ये है कि चने के पाउडर को पानी या गुलाब जल में डालकर इसका पेस्ट बना लेना है। इस पेस्ट को प्रभावित स्थान पर लगाएं। ये पेस्ट क्लीन्ज़र के रूप में काम करेगा और शरीर से सूजन, खुजली दूर करने में मदद करेगा।

नीम और कपूर

नीम और कपूर दोनों ही अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल और ठंडेपन के गुणों के लिए जानें जाते हैं और ये त्वचा को शांत कर खुजली से राहत दिलाने में मदद करते है। इस उपाय को करने के लिए आप मुट्ठी भर सूखे नीम के पत्तों का पेस्ट बना लें और इसमें कपूर की थोड़ी मात्रा मिलाएं। इस पेस्ट को 30 मिनट के लिए घमौरियों पर लगाएं और बाद में साफ व ठंडे पानी से नहां लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स