Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कफ और खांसी को दूर भगाएँगे घर के बने ये चमत्कारी काढ़े

हम आपके लिए लेकर आए हैं घर के बने कुछ चमत्कारिक काढ़े जो आपको कफ और खांसी की परेशानी से निजात दिलाएँगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 18 Aug 2018 3:03:51

कफ और खांसी को दूर भगाएँगे घर के बने ये चमत्कारी काढ़े

मानसून का मौसम समय के साथ बदलता रहता है। कभी मौसम में ठंडी तो नमी बनी रहती है। इस बदलते मौसम का असर व्यक्ति की सेहत पर भी पड़ता है, खासकर गले पर। जी हाँ, मानसून के इस मौसम में गले के खराब होने, कफ और खांसी की समस्या होने लगती हैं। जिसका इलाज समय रहते करने की जरूरत होती हैं। नहीं तो कफ और खांसी की वजह से शरीर में और भी कई समस्याएँ पनपने लगती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं घर के बने कुछ चमत्कारिक काढ़े जो आपको कफ और खांसी की परेशानी से निजात दिलाएँगे।

* अदरक का काढ़ा

यूं तो कफ से निपटना बहुत मुश्किल होता है और ऐसा लगता है कि यह कभी खत्म नहीं होगा। लेकिन अगर आप कफ की समस्या से परेशान हैं और इसके लिए प्राकृतिक उपायों की खोज कर रहे हैं तो अदरक और नमक कफ को दूर करने में किसी वरदान से कम नहीं है। अदरक श्वास नली के संकुचन में आने वाली बाधा को कम करता है। जिससे आपको खांसी से होने वाले कफ को दूर करने में मदद मिलती है। साथ ही अदरक में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व गले और श्वास नली में जमा टॉक्सिन को साफ करके कफ को बाहर निकालता है।

* उबली हुई अजवाइन

अजवायन की तासीर गर्म होती है और इसे खाने से सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां नहीं होती हैं। अजवायन का काढ़ा बनाने के लिए एक गिलास पानी उबलने के लिए रख दें। जब इसमें उबाल आने लगे तो थोड़ा सा गुड़ डाल दें और एक चम्मच अजवायन डाल दें। अब इसे इतना पकाएं कि काढ़ा लगभग आधा ग्लास बचे। इस काढ़े को छानकर गुनगुना कर लें और पियें। ये काढ़ा खांसी को एक दिन में ठीक करेगा और इससे आपको पेट की समस्या से भी राहत मिलती है।
home made syrup,cough and cold,monsoon health tips,Health tips,simple health tips,quick health tips * तुलसी के पत्ते

तुलसी के पत्ते 5 काली मिर्च, 5 नग काला मनुक्का, 5 ग्राम चोकर (गेहूं के आटे का छान), 6 ग्राम मुलहठी, 3 ग्राम बनफशा के फूल लेकर 200 ग्राम पानी में उबाल लीजिए। जब पानी आधा हो जाए तो उसे ठंडा करके छान लीजिए। फिर गर्म करें और बताशे डालकर रात को सोते समय गरम-गरम पी लीजिए। इस खुराक को 3-4 दिन तक लेने से खांसी ठीक हो जाती है।

* ये चीजें भी हैं फायदेमंद

शहद, किशमिश और मुनक्के को मिलाकर खाने से खांसी ठीक हो जाती है। त्रिफला में बराबर मात्रा में शहद मिलाकर पीने से खांसी में फायदा होता है। तुलसी, कालीमिर्च और अदरक की चाय पीने से भी खांसी समाप्त होती है। हींग, त्रिफला, मुलेठी और मिश्री को नींबू के रस में मिलाकर चाटने से भी खांसी में फायदा मिलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology