न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वजन कम करने में शहद है असरदार, जानें सेवन का सही तरीका

वजन कम करने में शहद बेहद प्रभावी है। जानें गुनगुने पानी, नींबू, दालचीनी और लहसुन के साथ शहद का सही सेवन और इसे लेते समय ध्यान रखने वाली सावधानियां।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 21 Feb 2026 8:19:26

वजन कम करने में शहद है असरदार, जानें सेवन का सही तरीका

शहद हर घर की रसोई में इस्तेमाल होता है, लेकिन आयुर्वेद में इसे ‘महाऔषधि’ कहा गया है। यही कारण है कि लोग इसे अपनी डाइट में नियमित रूप से शामिल करते हैं। सर्दी, खांसी या जुकाम होने पर अक्सर बच्चे को शहद में लौंग मिलाकर दिया जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और फेनोलिक कंपाउंड्स शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि शहद वजन घटाने में भी मददगार है? सही तरीके से सेवन करने पर यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और फैट बर्निंग में कारगर साबित होता है। आइए जानते हैं वजन घटाने के लिए शहद का सही सेवन कैसे करें।

1. गुनगुने पानी और नींबू के साथ

यह सबसे क्लासिक तरीका है शरीर को डिटॉक्स करने का। एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें और 1 चम्मच शहद डालें। इसे सुबह खाली पेट पीना चाहिए। इससे बेसल मेटाबॉलिक रेट (BMR) बढ़ता है, पाचन प्रणाली सुधरती है और दिनभर एनर्जी मिलती है।

2. दालचीनी और शहद का मिश्रण

दालचीनी शुगर लेवल को कंट्रोल करती है, जबकि शहद मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। एक गिलास पानी में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर डालकर उबालें। पानी हल्का गुनगुना होने पर उसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। इसे रात को सोने से पहले या सुबह नाश्ते से आधा घंटा पहले लिया जा सकता है।

3. लहसुन और शहद

शायद यह कॉम्बिनेशन थोड़ा अजीब लगे, लेकिन वजन घटाने और कोलेस्ट्रॉल कम करने में बेहद प्रभावी है। इसके लिए लहसुन की एक कली को कूटकर 1 चम्मच शहद में मिलाएं और सुबह खाली पेट सेवन करें।

शहद के सेवन में सावधानियां

शहद फायदेमंद है, लेकिन गलत तरीके से लेने पर यह नुकसान भी पहुंचा सकता है।

उबलते पानी में न डालें: शहद को कभी भी बहुत गर्म या उबलते पानी में न डालें। इससे इसके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं और यह हानिकारक हो सकता है। हमेशा गुनगुना पानी इस्तेमाल करें।

मात्रा का ध्यान रखें: शहद में कैलोरी होती है। दिनभर में 1-2 चम्मच से ज्यादा न लें।

शुद्धता पर ध्यान दें: प्रोसेस्ड शुगर वाले शहद से बचें। कोशिश करें कि आर्गेनिक या कच्चा शहद ही इस्तेमाल करें।

सही तरीके से शहद का सेवन करके न केवल आपका वजन नियंत्रित रहेगा, बल्कि शरीर भी स्वस्थ और ऊर्जा से भरपूर रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत