न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बारिश के दिनों में खाने की इन चीजों से बनाए दूरी, स्वस्थ रहेगा शरीर

हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको मानसून के दिनों में खाने से बचना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 07 Aug 2018 1:23:04

बारिश के दिनों में खाने की इन चीजों से बनाए दूरी, स्वस्थ रहेगा शरीर

मानसून का असर पूरे भारत में देखा जा रहा हैं और चारों तरफ बारिश हो रही हैं। ओर हो भी क्यों ना आखिर सावन का महिना है, तो भोले भंडारी की कृपा से बारिश तो होनी ही हैं। ऐसी बारिश के समय में व्यक्ति को कई तरह के पकवान और स्वादिष्ट व्यंजनों का ख्याल मन में आते रहते हैं। लेकिन जरा संभलकर, क्योंकि आपका ये ख्याल आपको बीमार भी कर सकता हैं। जी हाँ, बारिश के दिनों में संक्रमण की अधिकता के कारण बीमारियाँ बहुत फैलती हैं। ऐसे में बारिश के मौसम में हमें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं इस पर जरूर ध्यान देना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको मानसून के दिनों में खाने से बचना चाहिए।

* पकौड़े और दूसरी तली हुई चीजें

बारिश में चाय के साथ अगर पकौड़े मिल जाएं तो कहना ही क्या। लेकिन ऐसे समय में सड़क किनारे बिकने वाले पकौड़े भूलकर भी न खाएं। इन पकौड़ों को तलने के लिये जो तेल इस्तेमाल किया जाता है, वो अच्छा नहीं होता। मॉनसून में आपकी पचान क्षमता कम हो जाती है। इसलिये पकौड़ों के अलावा बाहर के दूसरे तेल युक्त चीजों जैसे कचौड़ी, समोसे, चाट-टिक्की, छोले-भटूरे आदि बिलकुल न खाएं। अगर बहुत मन है तो आप घर पर ही इन चीजों को बना लें।

बारिश के दिनों में खाने की इन चीजों से बनाए दूरी, स्वस्थ रहेगा शरीर

* मछली और दूसरे सी-फूड

बारिश के मौसम में मछली, प्रॉन्स और दूसरे सी-फूड्स खाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह उनका ब्रीडिंग (प्रजनन) का समय होता है। तो साल के मौसम में सी-फूड से पूरी तरह मुंह मोड़ लें। इनकी बजाय आप चिकन या मटन खा सकते हैं। इसके बावजूद भी अगर आप सी-फूड खाना चाहते हैं, तो बिल्कुल ताजा ही खाएं, जिसे घर में ज्यादा देखभाल के साथ अच्छे से पकाया गया हो।

* कच्चा सलाद और जूस

बरसात के मौसम में कच्चा सलाद खाने से परहेज करें। कच्चे सलाद में कई तरह के कीड़े और बैक्टीरिया होने का खतरा बना रहता है। इसलिए सलाद को स्टीम्ड करके खाएं। इससे सलाद के कीटाणु भी नष्ट हो जाएंगे और ये ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक भी रहेगा। इसके अलावा बाजार में खुले में बिकने वाले जूस से भी इन्हीं वजहों से परहेज करें।

बारिश के दिनों में खाने की इन चीजों से बनाए दूरी, स्वस्थ रहेगा शरीर

* मशरूम

मॉनसून में मशरूम भूलकर भी न खाएं क्योंकि मशरूम नमी वाली जमीन में उगाई जाती हैं, लेकिन इस मौसम में नमी की वजह से इनमें बीमारी फैलाने वाले कीटाणुओं के पैदा होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है।

* हरी पत्तेदार सब्जियां

वैसे तो हरी पत्तेदार सब्जियां हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं, लेकिन मॉनसून के दौरान इन्हें न खाया जाना ही बेहतर है। वजह ये है कि बारिश के दिनों में इनमें गंदगी और नमी आ जाती है, जिससे इनमें कीड़े और रोग पैदा करने वाले कीटाणु पैदा हो जाते हैं। पालक, पत्ता गोभी, फूल गोभी जैसी सब्जियों को बारिशों में बिल्कुल न खाएं। इनकी जगह दूसरी सब्जियों को खाने की लिस्ट में शामिल करें। साथ ही हर सब्जियों को अच्छी तरह धोकर ही पकाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी