न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बार-बार आंखों से पानी निकलना करता हैं इन 5 समस्याओं की ओर इशारा

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं उन समस्याओं के बारे में जिनमें अचानक से यूं ही आंसू निकल आते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 26 May 2020 4:03:49

बार-बार आंखों से पानी निकलना करता हैं इन 5 समस्याओं की ओर इशारा

अक्सर देखा जाता हैं कि लगातार टीवी या लैपटॉप देखने के दौरान आँखों से पानी आने लगता हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता हैं कि बिना किसी कारण के ही आंखों से पानी निकलने लग जाता हैं। आपको यह सामान्य लग सकता हैं लेकिन इसके पीछे आँखों से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं उन समस्याओं के बारे में जिनमें अचानक से यूं ही आंसू निकल आते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

टियर डक्ट के ब्लॉक होने के कारण

आंखें एक बेहद नाजुक मशीन की तरह हैं। टियर ग्लैंड्स आंसू बनाते हैं और इसे बाहर निकालने का काम करता है। अतिरिक्त आंसू को शरीर के अंदर के रास्ते से बाहर निकालने के लिए टियर डक्ट लगा होता है, जो आंसुओं को नाक तक पहुंचने से भी रोकता है। कई बार ये टियर डक्ट ब्लॉक हो जाता है, जिसके कारण आंखों में पानी की मात्रा बढ़ जाती है और फिर यही पानी बिना किसी कारण आंखों के कोरों से निकलने लगता है। अगर लंबे समय तक ऐसा होता है, तो आप डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

Health tips,health tips in hindi,watery eyes,watery eyes causes

एलर्जी के कारण

कई बार एलर्जी भी आंखों से आंसू निकलने का कारण हो सकती है। एलर्जी या जुकाम होने पर नाक बहने, छींकने, त्वचा में खुजली जैसी समस्याएं होती हैं। लेकिन एलर्जी के कारण आंखों से आंसू निकलने की भी समस्या हो सकती है। अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आंसू निकलने के अलावा भी एलर्जी के अन्य लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। एलर्जी के सही कारण का पता लगाकर एंटीबायोटिक दवाओं के सेवन से इसे ठीक किया जा सकता है।

कॉर्निया के फैलने के कारण

आंखों की कॉर्निया आपके शरीर के सबसे संवेदनशील अंगों में से एक है। कॉर्निया आंखों की ऊपरी पर्त पर मौजूद पारदर्शी झिल्ली होती है। कई बार इस झिल्ली में किसी कारण से फैलाव आ जाता है, तो आपको हल्का दर्द महसूस हो सकता है और आंसू निकलने लगते हैं। हालांकि थोड़े समय में ही कॉर्निया अपने आप को ठीक करके सामान्य फंक्शन करने लगती है। मगर कई मामलों में जब आंसू और दर्द देर तक नहीं रुकते हैं, तो आंखों के डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

Health tips,health tips in hindi,watery eyes,watery eyes causes

इरिटेशन के कारण

कई बार आंखों में कोई बैक्टीरिया या महीन कण चला जाता है, जिसका पता आपको नहीं चलता है। लेकिन आंखों की एक्स्ट्रा सेंसिटिव टिशूज इसे पहचान लेती हैं और आपका इम्यून सिस्टम तुरंत एक्टिव हो जाता है और उस बैक्टीरिया या महीन कण को निकालने के लिए आंखों के टियर ग्लैंड को आंसू निकालने का आदेश देता है, ताकि आंसू उस बैक्टीरिया या कण को भी अपने साथ बाहर निकाल दे। तो हो सकता है कि आगर आपकी आंखों में आंसू आया, तो ये इम्यून सिस्टम का किसी बाहरी तत्व के खिलाफ रिस्पॉन्स हो।

रूखेपन के कारण

अगर आप कोई काम करते हुए लंबे समय तक देखते रहते हैं, खासकर स्क्रीन वाले गैजेट्स (मोबाइल, लैपटॉप, टीवी, टैबलेट आदि), तो इससे आपकी पलकें सामान्य से कम झपकती हैं। इस कारण से आंखों में रूखेपन (Dryness) की समस्या हो जाती है। इस रूखेपन को दूर करने के लिए ही आपका टियर ग्लैंड अपने आप एक्टिवेट हो जाता है, ताकि आंखों में पानी लाकर रूखेपन को खत्म किया जा सके। इसीलिए अक्सर स्क्रीन वाले गैजेट का इस्तेमाल करने वालों में आंसू निकलने की समस्या होती है। इससे बचाव का उपाय यह है कि आप थोड़ी-थोड़ी देर में पलकों को झपकाते रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी