Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पाना चाहते है वर्कआउट का पूरा फायदा, जरूर करे इन पोषक तत्वों का सेवन

हम आपके लिए लेकर आये हैं कुछ सुपर फ़ूड की जानकारी जिन्हें वर्कआउट के बाद ग्रहण करना बहुत फायदेमंद साबित होता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 26 Jan 2019 1:14:38

पाना चाहते है वर्कआउट का पूरा फायदा, जरूर करे इन पोषक तत्वों का सेवन

शारीरिक स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने के लिए कसरत करना बहुत आवश्यक हैं। आज का युवा इसके लिए जिम जाना पसंद करता हैं। लेकिन आपको यह जानने की जरूरत हैं कि सिर्फ कसरत से ही सबकुछ नहीं होता हैं। शरीर के समुचित विकास और मजबूती के लिए जरूरी पोषक तत्व भी चाहिए। खासकर वर्कआउट के बाद आपके शरीर को प्रोटीन, फाइबर और विटमिन युक्त फूड की काफी जरूरत होती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आये हैं कुछ सुपर फ़ूड की जानकारी जिन्हें वर्कआउट के बाद ग्रहण करना बहुत फायदेमंद साबित होता हैं।
food to eat,Health tips * अंडे

अंडे में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और मिनरल्स होता है। जो स्टैमिना और ताकत बढ़ाने में मदद करता है। आप कच्चा या उबले हुए अंडे वर्कआउट के बाद खा सकते हैं, ये रक्त में गुड केलेस्ट्रॉल एचडीएल की मात्रा को भी बढ़ाता है। अंडे में शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व पाये जाते हैं और यह सुपाच्य भी होता है। food to eat,Health tips * ओट्स

ओट्स में विटामिन-बी भरपूर मात्रा में होता है जो शरीर के तनाव को कम करने में मदद करता है। वर्कआउट के बाद इसे खाने से शरीर की क्षमता और ताकत बढ़ती है। इसे दूध के साथ खा सकते हैं। ओट्स आसानी से पच जाते हैं। ओट्स में पाया जाने वाला कार्बोहाइड्रेट रक्त में प्रवाहित होकर आपके शरीर को ऊर्जा देता है। ओट्स को आप अपने स्वाद के अनुसार अलग-अलग फ्लेवर में यूज कर सकते हैं। food to eat,Health tips * ड्राई फ्रूटस

वर्क आउट के तुरंत बाद शरीर को ऊर्जा चाहिए होती है लेकिन वो ऐसा फूड हो जो कम मात्रा में खाने से ज्याद ऊर्जा दे। वर्कआउट के बाद आप ड्राई फ्रूटस खा सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स जैसे- काजू, बादाम, पिस्ता, छुआरा, किशमिश आदि। इसमें मोनोसैचुरेटेड फैट होता है जो शरीर को ताकत देता है। इसके अलावा ये शरीर को बीमारियों से भी बचाते हैं। food to eat,Health tips * शकरकंद

शकरकंद यानी स्वीट पोटैटो भी ऊर्जा का बेहतरीन स्रोत है। इसमें कार्बोहाइड्रेट और एंटीऑक्सीडेंट होता है जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। इसलिए वर्कआउट के पहले या बाद में शकरकंद खाना फायदेमंद होता है। शकरकंद का स्वाद भी मीठा होता है जो वर्कआउट के बाद खाने में आच्छा भी लगता है और जरूरी पोषक तत्व भी देता है। food to eat,Health tips * केला

केले में भरपूर मात्रा में आयरन, विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और पोटैशियम होता है जो नर्वस सिस्टम को ठीक रखता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। केला आसानी से उपलब्ध हो जाता है। यह शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। केले को आप चाहें तो बनाना शेक बनाकर भी पी सकते हैं इससे आप दूध और केले का एक साथ यूज कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology