न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मौसम के बदलाव के साथ फैशन में बदलाव भी जरूरी, वार्डरोब में शामिल करें ये चीजें

हम आपके लिए कुछ ऐसी चीजों की जानकारी एलकार आए हैं जो गर्मियों के दिनों में आपके वार्डरोब कि शान को बढाएँगे और आपको फैशन से जोड़े रखेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 17 Mar 2019 3:09:59

मौसम के बदलाव के साथ फैशन में बदलाव भी जरूरी, वार्डरोब में शामिल करें ये चीजें

बढ़ते तापमान के चलते दिन के समय में मौसम में गर्मी रहने लगी है। हांलाकि सुबह और शाम के समय ठंडक अभी भी हैं। लेकिन कुछ ही दिनों में यह पूरी तरह से गर्मियों में तब्दील होने लगेंगे। ऐसे में मौसम के बदलाव के साथ ही फैशन में बदलाव भी बहुत जरूरी होता है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसी चीजों की जानकारी एलकार आए हैं जो गर्मियों के दिनों में आपके वार्डरोब कि शान को बढाएँगे और आपको फैशन से जोड़े रखेंगे। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में।

* कुलॉट्स

जाती हुई सर्दी और आने वाली गर्मियों के बीच के मौसम के लिए कुलॉट्स एक शानदार विकल्प है, जो देखने और फिटिंग आदि के मामले में काफी हद तक पलाजो की छोटी बहन लगती है। हां, पलाजो के मुकाबले इसकी लंबाई थोड़ी कम होती है। दरअसल, कुलॉट्स टखनों से थोड़ी ऊंची और घुटने से थोड़ी नीची होती है, जो कई मायनों में कारगो पैंट्स की तरह भी लगती है। लेकिन यह सॉफ्ट कॉटन, लिनेन आदि जैसे नरम स्टफ से बनती है, इसलिए इसे एक रफ परिधान के बजाए एथनिक लुक ड्रेस कहा जाता है। कमर से जांघों तक हल्की कसी हुई होने की वजह से इसका लुक थोड़ा पलाजो से मिलता है। कई तरह के प्रिंट्स व रंगों में आने वाली कुलॉट्स को एक रोचक प्रिंटेड टी-शर्ट, कलरफुट प्रिंटेड टॉप आदि के साथ पहना जा सकता है।

fashion essential for women,fashion tips,weather change fashion tips

* स्टाइलिश है सलवार भी

आराम और स्टाइल के मामले में देसी सलवार भी किसी से पीछे नहीं है। फिर चाहे वह साधारण स्टाइल की सलवार हो या पटियाला स्टाइल की सलवार, दोनों हर उम्र की महिलाओं की पहली पसंद हैं। सिंपल सलवार लंबे कुरतों के साथ बहुत खूबसूरत लगती है और बहुत सारी चुन्नटों वाली पटियाला सलवार के साथ शॉर्ट कुर्तियां बहुत स्टाइलिश लगती हैं। किसी त्योहार या उत्सव के मौके पर तथा शादी-ब्याह में जहां चुन्नी वाला सलवार सूट एक परंपरागत लुक देता है, वहीं लॉन्ग टी-शर्ट के साथ यह सलवार दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने के लिए बेस्ट आउटफिट मानी जाती है।

* नहीं थम रहा पलाजो का क्रेज

लोअर वियर के रूप में पलाजो एक ऐसा स्टाइल है, जो बीते काफी समय से ट्रेंड में बना हुआ है। चाहे एथनिक कुर्ती हो या स्टाइलिश टॉप, पलाजो पैंट्स सबके साथ बखूबी मैच करती हैं। रोजमर्रा के लिए जहां सॉलिड कलर्स के पलाजो अच्छे लगते हैं, वहीं पार्टीज वगैरह के लिए अलग-अलग प्रिंट्स में आने वाले पलाजो ज्यादा बेहतर रहते हैं। पलाजो के साथ खुले पैरों वाले फ्लैट्स और कोल्हापुरी चप्पल बहुत फबती हैं।

fashion essential for women,fashion tips,weather change fashion tips

* सिगरेट पैंट्स और लेगिंग्स ने लूटा है सबका दिल

यह दोनों ही लोअर्स के ऐसे स्टाइल हैं, जो मौजूदा समय में सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं। लेगिंग्स तो आज इस कदर ट्रेंडी हो गयी है कि लड़कियां जींस के बजाय अब लैगिंग्स को ज्यादा पसंद करने लगी हैं। इन्हें कुरते, टॉप, टी-शर्ट आदि के साथ बड़ी खूबसूरती के साथ मैच करके पहना जा सकता है। सिगरेट पैंट्स थोड़ा फॉर्मल लुक लिये होती है, जो कमर की खूबसूरती निखारते हुए टांगों को लंबा और पतला दिखाने का काम करती हैं।

* रंग जमा दे धोती और ट्यूलिप पैंट्स

विभिन्न फैब्रिक्स में मिलने वाली धोती पैन्ट्स, कमर से थोड़ी खुली होती हैं और टखनों तक जाते-जाते थोड़ी तंग हो जाती हैं। इन्हीं से मिलती-जुलती होती है ट्यूलिप पैंट्स, लेकिन इनमें कमर पर बहुत सारी चुन्नटें होती है। यह दोनों ही लोअर्स पहनने में बेहद आरामदायक व स्टाइलिश होते हैं।

* लॉन्ग स्कर्ट

लॉन्ग स्कर्ट की बात ही कुछ और है। और जब से लॉन्ग स्कर्ट में प्रिंट्स, स्टफ, स्टाइल आदि को लेकर कई तरह के विकल्प मिलने लगे हैं, तब से यह हर युवती और महिला की वॉर्डरोब का एक अहम हिस्सा-सा बन गयी है। एथनिक लुक से लबरेज लॉन्ग स्कट्र्स की सबसे खास बात यह भी होती है कि यह पारंपरिक के साथ-साथ मॉडर्न लुक का फ्यूजन लिये होती है। क्रॉप टॉप, टी-शट्र्स या फिर पारंपरिक कुर्तियों के साथ ये लॉन्ग स्कट्र्स बहुत खूबसूरत लगती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हिमाचल के चंबा में दर्दनाक बस हादसा, सड़क से नीचे गिरी निजी बस; 7 की मौत, 11 घायल
हिमाचल के चंबा में दर्दनाक बस हादसा, सड़क से नीचे गिरी निजी बस; 7 की मौत, 11 घायल
पुतिन पर बढ़ेगा अमेरिकी दबाव, सीनेट में रूस प्रतिबंध बिल पास; ट्रंप किन देशों पर लगा सकते हैं 100% टैरिफ?
पुतिन पर बढ़ेगा अमेरिकी दबाव, सीनेट में रूस प्रतिबंध बिल पास; ट्रंप किन देशों पर लगा सकते हैं 100% टैरिफ?
'कॉकरोच जितना प्रभाव नहीं छोड़ पाया कांग्रेस का प्रदर्शन', शशि थरूर ने फिर पार्टी की रणनीति पर उठाए सवाल
'कॉकरोच जितना प्रभाव नहीं छोड़ पाया कांग्रेस का प्रदर्शन', शशि थरूर ने फिर पार्टी की रणनीति पर उठाए सवाल
बेंगलुरु के पास बड़ा सड़क हादसा, केरल रोडवेज की बस पलटी; ड्राइवर-कंडक्टर की मौत, 20 यात्री घायल
बेंगलुरु के पास बड़ा सड़क हादसा, केरल रोडवेज की बस पलटी; ड्राइवर-कंडक्टर की मौत, 20 यात्री घायल
अविका गौर को हुआ डेंगू, अस्पताल में भर्ती; पति मिलिंद ने दिया हेल्थ अपडेट, फैंस से बोले- ‘दुआ कीजिए’
अविका गौर को हुआ डेंगू, अस्पताल में भर्ती; पति मिलिंद ने दिया हेल्थ अपडेट, फैंस से बोले- ‘दुआ कीजिए’
दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल में भर्ती, सर्जरी के बाद शुभेंदु अधिकारी ने की मुलाकात; जल्द मिल सकती है छुट्टी
दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल में भर्ती, सर्जरी के बाद शुभेंदु अधिकारी ने की मुलाकात; जल्द मिल सकती है छुट्टी
'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे सनी देओल, सीएम योगी से की खास मुलाकात; प्रीति जिंटा भी रहीं साथ
'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे सनी देओल, सीएम योगी से की खास मुलाकात; प्रीति जिंटा भी रहीं साथ
उत्तराखंड में PWD के तीन इंजीनियर सस्पेंड, टोंस पुल की एप्रोच रोड धंसने पर सरकार ने लिया एक्शन
उत्तराखंड में PWD के तीन इंजीनियर सस्पेंड, टोंस पुल की एप्रोच रोड धंसने पर सरकार ने लिया एक्शन
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
टीनएज गर्ल्स घर पर बनाएं दूध-चीनी का फेस पैक, डेड स्किन और अनचाहे बाल हटाने में मिलेगी मदद
टीनएज गर्ल्स घर पर बनाएं दूध-चीनी का फेस पैक, डेड स्किन और अनचाहे बाल हटाने में मिलेगी मदद
सावन में महादेव को चढ़ाएं ये खास फूल, एक फूल का फल माना जाता है हजार बिल्वपत्रों के बराबर
सावन में महादेव को चढ़ाएं ये खास फूल, एक फूल का फल माना जाता है हजार बिल्वपत्रों के बराबर
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
प्रेमिका के पति को रास्ते से हटाने फ्लाइट से आया आरोपी, हत्या के बाद कोसी नदी में फेंका शव, 3 गिरफ्तार
प्रेमिका के पति को रास्ते से हटाने फ्लाइट से आया आरोपी, हत्या के बाद कोसी नदी में फेंका शव, 3 गिरफ्तार
बेगूसराय में टूटी टांग पर प्लास्टर की जगह बांधा गत्ते का टुकड़ा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; जांच के आदेश
बेगूसराय में टूटी टांग पर प्लास्टर की जगह बांधा गत्ते का टुकड़ा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; जांच के आदेश