Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एअरपोर्ट पर ये चीजें पहन कर जाना आपको डाल सकता है मुसीबत में

एअरपोर्ट पर पहनी गई कुछ चीजें आपको परेशानी में डाल सकती है जो आपकी हवाई यात्रा का मजा खराब करती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 04 May 2018 1:52:12

एअरपोर्ट पर ये चीजें पहन कर जाना आपको डाल सकता है मुसीबत में

हर किसी की इच्छा होती है कि वह अपनी जिंदगी में एक बार तो हवाई यात्रा जरूर करें। आप में से कई लोग ऐसे होंगे जो पहले विमान की यात्रा कर चुके हैं लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जिन्होनें आज तक एअरपोर्ट तक नहीं देखा हैं और हमेशा सोचते रहते है कि जब वे पहली बार हवाई यात्रा करेंगे तब एअरपोर्ट पर किस तरह से वहाँ का सारा प्रोसेस करेंगे और सोचते रहते है कि कहीं कोई परेशानी तो नहीं होगी। तो हम बताते हैं आपको कि प्लेन में यात्रा करने से पहले एअरपोर्ट पर कई सिक्यूरिटी चेक्स होते है जहां पर आपको कुछ चीजों का ध्यान रखने की जरूरत होती है। नहीं तो एअरपोर्ट पर पहनी गई कुछ चीजें आपको परेशानी में डाल सकती है जो आपकी हवाई यात्रा का मजा खराब करती हैं।

* कॉम्प्लीकेटेड जूते


अपनी तरफ़ से तो आपने बड़े ही स्टाइलिश ऊंची हील वाले, ढेर सारे फ़ीतों वाले जूते पहने हैं पर जैसे ही आप सिक्योरिटी चेक के लिए पहुँचेंगे, आपको वो जूते उतारने पड़ेंगे। फिर होगी मुसीबत जब आपको पहले तो उन्हें उतारने में वक़्त लगेगा और फिर पहनने में। और अगर आप को फ़्लाईट के लिए पहले से ही देरी हो चुकी है तो भारी मुसीबत हो जायेगी। इसलिए सादे और आसानी से पहनने-उतरने वाले जूते ही पहनिए।

* ज़ेवर

देखिये ज़ेवर तो उतार कर दिखाने ही पड़ते हैं लेकिन अगर आपने अपने शरीर में कोई पियर्सिंग करवा रखी है, धातु की या कोई और तब तो आपके लिए और भी मुश्किल हो जायेगी। आपकी पूरी बॉडी की चेकिंग होगी और ख़ास गुज़ारिश करने पर ही अकेले में आपकी जाँच करेंगे वरना सबके सामने दिखाना पड़ेगा कि शरीर में कहाँ कौन सा मेटल खुदा पड़ा है।
fashion accessories to avoid,fashion accessories to avoid at airport,airport look tips,fashion tips * कोट और जैकेट

इनकी भी भरपूर चेकिंग होती है, हमारे यहाँ भी और दूसरे कई देशों में भी। इसलिए ध्यान रहे कि इन्हें पहन के ना जाएँ अगर ठण्ड नहीं है तो। वरना इनकी स्क्रीनिंग होगी और फिर इन पर मौजूद मेटल की वजह से जवाबदेही जो होगी, वो अलग।

* आपत्तिजनक कपड़े

हमारे देश में इसको लेकर बहुत सख़्त क़ानून नहीं हैं अभी तक लेकिन अगर आप कुछ भी ऐसा-वैसा आपत्तिजनक पहन कर, जहाँ आपकी टीशर्ट या शर्ट पर कुछ आपत्तिजनक मेसेज लिखे हों, किसी और देश में जाने वाले हैं तो ध्यान रहे, एयरपोर्ट पर ही आपको रोक लिया जाएगा, पूछताछ होगी और आपको शक़ की नज़रों से देखा जाएगा। भले ही आपकी मंशा ऐसी-वैसी ना हो, सरकारी अफ़सरों की रेडार पर तो आप आ ही जाएँगे।

* हद से ढीले कपड़े

जी हाँ, इसका कारण है कि अधिकारीयों को लगता है कि ढीले-ढाले या ज़रुरत से बड़े कपड़ों में आप कुछ छुपा कर ले जा सकते हैं। इसलिए ज़रूरी है कि शक़ की नज़रों से ख़ुद को बचाएँ, सादे, अपने साइज़ के कपड़े ही पहन कर जाएँ।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
रात में धमाकों से दहला कुवैत, बहरीन में भी लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
रात में धमाकों से दहला कुवैत, बहरीन में भी लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
स्क्रब करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
स्क्रब करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
Hair Color के बाद बालों की देखभाल कैसे करें? जानें 10 जरूरी टिप्स
Hair Color के बाद बालों की देखभाल कैसे करें? जानें 10 जरूरी टिप्स
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology