न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘विश्वासम’: अजित कुमार की अगली 150 करोडी फिल्म, तमिलनाडु में तूफान

तमिल सिनेमा में रजनीकांत के अतिरिक्त वर्तमान में कई ऐसे सितारे हैं जिन्हें दर्शकों ने सिर माथे बिठाया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 07 Jan 2019 6:33:49

‘विश्वासम’: अजित कुमार की अगली 150 करोडी फिल्म, तमिलनाडु में तूफान

तमिल सिनेमा में रजनीकांत के अतिरिक्त वर्तमान में कई ऐसे सितारे हैं जिन्हें दर्शकों ने सिर माथे बिठाया है। इन्हीं सितारों में शामिल हैं अजित कुमार जिनकी फिल्में एक्शन से लबरेज होती हैं और जिनकी फिल्मों का दर्शकों को बेहद इंतजार रहता है। इस गुरुवार 10 जनवरी को पोंगल के पावन पर्व पर अजित कुमार की ‘विश्वासम’ का तमिल बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन होने जा रहा है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है। हाल ही में समाचार प्राप्त हुए हैं कि विश्वासम की एडवांस बुकिंग के लिए दर्शक सिनेमाघरों के दरवाजों व दीवारों को फांदकर पहुँच रहे हैं। ट्रेड विश्लेषक रमेश बाला ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दर्शक सिनेमाघरों के बंद दरवाजों को फांदकर अन्दर जा रहे हैं।

अजित कुमार की विश्वासम में तमिल सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री नयनतारा भी नजर आएंगी। इस फिल्म में अजित दोहरी भूमिका में हैं। वहीं खलनायक के रूप में जगपति बाबू नजर आएंगे। जगपति बाबू स्वयं भी कभी दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपर सितारों में शामिल रहे हैं। नायकत्व की भूमिकाएँ मिलना बंद होने के बाद उन्होंने खलनायक के तौर पर स्वयं को वहाँ पर स्थापित कर लिया है। कमोबेश हर दूसरी-तीसरी फिल्म में वे नजर आते हैं।

अजित कुमार की ‘विश्वासम’ से पहले स्पाई थ्रिलर ‘विवेगम’ प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपा दिया था। ‘विवेगम’ में अजित कुमार के साथ बॉलीवुड सितारे विवेक ओबेराय नजर आए थे, जिन्होंने इसमें खलनायक का किरदार निभाया था। अजित कुमार को तमिलनाडु में थाला के नाम से भी पहचाना जाता है। 47 वर्षीय अजित कुमार ने 1990 में तमिल फिल्म ‘एन वीजु एन कानावर’ के साथ साउथ सिनेमा में करियर का आगाज किया था।

तमिल सुपरस्टार अजित कुमार को सिंगर एस.पी. बालासुब्रमण्यम ने तमिल फिल्मों में परिचित करवाया था। अब तक अजित 50 फिल्मों में काम कर चुके हैं। अजित ने 1993 में ‘अमरावती’ फिल्म में पहली बार मुख्य भूमिका निभाई थी। वेदालम, आरमबम, वीरम और येन्नई अरिंधाल और विवेगम उनकी सुपरहिट फिल्में हैं।

‘विश्वासम’ को लेकर तमिल बॉक्स ऑफिस पूरी तरह से आश्वस्त नजर आ रहा है। उसे उम्मीद है कि यह फिल्म अकेले तमिलनाडु में ही 150 करोड का कारोबार करने में कामयाब हो जाएगी। इस फिल्म को तमिल के साथ-साथ कन्नड भाषा में भी प्रदर्शित करने की योजना है। 100 करोड के बजट में बनी विश्वासम अजित कुमार की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम