लगता है इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा की कुछ ज्यादा ही याद आ रही हैं। तभी तो वो अनुष्का से रिलेटेड एक के बाद एक पोस्ट करते रहते हैं। बता दे, दोनों अपने बिजी शेड्यूल की वजह से जनवरी के बाद से एक दूसरें से दूर है। जहां विराट साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरिज में व्यस्त हैं, वहीं अनुष्का भी अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म परी के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं जो 2 मार्च को रिलीज होने वाली हैं।














