न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘उरी’ के जरिये विक्की कौशल ने रचा इतिहास, साथी सितारों से निकले आगे, बनाया यह रिकॉर्ड

उरी एक मिड साइज बजट फिल्म है और ऐसे में यह मुकाम हासिल करना वाकई काबिले तारीफ है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 21 Jan 2019 3:38:11

‘उरी’ के जरिये विक्की कौशल ने रचा इतिहास, साथी सितारों से निकले आगे, बनाया यह रिकॉर्ड

निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘उरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह से सफलता प्राप्त की है उसे देखकर यकीन हो गया है कि दर्शक अब सिर्फ और सिर्फ कंटेंट बेस्ड फिल्मों को देखना पसन्द कर रहा है। उसके लिए यह मायने नहीं रखता है कि उस फिल्म में कौन सा सितारा काम कर रहा है। विक्की कौशल और यामी गौतम अभिनीत ‘उरी’ ने प्रदर्शन के 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करके वर्ष 2019 की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म का तमगा हासिल करने में सफलता प्राप्त कर ली है। उरी एक मिड साइज बजट फिल्म है और ऐसे में यह मुकाम हासिल करना वाकई काबिले तारीफ है।

इसी के साथ विक्की कौशल ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सुपर सक्सेस फिल्मों की हैट्रिक लगा ली है। ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ से पहले विक्की कौशल की पिछली दोनों प्रदर्शित फिल्मों ने टिकट खिडक़ी पर बंपर कमाई कर 100 और 300 करोड़ रुपये के आंकड़ें को पार किया था। विक्की कौशल-आलिया स्टारर फिल्म ‘राजी’ ने जहां 123 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी तो वहीं, रणबीर कपूर के साथ आई उनकी फिल्म ‘संजू’ ने 342 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

आने वाले वक्त में विक्की कौशल के हाथ दो बड़ी फिल्में है। इन दोनों फिल्मों का निर्माण करण जौहर कर रहे हैं। जिनमें से एक ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फिल्म है और दूसरी हॉरर जोनर की फिल्म है, जिसकी शूटिंग उन्होंने गत शुक्रवार से शुरू की है। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर हैं। तो वहीं, इसके बाद वो भूमि के साथ ही करण जौहर के निर्देशन में बनने वाली ‘तख्त’ की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, अनिल कपूर, जाह्नवी कपूर, माधुरी दीक्षित जैसे सितारे नजर आएंगे।

vicky kaushal created record,vicky kaushal,uri movie,entertainment news

‘उरी’ ने अनुमानों को सही साबित करते हुए रविवार को 100 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफलता प्राप्त कर ली है। बताया जा रहा है कि ‘उरी’ ने रविवार को लगभग 14 करोड़ का कारोबार करते हुए बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 104 करोड़ के लगभग कर ली है। विक्की कौशल अभिनीत ‘उरी’ ने सिर्फ 10 दिन में इस आंकड़े को छुआ है। अब कहा जा रहा है कि यह फिल्म 150 करोड़ के आंकड़े तक भी जल्द पहुंच सकती है।

‘उरी’ एक मंझले बजट की फिल्म है। देखा जाए तो यह विक्की कौशल की पहली फिल्म है, जिसमें उन्होंने लीड रोल निभाया है और फिल्म उनके कंधों पर टिकी है। ऐसे में उरी की कामयाबी विक्की के करियर को तेजी से बढ़ाने में सफल होगी इसमें कोई दो राय नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक