न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्ष की पहली धमाकेदार ओपनिंग के साथ इन फिल्मों को पीछे छोड़ा ‘उरी’ ने

उनकी इस फिल्म ने ट्रेड पंडितों के तमाम प्रकार के अनुमानों को ध्वस्त करते हुए पहले दिन 8 करोड़ 20 लाख का कारोबार करके बॉलीवुड को हैरान कर दिया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 12 Jan 2019 4:45:00

वर्ष की पहली धमाकेदार ओपनिंग के साथ इन फिल्मों को पीछे छोड़ा ‘उरी’ ने

गत वर्ष अपनी दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों ‘राजी’ और ‘संजू’ के जरिये बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले अभिनेता विक्की कौशल ने 2019 में ‘उरी’ के जरिये बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर दिया है। उनकी यह शुरूआत ठीक उसी तरह से है जिस तरह से सेना ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की थी। उनकी इस फिल्म ने ट्रेड पंडितों के तमाम प्रकार के अनुमानों को ध्वस्त करते हुए पहले दिन 8 करोड़ 20 लाख का कारोबार करके बॉलीवुड को हैरान कर दिया है।

विक्की कौशल ने ‘उरी’ के कलेक्शन के साथ आयुष्मान खुराना की ‘बधाई हो’ के पहले दिन के 7 करोड़ 35 लाख के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। साथ ही राजकुमार राव की ‘स्त्री’ का 6 करोड़ 82 लाख रूपये और कार्तिक आर्यन के ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के 6 करोड़ 42 लाख के ओपनिंग कलेक्शन को भी मात दे दी है।

इन फिल्मों के साथ ही उन्होंने गत वर्ष प्रदर्शित हुई अपनी ही फिल्म ‘राजी’ के पहले दिन के कारोबार को भी पीछे छोड़ दिया है। विक्की ने आलिया भट्ट स्टारर ‘राजी’ में अहम् भूमिका निभाई थी। ‘उरी’ की ओपनिंग राजी के 7 करोड़ 53 लाख की ओपनिंग से भी बड़ी हो गई है। इसी के साथ उन्होंने गत वर्ष ही प्रदर्शित हुई सारा अली खान की पहली फिल्म ‘केदारनाथ’ के पहले दिन के कारोबार को भी पीछे छोडऩे में सफलता प्राप्त कर ली है। सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म ‘केदारनाथ’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ 25 लाख का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी।

2019 movies,uri,grand opening movie,vicky kaushal,entertainment news

आदित्य धर के निर्देशन में बनी उरी- सर्जिकल स्ट्राइक में विक्की कौशल और यामी गौतम लीड रोल में हैं। साथ ही परेश रावल, कीर्ति कुल्हरी और मोहित रैना का भी अहम् रोल है। फिल्म ने आठ करोड़ 20 लाख रूपये से ओपनिंग ली है जबकि ट्रेड पंडितों ने इसके पहले दिन के कारोबार के बारे में कहा था कि यह फिल्म लगभग 4 करोड़ की ओपनिंग लेने में कामयाब हो सकती है। जिस तरह से इसने पहले दिन का कारोबार किया है उससे ऐसा महसूस हो रहा है कि एक सच्ची कहानी और देश प्रेम का जज्बा दर्शकों को आकर्षित कर गया है। यह विक्की कौशल मुख्य नायक के तौर अब तक का सबसे बडा ओपनिंग कलेक्शन है। गत वर्ष उन्होंने ‘संजू’ में अपने अभिनय से दर्शकों को दीवाना बना लिया था।

उरी -सर्जिकल स्ट्राइक, तब की कहानी है जब 18 सितंबर 2016 को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सेना के मिलिट्री बेस पर अचानक हमला कर दिया था जिसमें 19 जवान शहीद हो गए थे। ग्यारह दिनों में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक की और आतंकियों के कई ठिकानों को तबाह कर दिया। सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर कैसे आतंकियों के बेस को तबाह किया था, ‘उरी’ में यही दिखाया गया। दस करोड़ से कम के बजट में बनी इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग सर्बिया में हुई है । इस फिल्म में परेश रावल देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के रोल में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम