न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रोमांचक आपराधिक कहानियों को फिर से सुलझाएगी ‘सीआईडी’, जल्द सोनी टीवी पर

टीवी शोज की दुनिया में लगातार 21 वर्ष तक चलकर विश्व रिकॉर्ड कायम करने वाला शो ‘सीआईडी’ एक बार फिर से दर्शकों को रहस्य रोमांच की दुनिया में ले जाने की तैयारी कर रहा है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 17 Feb 2019 11:44:56

रोमांचक आपराधिक कहानियों को फिर से सुलझाएगी ‘सीआईडी’, जल्द सोनी टीवी पर

टीवी शोज की दुनिया में लगातार 21 वर्ष तक चलकर विश्व रिकॉर्ड कायम करने वाला शो ‘सीआईडी’ एक बार फिर से दर्शकों को रहस्य रोमांच की दुनिया में ले जाने की तैयारी कर रहा है। बताया जा रहा है कि यह शो जल्द ही सोनी टीवी पर वापसी करने वाला है। गत वर्ष 27 अक्टूबर को इसका अन्तिम एपिसोड प्रसारित किया था। जाहिर है कि मेकर्स और चैनल के बीच सब कुछ ठीक नहीं था, इसलिए शो को बन्द करना पड़ा। अब शो एक बार फिर से शुरू होगा और इस खबर की पुष्टि शो के निर्माता बी.पी. सिंह ने खुद की है।

बी.पी. सिंह ने बताया, ‘जब से शो ऑफ एयर हुआ तब से हम इसे दोबारा लाने का प्रयास कर रहे हैं। हम योजना बना रहे हैं। अब मुझे इसके लिए मंजूरी मिल गई है। पिछले दो महीने से इस पर चर्चा चल रही थी और आखिरकार चैनल से इसे फिर से शुरू करने की इजाजत मिल गई है। मैं रोमांचित हूँ कि जो शो इतने सालों से लोकप्रिय था, वह अब वापस आ रहा है।’ उनका कहना है कि शो में पुरानी स्टारकास्ट में से कुछ लोग जरूर होंगे। इसके अलावा नए स्टार्स भी दिखेंगे। शो के फॉर्मेट में भी थोड़ा बदलाव होगा। विशेष रूप से इसके बजट में कमी की जाएगी। इस बार कम बजट को ध्यान में रखते हुए सीरीज बनाई जाएगी।

tv show cid,cid,dayashankar shetty,acp pradyuman

ज्ञातव्य है कि 21 साल तक सबसे लम्बा चलने वाला शो है सीआईडी। इस शो के प्रति एपिसोड के लिए कलाकारों को 80 हजार रुपया फीस दी जाती थी। इस शो के एक एपिसोड को बिना किसी कट के 111 मिनट के सिंगल शॉट में शूट किया गया था। इसके चलते इसकी जबरदस्त तारीफ हुई थी। ‘सीआईडी’ का प्रसारण पाकिस्तान टीवी पर भी किया गया है। इसकी शूटिंग भारत के अलावा फ्रांस, उज्बेकिस्तान और स्विट्जरलैण्ड जैसे देशों में भी की गई है।

‘सीआईडी’ को तेलुगु, तमिल, बंगाली सहित विभिन्न भाषाओं में भी डब किया गया है। इस शो में बॉलीवुड के कई नामचीन सितारों, अजय देवगन, आमिर खान, शाहरुख खान, करीना कपूर खान, सलमान खान ने अपनी फिल्मों को प्रमोट किया है। आमिर खान ने तो अपनी फिल्म ‘तलाश’ को प्रमोट करने के लिए बाकायदा इसके एपिसोड में सीबीआई अधिकारी की भूमिका को अभिनीत किया था। वहीं अजय देवगन इस शो में ‘सिंघम’ के रूप में नजर आए थे, जो सीआईडी की टीम को केस हल करने में मदद करते हैं। ‘सीआईडी’ ने नवम्बर 2004 में गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉड्र्स और लिम्का बुक ऑफ रिकॉड्र्स में खुद को दर्ज करवाने में कामयाबी प्राप्त की थी।

tv show cid,cid,dayashankar shetty,acp pradyuman

जब इस शो के पुन: शुरू होने की बात सामने आई है इस शो में नजर आ चुके इसके सितारे खासे खुश नजर आ रहे हैं। शो में पिछले 21 सालों से लगातार एसीपी प्रद्युम्मन सिंह के रूप में नजर आने वाले अभिनेता शिवाजी साटम का कहना है, ‘‘मैं 21 साल से सीआईडी का हिस्सा हूँ और यह सुनकर अच्छा लगर रहा है कि शो वापस आ रहा है। हालांकि मुझे इसके बारे में सूचित नहीं किया गया है, लेकिन हाँ अगर मुझे मौका मिले तो मैं निश्चित रूप से इसका हिस्सा बनूंगा। जब शो ऑफ-एयर हुआ इसने मेरे साथ ही सभी को स्तब्ध कर दिया था। अब जब यह वापस आ रहा है, यह निश्चित रूप से प्रशसंकों के लिए अच्छी खबर है।’’

‘सीआईडी’ के जरिये फिल्मों में आने वाले दया उर्फ दयानन्द शेट्टी का कहना है, ‘मैं इसकी वापसी की खबर के बारे में सुन रहा हूँ जब से शो बंद हुआ था। हालांकि, मुझे व्यक्तिगत तौर पर इसके बारे में सूचित नहीं किया गया है। मैं विश्वस्त नहीं हूँ कि मेरी शो में वापसी होगी या नहीं। इसके अलावा, मैं कुछ और एक्सप्लोर करना चाहूँगा।’ सीआईडी के निर्माता बी.पी. सिंह ने यह जानकारी तो जाहिर कर दी है कि शो की वापसी होने जा रही है लेकिन यह कब से और किस तरह से वापसी करना इसकी कोई जानकारी उन्होंने मीडिया को नहीं दी है। अब देखते हैं 21 साल तक लगातार जारी रहने वाला यह शो कब से वापस आता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल