न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्भवती हैं सौम्या टंडन उर्फ़ भाभी जी घर पर हैं की 'अनीता भाभी', तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

टेलीविजन एक्ट्रेस सौम्या टंडन ( Saumya Tandon ) को लेकर बड़ी खबर सामने आई हैं। खबर के मुताबिक, सौम्या टंडन बहुत जल्द मां ( Saumya Tandon Pregnant ) बनने वाली हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Nov 2018 5:18:58

गर्भवती हैं सौम्या टंडन उर्फ़ भाभी जी घर पर हैं की 'अनीता भाभी', तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

टेलीविजन एक्ट्रेस सौम्या टंडन ( Saumya Tandon ) को लेकर बड़ी खबर सामने आई हैं। खबर के मुताबिक, सौम्या टंडन बहुत जल्द मां ( Saumya Tandon Pregnant ) बनने वाली हैं। गर्भवती होने की जानकारी सौम्या टंडन ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए बताई है। यह उनकी पहली संतान होगी। अभिनेत्री ने इसे खूबसूरत अहसास बताया है।

शो में अनिता भाभी का किरदार निभाने वाली सौम्या ने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी दी। फ़िलहाल सौम्या टंडन प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा कि उन्होंने जागते समय खुद के लिए ऐसा महसूस किया जैसे कोई सुपरहीरो बिना केप के हो।

उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, "एक जादूगर के अहसास के साथ सुबह उठती हूं, बिन केप के सुपरहीरो जैसी। आशीर्वाद और देवभक्ति से भरी हुई महसूस कर रही हूं। हार्मोस में हो रहे बदलाव से लगातार उत्साहित महसूस कर रही हूं। यह एक बेहतरीन राइड होने का वादा करते हैं। एक बड़ी खबर-मैं गर्भवती हूं और हर पल को शिद्दत से जीने की कोशिश कर रही हूं। आपकी शुभकामनाओं की जरूरत है।"

सौम्या ने दिसंबर 2016 में पुराने दोस्त बैंकर सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी रचाई थी। इसके बाद पिछले कुछ दिनों से लगातार यह खबरें आ रही थी की सौम्या बहुत जल्द टीवी सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' को अलविदा कहने वाली हैं। लेकिन सौम्या ने कभी भी इस पर खुलकर बात नहीं की। लेकिन अब जब सौम्या टंडन की प्रेग्नेंसी को लेकर खबर आ रही हैं। इसके बाद यह पक्का हो जाता हैं की भले ही सौम्या शो को अलविदा ना कहे लेकिन डिलेवरी के लिए सौम्या टंडनब्रेक जरुर लेगी।

सौम्या टंडन टीवी सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' में अपने किरदार के कारण घर-घर पॉपुलर हैं। इस शो सौम्या टंडन 'अनीता भाभी' का भूमिका अदा कर रही हैं। 'अनीता भाभी' के किरदार को दर्शक इतना पसंद करते हैं की सौम्या टंडन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग बन गई हैं। टीवी शो 'भाबी जी घर पर हैं' के अलावा सौम्या टंडन फिल्म 'जब वी मेट' में भी नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में सौम्या बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर की बहन के किरदार में दिखी थी। इस भूमिका में उन्हें काफी पसंद किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल